लोक निर्माण विभाग की वार्षिक कार्य योजना के निर्धारण हेतु बैठक सम्पन्न, जनप्रतिनिधियों ने वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु 553 विकास कार्यों की कार्ययोजना प्रस्तुत की रायबरेली : जनपद में लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मार्गों एवं सेतुओं के निर्माण, चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण से संबंधित वार्षिक कार्ययोजना के निर्धारण हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। बैठक में मा० विधायक सलोन अशोक कुमार, मा० विधायक बछरावां श्याम सुन्दर भारती, जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी एवं संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं स्थानीय जनसमस्याओं को ध्यान में रखते हुए विकास कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। प्रस्तुत कार्ययोजना के अंतर्गत जनपद की सभी विधानसभाओं के लिए कुल 127715 लाख रुपये से अधिक लागत से 953 किलोमीटर लंबाई के 553 विकास कार्यों का प्रस्ताव रखा गया। अधिशासी अभियंता, प्रांतीय खंड, लोक निर्माण विभाग महिपाल सिंह ने बैठक में जानकारी देते हुए बताया कि प्रस्तावित कार्ययोजना में सड़कों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण, नवीन सड़कों का निर्माण, रोड सेफ्टी से संबंधित कार्य, हेलीपैड निर्माण, सेतु निर्माण तथा भवन निर्माण कार्य शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन कार्यों का उद्देश्य जनपद में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बढ़ाना तथा आमजन को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर व्यवस्थित रूप से संकलित कर शासन को अनुमोदन हेतु शीघ्र प्रेषित किया जाए, ताकि स्वीकृति प्राप्त होने के उपरांत विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से प्रारंभ कराया जा सके। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता देने पर बल दिया तथा कहा कि बेहतर सड़क एवं पुल अवसंरचना से क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी तथा आम नागरिकों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी। बैठक में अधिशाषी अभियंता लो0नि0वि0 सी0डी0-1 सुनील दत्त, अधिशाषी अभियंता लो0नि0वि0 सी0डी0-2 प्रमोद सिंह राणा सहित जनपद के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधिगण व सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।

- सिराथू से लापता हुए पत्रकार मनोज मौर्य फतेहपुर में सकुशल मिल गए हैं। उन्हें देख उनके पत्रकार साथी भावुक हो उठे, जिससे कौशांबी में राहत की लहर दौड़ गई।1
- कौशांबी के कड़ाधाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से व्यवस्था चरमरा गई है। अपर्याप्त इंतजामों के चलते किसी बड़े हादसे का डर बना हुआ है, जिससे प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं।1
- योगी मंत्रिमंडल विस्तार से उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल आ गया है। सूत्रों के अनुसार, कई नए चेहरों की कैबिनेट में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है, जिससे सियासी समीकरण बदल सकते हैं।1
- उत्तर प्रदेश में एक डॉक्टर को फिटनेस क्लब के मालिक और कर्मचारियों ने रेप कर ब्लैकमेल किया। यह मामला कौशाम्बी जिले के सिराथू का है जहाँ डॉक्टर को बंधक बनाकर अश्लील वीडियो भी बनाए गए। पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।1
- फतेहपुर के मिहवापुर गांव में खनन माफिया पुलिस की कथित सरपरस्ती में उपजाऊ खेतों की मिट्टी बेच रहे हैं। आरोप है कि यह अवैध धंधा मात्र ₹400-₹500 प्रति ट्रॉली में चल रहा है, जिससे कृषि भूमि बंजर होने का खतरा है। स्थानीय प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।1
- लखनऊ पुलिस लाइन के एक सिपाही ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए वीडियो वायरल किया। इसके बाद, सिपाही का दावा है कि आधी रात पुलिस ने उसके घर पहुंचकर दबाव बनाया। उत्तर प्रदेश में इस घटना से सवाल खड़े हो गए हैं, पर प्रशासन चुप है।1
- रायबरेली के ऊंचाहार से विधायक डॉ मनोज कुमार पाण्डेय को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। इस खुशी में रविवार शाम ऊंचाहार नगर में उनके समर्थकों ने जमकर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। स्थानीय भाजपाई और कई प्रमुख समर्थक इस जश्न में शामिल हुए।1
- उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में विधायक पल्लवी पटेल समेत 350 लोगों पर केस दर्ज किया गया है। इस बड़ी कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1