Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है राजनाथ सिंह की सांसदी जाने की संभावना है
Javahar raidas
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमित शाह को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ा है राजनाथ सिंह की सांसदी जाने की संभावना है
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- नैगवा में जब बेटियां स्कूल नहीं पहुंचीं, तो शिक्षक जंगल की पगडंडी तक पहुंचे कटनी जिले के रीठी तहसील क्षेत्र के नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 10वीं की छात्राएं अंकिता और सरिता स्कूल नहीं पहुंचीं तो प्राचार्य विपिन तिवारी और स्टाफ ने उनकी तलाश शुरू की। घर पर नहीं मिलने पर शिक्षक करीब 3 किलोमीटर दूर खुसरा महादेव तक पहुंचे। वहां छात्राओं से बातचीत में सामने आया कि सरिता फीस के अभाव में, जबकि अंकिता स्कूल ड्रेस न होने के कारण पढ़ाई से दूर थी। प्राचार्य ने दोनों को भरोसा दिलाया कि वे सिर्फ स्कूल आएं, फीस और ड्रेस की व्यवस्था विद्यालय की ओर से की जाएगी। शिक्षकों की संवेदनशील पहल से दोनों छात्राओं ने दोबारा स्कूल आने की सहमति दी। प्राचार्य ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई नहीं रुकनी चाहिए।1
- ब्रेकिंग: श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर समरसता संकल्प अभियान का भव्य आयोजन1
- *💥*बिलहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 20 पेटी शराब के साथ एक अर्टिगा कार जप्त** 💥 कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) महोदय सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला श्री अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में एवं चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव के निर्देशन में बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर एक ग्रे रंग की अर्टिगा कार नंबर MP 21 CA 6921 के चालक को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी उम्र 25 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ जिला कटनी का होना बताया जिसके गाड़ी की डिग्गी पर रखी 17 पेटी लाल मसाला एवं तीन पेटी सफेद प्लेन देसी शराब कुल 20 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 98500 रुपए की मिलने एवं शराब परिवहन के संबंध में कोई वैद्य लाइसेंस न होना पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब एवं शराब परिवहन में उपयोग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार कीमती करीबन 7 लाख रुपए कुल मशरुका 7 लाख 98 हजार 500 रुपए की समक्ष गवाहनों के जप्त की गई । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध शराब के स्रोत के संबंध में विवेचना जारी है। *महत्वपूर्ण भूमिका* :- चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव,प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा , अखिलेश दीक्षित ,आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही ।1
- *बिलहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब परिवहन के विरुद्ध की गई बड़ी कार्यवाही 20 पेटी शराब के साथ एक अर्टिगा कार जप्त* कटनी पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमल मौर्य, उप पुलिस अधीक्षक (अजाक) महोदय सुश्री शिवा पाठक एवं थाना प्रभारी कुठला श्री अखिलेश दहिया के मार्गदर्शन में एवं चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव के निर्देशन में बिलहरी पुलिस स्टाफ द्वारा विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर एक ग्रे रंग की अर्टिगा कार नंबर MP 21 CA 6921 के चालक को घेराबंदी कर पकड़ा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम यश काछी पिता पप्पू काछी उम्र 25 वर्ष निवासी भट्टा मोहल्ला रंगनाथ जिला कटनी का होना बताया जिसके गाड़ी की डिग्गी पर रखी 17 पेटी लाल मसाला एवं तीन पेटी सफेद प्लेन देसी शराब कुल 20 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 98500 रुपए की मिलने एवं शराब परिवहन के संबंध में कोई वैद्य लाइसेंस न होना पाया जाने से आरोपी के कब्जे से 20 पेटी देसी शराब एवं शराब परिवहन में उपयोग मारुति सुजुकी अर्टिगा कार कीमती करीबन 7 लाख रुपए कुल मशरुका 7 लाख 98 हजार 500 रुपए की समक्ष गवाहनों के जप्त की गई । आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। उक्त अवैध शराब के स्रोत के संबंध में विवेचना जारी है। *महत्वपूर्ण भूमिका* :- चौकी प्रभारी बिलहरी उनि नवीन नामदेव,प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा , अखिलेश दीक्षित ,आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की सराहनीय भूमिका रही ।1
