गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में ग्रामीण चिकित्सकों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार सहित अन्य बीमारियों पर दिया गया एकदिवसीय प्रशिक्षण। गोगरी (खगड़िया)। गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में शुक्रवार को ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति, जिला खगड़िया एवं नगर परिषद गोगरी-जमालपुर के सहयोग से ग्रामीण चिकित्सकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडलीय अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने की। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत चिकित्सकों को संक्रामक एवं मौसमी बीमारियों की पहचान, बचाव, समय पर उपचार तथा जन-जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित करना था। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. चंद्रप्रकाश ने डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों के लक्षण, कारण, बचाव एवं उपचार के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन बीमारियों की समय पर पहचान और मरीज को उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। साथ ही ग्रामीण चिकित्सकों से अपील की कि किसी भी गंभीर मरीज को बिना देर किए सरकारी अस्पताल में रेफर करें और लोगों को स्वच्छता तथा बचाव के उपायों के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम में डब्ल्यूएचओ (WHO) मॉनिटर संजय कुमार, वीबीडीएस (VBDS) ओमप्रकाश कुमार यादव, बीएचएम (BHM) रूपक कुमार एवं बीसीएम (BCM) नीतू कुमारी ने भी विभिन्न बीमारियों की रोकथाम, सरकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों तथा रोग नियंत्रण अभियान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी सक्रिय भागीदारी से संक्रामक बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। ग्रामीण चिकित्सा सेवा समन्वय समिति के प्रखंड अध्यक्ष अमित कुमार एवं नगर परिषद अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पासवान ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि ग्रामीण चिकित्सक गांव-गांव जाकर लोगों को बीमारी के लक्षण, बचाव और समय पर सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के लिए प्रेरित करें। इससे गंभीर बीमारियों से होने वाली जटिलताओं और मृत्यु दर को कम किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में ग्रामीण चिकित्सक संजय कुमार, दिलीप कुमार, गणेश कुमार, रंजीत कुमार, पंकज शर्मा, मुकेश यादव, मुकेश कुमार निराला, रजनीति मालाकार, पुलिस पटेल, शंभू यादव, बिपिन बिहारी, परशुराम पटेल, मुकेश मिश्रा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को डेंगू, चिकनगुनिया, कालाजार, टीबी, टायफाइड और मलेरिया जैसी बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करने का संकल्प लिया।

- Post by Amit Kumar Mandal1
- आठवें दिन नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी मुंगेर: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की आठ दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को सरकार के साथ सार्थक वार्ता के बाद समाप्त हो गई। महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की, जिसके बाद सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर भवन के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, सफाई कर्मचारी महासंघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो तथा सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद 27 अनिल सिंह मौजूद रहे। नगर आयुक्त और मेयर ने सफाई कर्मचारियों को उनकी मांगों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले आठ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का उठाव प्रभावित था। कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर निगम प्रशासन के सामने शहर में जमा कचरे को जल्द हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की चुनौती होगी। आठवें दिन नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त, काम पर लौटे कर्मचारी मुंगेर: नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की आठ दिनों से जारी हड़ताल शुक्रवार को सरकार के साथ सार्थक वार्ता के बाद समाप्त हो गई। महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की, जिसके बाद सफाई कर्मचारी अपने काम पर वापस लौट आए। