logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत मूंडवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया मूंडवा यहां सोमवार को 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत बड़ी संख्या में गौभक्त उपखंड मुख्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गौ भक्तों द्वारा दिए ज्ञापन में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। इस दौरान गौभक्तों ने “गौ हत्या बंद करो", "कत्लखाने बंद करो" और “गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो और गौ माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में माहौल धार्मिक और भावनात्मक बना रहा। इस अभियान में कई संतों और उनके अनुयायियों ने भाग लिया। मूंडवा शहर से बड़ी रिड़ी के संत अमरगिरी महाराज, मनोहरदास महाराज और संत दुदारामजी के देवल से संत रामभरोस शास्त्री के नेतृत्व में गौभक्तों का जत्था उपखंड मुख्यालय पहुंचा। यहां सालासर से आए कथावाचक के नेतृत्व में नागरिकों की भागीदारी सालासर से आए कथावाचक दादूपंथी संत परमानंददास महाराज, जो वर्तमान में ढाढ़रिया कला गांव में कथा प्रवचन कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में भी कई ग्रामीण इस अभियान में शामिल हुए। संतों ने कहा कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है और अब इसे कानूनी रूप देने की आवश्यकता है। संत परमानंददास महाराज ने कहा कि सरकार से उम्मीद है कि वह गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश का संत समाज हमेशा सनातनी परंपराओं के समाज हमेशा सनातनी परंपराओं के अनुरूप सरकार के निर्णयों का समर्थन करता आया है। आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में आमरण अनशन की बात संतों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो भविष्य में दिल्ली में आमरण अनशन के साथ बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिस पर सरकारों को गंभीरता से कदम उठाने

2 days ago
user_Nl Kadel
Nl Kadel
TV News Anchor मुंडवा, नागौर, राजस्थान•
2 days ago

गो सम्मान आव्हान अभियान के तहत मूंडवा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया मूंडवा यहां सोमवार को 'गो सम्मान आह्वान अभियान' के तहत बड़ी संख्या में गौभक्त उपखंड मुख्यालय पहुंचे और उपखंड अधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। गौ भक्तों द्वारा दिए ज्ञापन में गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और गौवध पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई। इस दौरान गौभक्तों ने “गौ हत्या बंद करो", "कत्लखाने बंद करो" और “गाय को राष्ट्रमाता घोषित करो और गौ माता के जयकारे लगाए, जिससे पूरे क्षेत्र में माहौल धार्मिक और भावनात्मक बना रहा। इस अभियान में कई संतों और उनके अनुयायियों ने भाग लिया। मूंडवा शहर से बड़ी रिड़ी के संत अमरगिरी महाराज, मनोहरदास महाराज और संत दुदारामजी के देवल से संत रामभरोस शास्त्री के नेतृत्व में गौभक्तों का जत्था उपखंड मुख्यालय पहुंचा। यहां सालासर से आए कथावाचक के नेतृत्व में नागरिकों की भागीदारी सालासर से

आए कथावाचक दादूपंथी संत परमानंददास महाराज, जो वर्तमान में ढाढ़रिया कला गांव में कथा प्रवचन कर रहे हैं, उनके नेतृत्व में भी कई ग्रामीण इस अभियान में शामिल हुए। संतों ने कहा कि यह मांग लंबे समय से उठाई जा रही है और अब इसे कानूनी रूप देने की आवश्यकता है। संत परमानंददास महाराज ने कहा कि सरकार से उम्मीद है कि वह गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध के लिए कठोर कानून बनाएगी। उन्होंने कहा कि देश का संत समाज हमेशा सनातनी परंपराओं के समाज हमेशा सनातनी परंपराओं के अनुरूप सरकार के निर्णयों का समर्थन करता आया है। आंदोलन की चेतावनी, दिल्ली में आमरण अनशन की बात संतों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो भविष्य में दिल्ली में आमरण अनशन के साथ बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केवल धार्मिक नहीं, बल्कि सांस्कृतिक और सामाजिक जिम्मेदारी भी है, जिस पर सरकारों को गंभीरता से कदम उठाने

More news from Nagaur and nearby areas
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    18 hrs ago
  • नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया। बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है। यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं। वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    1