- बिलहरी चौकी प्रभारी नवीन नामदेव की टीम की बड़ी कार्रवाई अर्टिगा में 20 पेटी अवैध शराब, आरोपी गिरफ्तार; 7.98 लाख का मशरूका जब्त कटनी, 20 अगस्त। अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बिलहरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक नवीन नामदेव की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर एक अर्टिगा कार से 20 पेटी देशी शराब बरामद की। पुलिस ने ग्रे रंग की अर्टिगा कार क्रमांक MP 21 CA 6921 को रोककर तलाशी ली। वाहन की डिग्गी से 17 पेटी लाल मसाला और 3 पेटी सफेद प्लेन देशी शराब, कुल 20 पेटी शराब बरामद हुई। शराब की अनुमानित कीमत 98,500 रुपये बताई गई है। मौके से पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त अर्टिगा कार भी जब्त की, जिसकी कीमत करीब 7 लाख रुपये है। इस तरह कुल 7 लाख 98 हजार 500 रुपये का मशरूका जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान यश काछी (25 वर्ष), निवासी भट्टा मोहल्ला, रंगनाथ, कटनी के रूप में हुई। शराब परिवहन के संबंध में वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर उसके खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। अब असली सवाल—शराब की खेप का स्रोत कौन? 20 पेटी शराब आखिर कहां से आई और किसे सप्लाई की जानी थी, पुलिस अब इसकी जांच में जुटी है। शराब के स्रोत और संभावित नेटवर्क को लेकर विवेचना जारी है। कार्रवाई में चौकी प्रभारी नवीन नामदेव के साथ प्रधान आरक्षक भरत विश्वकर्मा, अखिलेश दीक्षित, आरक्षक उमाकांत तिवारी, लव उपाध्याय, सौरभ जैन एवं सैनिक धनेंद्र त्रिपाठी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- *यह है हमारी कटनी नगर सरकार* * *नगर सरकार के कारनामे* *माधव नगर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास*और एटीएम के पास* *3 महीने से ज्यादा समय हो गया है सीएम हेल्पलाइन ,नगर निगम कमिश्नर महोदया महापौर महोदया आवेदन किया जा चुके हैं लेकिन अभी तक उनकी नींद नहीं खुली है देखिए कितना खतरनाक नाला है जो कि खुला हुआ और गंदगी से लबालब भरा हुआ है गंदगी की वजह से डेंगू जैसे कीटाणु पनप रहे हैं हजारों की संख्या में जनमानस का आना-जाना यहां से लगा रहता है सोशल मीडिया में भी तमाम बार वीडियो जनता द्वारा पोस्ट किया गया है लेकिन वार्ड पार्षद हेमू कलानी वार्ड उनकी भी नींद नहीं खुली है लगता है जब कोई घटना दुर्घटना होगी तब इन सभी नगर सरकार के नुमाइंदों की नींद खुलेगी जागो जनता जागो* *राजा जगवानी कटनी मध्य प्रदेश*2
- “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”.. “कटनी में मिट्ठू शिकारियों पर शिकंजा!” “25 मिट्ठू बरामद, 2 शिकारी गिरफ्तार”...1
- ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है। ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में 36 घंटे की बारिश से गिरे गरीबों मकान कटनी जिले के ढीमरखेड़ा तहसील क्षेत्र में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश के चलते सिलोडी में राजकुमार कोल, रामजी कोल और नेकराम काछी के कच्चे मकानों की दीवारें गिर गईं। दीवार गिरने से घर का सामान खराब हो गया और तीनों परिवारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। मलबे और मिट्टी के सड़क पर आ जाने से मार्ग भी बाधित हो गया। प्रभावित परिवारों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की है।1
- 354 पशुओं को ठूंसकर ले जा रहा था 12 चक्का ट्रक, निवार पुलिस ने पकड़ा 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ और 40 बकरी-बकरे मिले; 7 आरोपी गिरफ्तार, ट्रक जब्त कटनी, 20 अगस्त। माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार चौकी पुलिस ने पशुओं के अवैध एवं क्रूरता पूर्वक परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 354 पशुओं से भरे 12 चक्का टाटा ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने वाहन में सवार चालक समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर ट्रक और सभी पशुओं को जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि टाटा ट्रक क्रमांक MP17HH3130 में बड़ी संख्या में भेड़-बकरी को बिना वैध परमिट के भरकर कटनी से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना पर निवार चौकी पुलिस ने कटनी-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 पर लखापतेरी स्थित पंछी ढाबा के सामने घेराबंदी कर ट्रक को रोक लिया। गिनती हुई तो सामने आया चौंकाने वाला आंकड़ा ट्रक की तलाशी और पशुओं की गिनती करने पर कुल 354 पशु पाए गए। इनमें 310 जीवित भेड़, 4 मृत भेड़ तथा 40 बकरी-बकरे शामिल थे। पुलिस के अनुसार पशुओं को वाहन में दो पार्टिशन बनाकर अत्यधिक संख्या में ठूंसकर रखा गया था। परिवहन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज और वैध परमिट भी मौके पर प्रस्तुत नहीं किए जा सके। सात आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने वाहन चालक जितेन्द्र कुमार वर्मा (40), निवासी कटरा, रीवा सहित मोहम्मद मुस्तफा उर्फ बबलू (47), संतलाल गोंड (40), रनबहादुर सिंह (40), बब्बन सिंह (43), गुरुदेव सिंह (37) और अशोक शुक्ला (35) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 12 चक्का टाटा ट्रक और 354 पशुओं को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 तथा मोटरयान अधिनियम की धारा 66/192(ए) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। निवार चौकी पुलिस की कार्रवाई कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार सउनि. अंजनी कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई। टीम में सउनि. कमलेश प्रसाद शुक्ला, प्रधान आरक्षक गौरव सेन एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी संख्या में पशुओं को कहां से लाया गया था और बिना वैध परमिट के इन्हें किस उद्देश्य से जबलपुर की ओर ले जाया जा रहा था।3