हरिद्वार-देहरादून से चुराए वाहन नहर पटरी किनारे स्थित खंडहर में छुपाकर रखते थे शातिर। पुलिस की सख्त चैकिंग और सुरागरसी से चोरों का खेल हो रहा हुआ खत्म। चोरी की बाइक के साथ दबोचे गए आरोपी, पूछताछ में खुला बड़ा राज। अपराधियों के लिए साफ संदेश, हरिद्वार में चोरी कर बचना नामुमकिन। दोनों अपराधी कम पढ़े लिखे है लेकिन है चोरी करने में माहिर। दिनांक 05/03/2026 को शुभम कुमार पुत्र जहारू सिंह निवासी इमलीखेड़ा थाना पिरान कलियर, हरिद्वार द्वारा सूचना दी गई कि उनकी मोटरसाइकिल HF Deluxe संख्या UK17L-8320 दिनांक 04/03/2026 को महाराजा फर्नीचर, ऊंचा पुल ज्वालापुर के पास से अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई है। इस संबंध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 238/2026 पंजीकृत किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए तथा शीघ्र अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को आवश्यक निर्देश दिए गए। प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा द्वारा उपनिरीक्षक अंशुल अग्रवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा लगातार चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 09/03/2026 को दौराने चेकिंग नहर पटरी रेगुलेटर पुल के पास से पुलिस टीम ने दो संदिग्ध व्यक्तियों को चोरी की मोटरसाइकिल HF Deluxe के साथ हिरासत में लिया गया। पूछताछ में संदिग्धों द्वारा बताया गया कि उक्त मोटरसाइकिल उन्होंने महाराजा फर्नीचर ऊंचा पुल ज्वालापुर से चोरी की थी। संदिग्धों से गहन पूछताछ व निशानदेही पर पुलिस टीम ने पुरानी कांवड़ पटरी के पास स्थित एक खंडहर से चोरी की 08 मोटरसाइकिलें व 02 स्कूटी बरामद कीं। आरोपियों ने बताया कि ये वाहन उन्होंने हरिद्वार व देहरादून के विभिन्न स्थानों से चोरी किए थे। दोनों आरोपी कम पढे लिखे है तथा आरोपी मोसिन राजमिस्त्री का काम करता है तथ गुल्सान ई रिक्शा का मेकेनिक है। बरामद वाहनों में कई वाहन देहरादून के विभिन्न थानों में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित पाए गए हैं। आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी डीसीआरबी व अन्य माध्यमों से की जा रही है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। *आपराधिक इतिहास –* 1. मु0अ0सं0-238/2026 धारा-303(2),3(5), 317(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार 2. मु0अ0सं0-175/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली पटेलनगर देहरादून 3. मु0अ0सं0-54/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली डोईवाला देहरादून 4. मु0अ0स0 56/26 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली डोईवाला देहरादून 5. मु0अ0सं0-63/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली नेहरु कालोनी देहरादून 6. मु0अ0सं0-25/2026 धारा-303(2) B.N.S चालानी थाना कोतवाली राजपुर देहरादून *बरामदगी चोरी के वाहनों का विवरण* 1. मोटरसाइकिल हीरो HF डीलक्स रंग काला नंबर UK17L8320 (कोतवाली ज्वालापुर हरिद्वार) 2. मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UK07-DZ-6376 (थाना पटेलनगर देहरादून) 3. मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UP30BJ6202 (थाना डोईवाला देहरादून) 4. हीरो स्प्लेंडर रंग काला इंजन न0-HA10AGJHB24405 चैसिस न0-MBLHAR080JHB74084 (थाना डोईवाला देहरादून) 5. स्कूटी टीवीएस एनटोर्क 125 रंग काला नम्बर UK07FA3765 (थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून) 6. स्कूटी एक्टिवा रंग स्लेटी नंबर UK07BZ1849 (थाना राजापुर देहरादून) 7. मो0सा0 स्प्लेंडर प्लस रंग काला UK07-FN-1015 8. मो0सा0 हीरो स्प्लेंडर प्रो रंग काला चेसिस नम्बर MBLHA10ADCHA08923 इंजन न0-HA10EHCHA-09807 9. मो0सा0 हीरो पैशन रंग नीला नम्बर UK08AG-8371 10. मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर रंग काला नम्बर UP20BE-4511 *नाम पता आरोपित -* 1.