logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान* आज दिनांक :22.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी जब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा की उपस्थिति में स्टेशन टिकट जांच निरीक्षक की टीम, रेल सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) टीम द्वारा द्वारा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I जांच के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जाँच कर भीड़ प्रबंधन भी कराया गया I इस दौरान बिना टिकट, बिना बुक लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले 253 यात्री पकडे गये, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 1.56 लाख रेल राजस्व वसूल किया गया I टिकट जांच के साथ साथ श्री अमन वर्मा ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सभी नालों में पानी की उपलब्धता के साथ साथ वाटर वेंडिंग मशीन में पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा I इस दौरान सभी कैटरिंग स्टाल के साथ-साथ रिज़र्व लाउन्ज का भी निरीक्षण किया गया I टिकट जांच अभियान में अहम् भूमिका निभाने वाले प्रमुख टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक कुमार त्रिपाठी, अविनाश करोसिया,आनंद प्रजापति, राजेंद्र पाल, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा तथा आलोक श्रीवास्तव शामिल रहे I निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सचान सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I

3 hrs ago
user_Amir Sohail
Amir Sohail
झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

झाँसी स्टेशन पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक के नेतृत्व में सघन टिकट जांच अभियान* आज दिनांक :22.04.2026 को वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी जब वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अमन वर्मा की उपस्थिति में स्टेशन टिकट जांच निरीक्षक की टीम, रेल सुरक्षा बल (RPF) तथा राजकीय रेलवे पुलिस (GRP) टीम द्वारा द्वारा स्टेशन पर सघन टिकट जांच अभियान चलाया गया I जांच के दौरान स्टेशन से गुजरने वाली सभी गाड़ियों की जाँच कर भीड़ प्रबंधन भी कराया गया I इस दौरान बिना टिकट, बिना बुक लगेज, अनियमित टिकट, गंदगी फैलाने वाले 253 यात्री पकडे गये, जिनसे जुर्माना स्वरुप रु. 1.56 लाख रेल राजस्व वसूल किया गया I टिकट जांच के साथ साथ श्री अमन वर्मा ने स्टेशन पर पेयजल व्यवस्था का जायजा लिया, जिसमें सभी नालों में पानी की उपलब्धता के साथ साथ वाटर वेंडिंग मशीन में पेयजल की गुणवत्ता को भी परखा I इस दौरान सभी कैटरिंग स्टाल के साथ-साथ रिज़र्व लाउन्ज का भी निरीक्षण किया गया I टिकट जांच अभियान में अहम् भूमिका निभाने वाले प्रमुख टिकट निरीक्षक मनोहर लाल मीना, अशोक कुमार त्रिपाठी, अविनाश करोसिया,आनंद प्रजापति, राजेंद्र पाल, संजीव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र शर्मा तथा आलोक श्रीवास्तव शामिल रहे I निरीक्षण के दौरान सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह, मुख्य जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले, उप मुख्य टिकट निरीक्षक अरुण सचान सहित अन्य निरीक्षक व पर्यवेक्षक उपस्थित रहे I

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।।
    1
    जालौन-कोंच रोड पर उदोतपुरा के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर आसपास के ग्रामीण तुरंत पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर की मदद से काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन को खाई से बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन जालौन निवासी सुलेमान का है। घटना के बाद मौके पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से स्थिति पर जल्द काबू पा लिया गया।।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Abhishek Jain
    2
    Post by Abhishek Jain
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 02 चोरी की मोटर साइकिल बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार
    1
    02 चोरी की मोटर साइकिल बरामद, 01 आरोपी गिरफ्तार
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया। यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    1
    दतिया में एक मां की आंखों में बेबसी और दिल में उम्मीद लिए की गई गुहार ने प्रशासन को झकझोर दिया। “मेरा बेटा मुझे वापस दिला दीजिए…”—इस एक विनती पर जिला प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।
कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश पर तत्काल ओडिशा शासन और वहां के जिला प्रशासन से संपर्क साधा गया। दोनों राज्यों के प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए लगातार प्रयास किए गए। नतीजा—महज दो दिनों के भीतर नाबालिग बच्चे को सुरक्षित छुड़ाकर दतिया वापस लाया गया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया कि बच्चा ओडिशा में बंधक बनाकर श्रम में लगाया गया था। प्रशासन ने मानवीय संवेदनशीलता और गंभीरता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई की और बच्चे को सकुशल उसके परिवार से मिलाया।
यह घटना सिर्फ एक बच्चे की घर वापसी नहीं, बल्कि एक मां के विश्वास की जीत और प्रशासन की संवेदनशीलता व प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है—जहां हर नागरिक की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    26 min ago
  • निवाड़ी जिले के ज्योरा मोरा गांव के पास प्रसूता महिला को ले जा रहे जननी वहान चालक के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट,,, वाहन चालक ने बीच रोड पर लगे जननी वाहन लगा जाम मौके पर पहुंची पुलिस,,,
    1
    निवाड़ी जिले के ज्योरा मोरा गांव के पास प्रसूता महिला को ले जा रहे जननी वहान चालक के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट,,, वाहन चालक ने बीच रोड पर लगे जननी  वाहन लगा जाम मौके पर पहुंची पुलिस,,,
    user_Hemant verma
    Hemant verma
    South Indian restaurant Niwari, Madhya Pradesh•
    2 hrs ago
  • भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील भारती निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान 3 अप्रैल को ग्वालियर में सुनील की मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि जाहिद (30) और परवेज (20) फरार थे। दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतिया रोड स्थित हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बुधवार शाम 05 बजे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    1
    भांडेर पुलिस ने हत्या के मामले में फरार दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। 1 अप्रैल 2026 को फरियादी सुनील भारती निवासी मिश्रान मोहल्ला भांडेर ने मुबीन मंसूरी, जाहिद मंसूरी और परवेज मंसूरी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इलाज के दौरान 3 अप्रैल को ग्वालियर में सुनील की मौत हो गई, जिसके बाद प्रकरण में हत्या की धारा जोड़ी गई।
मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि जाहिद (30) और परवेज (20) फरार थे। दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 22 अप्रैल को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दतिया रोड स्थित हाईवे पुल के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें बुधवार शाम 05 बजे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी का 7 दिवसीय धरना ख़त्म होने के बाद पुलिस से हुई नोक झोंक
    1
    झाँसी बिजली को लेकर कांग्रेस पार्टी का 7 दिवसीय धरना ख़त्म होने के बाद पुलिस से हुई नोक झोंक
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आज दिनांक 22.04.2026 को कस्बा जालौन का एक विडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो पक्षों द्वारा मारपीट की जा रही है । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली जालौन में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    1
    आज दिनांक 22.04.2026 को कस्बा जालौन का एक विडियो संज्ञान में आया है, जिसमें दो पक्षों द्वारा मारपीट की जा रही है । वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर कोतवाली जालौन में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। इस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी जालौन द्वारा दी गयी बाइट।
    user_Arpit Kumar Sharma
    Arpit Kumar Sharma
    Advertising agency झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by S News
    1
    Post by S News
    user_S News
    S News
    Local News Reporter झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.