15 दिन पहले भी महिला के साथ मारपीट महिला का तोड़ दिया मोबाइल महिला के साथ छेड़खानी का लगा था आरोप थाने में नहीं हुआ मुकदमा पंजीकरण दबंग के हौसले हुए बुलंद फिर महिला के घर में घुसकर गाली गलौज छेड़खानी मारपीट आरोप जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कौशांबी में महिला से छेड़खानी व मारपीट का आरोप, कई शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई कौशांबी। थाना कोखराज क्षेत्र की सिंधिया पुलिस चौकी अंतर्गत एक गांव में दबंगों द्वारा घर में घुसकर महिलाओं के साथ छेड़खानी, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई, जिससे आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद हैं। पीड़िता के अनुसार राजेश पुत्र अज्ञात, अमित पुत्र राजेश समेत कई लोग जबरन घर में घुस आए, दरवाजा तोड़ दिया और परिवार के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि इस दौरान महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़खानी भी की गई। दबंगों ने भद्दी गालियां देते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद भी आरोपी लगातार घर पर चढ़कर गाली-गलौज, धमकी और मारपीट कर रहे हैं, लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। घटना को लेकर क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है। लोगों ने सवाल उठाया है कि आखिर पुलिस किसी बड़ी वारदात का इंतजार क्यों कर रही है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

- कौशाम्बी के मीरापुर में महिला की संदिग्ध मौत, परिजनों ने पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप1
- कौशाम्बी में विद्युत विभाग ने एक किसान की निजी भूमि पर बिना सहमति के जबरन बिजली का पोल लगा दिया। विरोध करने पर किसान को एससी/एसटी के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। जेई पर मिलीभगत का आरोप है, जिससे गांव में विवाद की स्थिति बनी हुई है।1
- कौशाम्बी के भैला मकदुमपुर गांव में एक अज्ञात डंपर की टक्कर से 6 वर्षीय रिया सरोज की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस हृदय विदारक घटना से पूरे क्षेत्र में मातम का माहौल है।1
- एक दूल्हे के वेश में बैठे युवक को युवतियों द्वारा चूमते हुए दिखाता वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इसने समाज में मर्यादा और सामाजिक मूल्यों पर बहस छेड़ दी है, जिससे लोग सोशल मीडिया की जिम्मेदारी पर सवाल उठा रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ऐसे वीडियो सार्वजनिक रूप से प्रसारित करना युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।1
- बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया।1
- लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर विधायक पल्लवी पटेल ने अपने करीब 2 हजार समर्थकों के साथ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। वे यूजीसी सिक्योरिटी रेगुलेशन लागू करने और वंचित समाज के हक की लड़ाई के लिए ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं। पटेल ने कहा कि वे सरकार और न्यायपालिका से जवाब मांगने आई हैं।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बिजली विभाग पर एक किसान की भूमि पर बिना सहमति जबरन पोल लगाने का आरोप लगा है। किसान के विरोध करने पर उसे एससी/एसटी के फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है, जिससे इलाके में विवाद गहरा गया है।1
- कौशांबी के सिराथू स्थित आर्य पब्लिक स्कूल में मदर्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर कई खास पल बिताए, जिससे पूरा कार्यक्रम खुशियों से भर उठा।1
- कौशांबी के भैला मकदुमपुर गांव में शादी की खुशियाँ उस वक्त मातम में बदल गईं जब एक डंपर ने 6 साल की रिया सरोज को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में मासूम बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।1