    नागौर जिले के रियांबड़ी उपखंड स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, दासावास से शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कक्षा के भीतर चार शिक्षक सोते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, छोटे बच्चे मिड-डे मील के भारी स्टील के बर्तन उठाते और ले जाते नजर आ रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, विद्यालय में कुल आठ शिक्षक पदस्थापित हैं, जिनमें से घटना के समय सात शिक्षक मौजूद थे। इसके बावजूद बच्चों से काम करवाया जा रहा था। वीडियो में प्रधानाध्यापक सोहनलाल फड़ौदा भी कुर्सी पर बैठे यह सब देखते हुए दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उन्होंने न तो बच्चों को रोका और न ही शिक्षकों को कोई निर्देश दिया।
बच्चों ने आरोप लगाया है कि उनसे यह काम रोजाना करवाया जाता है। यह घटना केवल एक दिन की लापरवाही नहीं, बल्कि विद्यालय में एक नियमित व्यवस्था का हिस्सा प्रतीत होती है। यह बाल अधिकारों और मिड-डे मील योजना के उद्देश्यों का उल्लंघन है, जिसका लक्ष्य बच्चों को पोषण और सुविधा प्रदान करना है।
यह मामला सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। रियांबड़ी उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है और जल्द ही मौके पर जाकर जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बाल कल्याण समिति नागौर के अध्यक्ष मनोज सोनी ने भी इस मामले को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी ओर, प्रधानाध्यापक सोहन राम ने अपनी सफाई में कहा कि बच्चे अपने खाने के बर्तन साफ कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बड़े बर्तन खाली थे और उन्हें रसोई में रखा जा रहा था। उनका कहना था कि एक बड़े भगोने में सभी थालियां साफ करके रखी जा रही थीं।
वीडियो वायरल होने के बाद यह पूरा मामला गरमा गया है। अब सभी की निगाहें प्रशासनिक जांच और उसके बाद होने वाली संभावित कार्रवाई पर टिकी हैं।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • aise hi pada hai is per Koi Gaur nahin de raha kripya karke hi road per Bani
    1
    aise hi pada hai is per Koi Gaur nahin de raha kripya karke hi road per Bani
    user_Raghunath rajput
    Raghunath rajput
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने बिना जानकारी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झासा देता रहा, लेकिन बाद में उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इसके बावजूद आरोपी उसे बहलाता रहा। मार्च 2026 में आरोपी की पत्नी द्वारा पीड़िता को उसके अश्लील वीडियो भेजे जाने पर मामला उजागर हुआ।जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौच करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत जांच शुरू कर दी है।
    1
    अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता न आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पीड़िता के अनुसार वर्ष 2017 में आरोपी ने उसे शादी का भरोसा दिलाकर अपने झांसे में लिया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान आरोपी ने बिना जानकारी के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी लंबे समय तक शादी का झासा देता रहा, लेकिन बाद में उसने किसी अन्य महिला से शादी कर ली। इसके बावजूद आरोपी उसे बहलाता रहा। मार्च 2026 में आरोपी की पत्नी द्वारा पीड़िता को उसके  अश्लील वीडियो भेजे जाने पर मामला उजागर हुआ।जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे गाली-गलौच करते हुए वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आईपीसी की धारा 376 और आईटी एक्ट की धारा 67-ए के तहत जांच शुरू कर दी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सानु इक पल चैन ना आवे...', डांस करते-करते अचानक गिरी महिला, थम गई सांसें- VIDEO जालोर के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है. राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव से सामने आई एक घटना ने खुशियों के माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. यहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. यह घटना जितनी दर्दनाक है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है. जानकारी के अनुसार दीपू राजपुरोहित नामक महिला अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी. महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बन रही थी. सोमवार रात को बंदोली कार्यक्रम के दौरान, जब माहौल पूरी तरह उत्साह और संगीत से भरा हुआ था, तब दीपू डीजे के सामने नृत्य कर रही थी. आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर मस्ती कर रहे थे.