मोसिन पुत्र जान आलम 2.गुल्सान पुत्र से बलीन निवासीगण ग्राम गाडोवाली, थाना पथरी, जनपद हरिद्वार *पुलिस टीम -* 1.प्रभारी निरीक्षक कुन्दन सिंह राणा 2.वरिष्ठ उप निरीक्षक खेमेन्द्र गंगवार 3.प्रभारी चौकी बाजार उप निरीक्षक अंशुल अग्रवाल 4.उप निरीक्षक मनीष भंडारी 5.उप निरीक्षक गम्भीर तोमर 6.कांस्टेबल गणेश तोमर 7.कांस्टेबल रवि चौहान 8.कांस्टेबल कपिल गोला 9.कांस्टेबल आलोक नेगी 10.कांस्टेबल दिनेश कुमार 11.कांस्टेबल मनोज डोभाल 12.कांस्टेबल अंकुर चौधरी

- Post by Dpk Chauhan1
- हरिद्वार: Navneet Singh के नेतृत्व में हरिद्वार पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में ज्वालापुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अंतरराज्यीय वाहन चोरी गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए मोसिन और गुल्सान नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार ये वाहन अलग-अलग स्थानों से चोरी किए गए थे, जिन्हें आरोपी बेचने की फिराक में थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी लंबे समय से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद SSP हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे संघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को यह सफलता मिली। हरिद्वार पुलिस का कहना है कि आम जनता की गाढ़ी कमाई से खरीदे गए वाहनों को यूँ ही अपराधियों के हवाले नहीं होने दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज1
- ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब पूरी दुनिया के ईंधन बाजार पर दिखाई देने लगा है। अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण कई देशों में गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी देखी जा रही है और ईंधन भंडार भी तेजी से घट रहे हैं। इसी बीच भारत में भी रसोई गैस को लेकर संभावित किल्लत की आशंका के चलते केंद्र सरकार द्वारा नई एसओसोपी जारी की गई गई है.... लेकिन गैस किल्लत की खबरों ने उपभोक्ताओं मे भी खलबली मचा रखी है.... जिसके चलते हरिद्वार देहात की गैस एजेंसियो के बाहर गैस की बुकिंग और डिलीवरी क़ो लेकर मारमारी का माहौल दिखाई दे रहा है..... उपभोक्ताओं की लम्बी कतारे दिखाई दे रहीं है... उपभोक्ता गैस एजेंसियो और सिस्टम पर भी बद इंतजामी के आरोप लगा रहे है.... बाइट....महताब उपभोक्ता बाइट...सतेन्द्र उपभोक्ता बाइट....मतलुब उपभोकता4
- The Aman Times 417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र। अपना देहरादून से बड़ी खबर हैं _ देहरादून पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में परमेंद्र डोबाल (एसएसपी देहरादून) ने उत्तराखंड पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस/पीएसी सीधी भर्ती 2025 में चयनित 417 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेदेहरादून: 417 चयनित पुलिस आरक्षियों को मिले नियुक्ति पत्र इस दौरान एसएसपी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को पुलिस परिवार में शामिल होने पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि बदलते समय में पुलिस के सामने नई चुनौतियां हैं, जिनसे निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना जरूरी है। उन्होंने अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के महत्व को समझाते हुए कहा कि ट्रेनिंग के दौरान सिखाई जा रही बातों को पूरी लगन और मनोयोग से सीखें, ताकि भविष्य में कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन किया जा सके।1
- Post by Zeta News 24x71
- Post by Indian Seema official2
- Official Work Branding UV Vniyle Printing. High Quality.👍 Best Price Plz Contact: - 7532979157, 7042653557 Oder Now By Graphic Solution1
- Post by Dpk Chauhan1