    1
    सानु इक पल चैन ना आवे...', डांस करते-करते अचानक गिरी महिला, थम गई सांसें- VIDEO
जालोर के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव में शादी समारोह के दौरान एक नवविवाहिता की अचानक मौत हो गई. जिसका एक वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला डांस करते-करते अचानक गिर जाती है और उसकी मौत हो जाती है.
राजस्थान के जालोर जिले के भीनमाल क्षेत्र के मोरसीम गांव से सामने आई एक घटना ने खुशियों के माहौल को पलभर में मातम में बदल दिया. यहां शादी समारोह के दौरान डीजे पर नृत्य कर रही एक महिला की अचानक मौत हो जाने से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. यह घटना जितनी दर्दनाक है, उतनी ही हैरान करने वाली भी है.
जानकारी के अनुसार दीपू राजपुरोहित नामक महिला अपने ननिहाल में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आई हुई थी. महज चार महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी और वह परिवार के साथ इस खुशी के मौके का हिस्सा बन रही थी. सोमवार रात को बंदोली कार्यक्रम के दौरान, जब माहौल पूरी तरह उत्साह और संगीत से भरा हुआ था, तब दीपू डीजे के सामने नृत्य कर रही थी. आसपास खड़े लोग भी उसे देखकर मस्ती कर रहे थे.
    user_Vishal chouhan
    Vishal chouhan
    Protestor Ajmer, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • Post by रमेश सिंह
    1
    Post by रमेश सिंह
    user_रमेश सिंह
    रमेश सिंह
    पत्रकार Merta, Nagaur•
    20 hrs ago
  • *@ ब्यावर सिटी न्यूज* * आयुर्वेद विभागान्तर्गत् जिला ब्यावर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) पर कार्यरत समस्त सी.एच.ओ. तथा नर्स/कम्पा. को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (अब्दम) के अंतर्गत् आईएचएमएस (इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल का प्रशिक्षण आज दिनांक 29. 04.2026 को दोपहर 03.00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के वी.सी. सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में डॉ. हनुमान मीना, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर, डॉ सी.पी. सेन, सहायक निदेशक जिला आयुष कार्यालय ब्यावर तथा मास्टर ट्रेनर (आईएचएमएस) डॉ. विनोद कुमार इत्यादि उपस्थित रहे। ट्रेनिंग में आईएचएमएस पोर्टल के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले रोगियों का पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन करने का प्रशिक्षण दिया गया।
    1
    *@ ब्यावर सिटी न्यूज*
*
आयुर्वेद विभागान्तर्गत् जिला ब्यावर के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आम) पर कार्यरत समस्त सी.एच.ओ. तथा नर्स/कम्पा. को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (अब्दम) के अंतर्गत् आईएचएमएस (इंटीग्रेटेड हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम) पोर्टल का प्रशिक्षण आज दिनांक 29. 04.2026 को दोपहर 03.00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के वी.सी. सभागार में आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में डॉ. हनुमान मीना, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग अजमेर, डॉ सी.पी. सेन, सहायक निदेशक जिला आयुष कार्यालय ब्यावर तथा मास्टर ट्रेनर (आईएचएमएस) डॉ. विनोद कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।
ट्रेनिंग में आईएचएमएस पोर्टल के द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर में आने वाले रोगियों का पोर्टल के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन करने का प्रशिक्षण दिया गया।
    user_Vishnaram saini
    Vishnaram saini
    Police Officer रियान बड़ी, नागौर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.