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर भवन के प्रांगण में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, सफाई कर्मचारी महासंघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो तथा सशक्त स्थायी समिति सदस्य सह वार्ड पार्षद 27 अनिल सिंह मौजूद रहे। नगर आयुक्त और मेयर ने सफाई कर्मचारियों को उनकी मांगों के समाधान को लेकर आश्वासन दिया। इसके बाद महासंघ ने हड़ताल समाप्त करने का निर्णय लिया। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहर में सफाई व्यवस्था के पटरी पर लौटने की उम्मीद जगी है। गौरतलब है कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण पिछले आठ दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में कचरे का उठाव प्रभावित था। कई जगहों पर कूड़े का अंबार लग गया था, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। अब कर्मचारियों के काम पर लौटने के बाद नगर निगम प्रशासन के सामने शहर में जमा कचरे को जल्द हटाने और नियमित सफाई व्यवस्था बहाल करने की चुनौती होगी।1
- सफल वार्ता के बाद मजदूर यूनियन का हड़ताल समाप्त, मुंगेर नगर निगम के मजदूरों की समस्या पर जल्द फैसला ले मेयर सफल वार्ता के बाद मजदूर यूनियन का हड़ताल समाप्त, मुंगेर नगर निगम के मजदूरों की समस्या पर जल्द फैसला ले मेयर1
- इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम 1. श्रावणी मेला: 26 KM पथ पर 3 टेंट सिटी 2. खैरा, संग्रामपुर में बनी डेंसिटी 3. PHED, नगर विकास, पर्यटन विभाग की पहल 4. 5 AC रूम VIP कांवरिया के लिए 5. शौचालय, झरना, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा 6. सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल 7. छत्तीसगढ़ के कांवरिया: “व्यवस्था शानदार” 1. खैरा में बना PHED का टेंट सिटी और AC रूम 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते कांवरिया 3. साफ-सुथरे शौचालय और झरना की सुविधा *श्रावणी मेला: खैरा में 3 टेंट सिटी, AC से लेकर झरना तक की सुविधा, कांवरियों ने की सराहना* *खैरा, संग्रामपुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर संग्रामपुर प्रखंड के खैरा में तीन डेंसिटी यानी टेंट सिटी बनाए गए हैं। *तीन विभाग, तीन टेंट सिटी* जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंता विभाग बिहार की तरफ से एक टेंट सिटी बनाया गया है। इसमें 5 AC कैमरा भी बनाए गए हैं जो विशेष रूप से VIP कांवरिया के लिए हैं। दूसरा टेंट सिटी नगर विकास आयोग और तीसरा टेंट सिटी पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है। *सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध* तीनों स्टैंडर्ड सिटी में कांवरिया के रुकने की व्यवस्था अति सुंदर की गई है। यहां शौचालय, झरना, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित सुविधा दी गई है। PHED द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है। *कांवरियों ने जताया आभार* छत्तीसगढ़ से आए कांवरियों ने जिला प्रशासन मुंगेर और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। एक कांवरिया ने कहा, “पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी। इस बार आराम से विश्राम मिल रहा है।” टेंट सिटी की व्यवस्था से कांवरियों को यात्रा में काफी राहत मिल रही है।4
- 500 लोग... 54 फीट... और 100% शुद्ध चांदी! पटना से आ रहे इस चमकीले कांवड़ का सच जानकर उड़ जाएंगे होश! #deoghar #ritusingh #bolbam #jharkhand #कांवड़1
- गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में विश्व स्तन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन, चिकित्सा पदाधिकारी रहे मौजूद। आज विश्व स्तन दिवस के मौके पर गोगरी अनुमंडल अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, इस कार्यक्रम का उद्घाटन विधिवत गोगरी प्रमुख अशोक पंथ ने किया। यह कार्यक्रम सुबह के 11:00 से दोपहर के 1:00 तक चला। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के धात्री माता एवं कई महिला आशा और ममता कार्यकर्ता भी रही मौजूद। स्तन दिवस के मौके पर चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश के द्वारा सभी धात्री माता एवं महिलाओं को बच्चों को समय पर स्तनपान कराने को लेकर विशेष जानकारी दिया गया, और उल्टी दस्त होने पर बच्चों को ओआरएस की गोल का सेवन करने को लेकर विशेष जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में मौजूद रहे, चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर चंद्रप्रकाश, गोगरी प्रमुख अशोक पंथ, बीएचएम रूपक कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका पूजा कुमारी, सहित कई क्षेत्रों की धात्री महिला एवं माताएं रही मौजूद।1
- 80 किलो की माँ तारा प्रतिमा के साथ निकले शिवभक्त, कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का अद्भुत संगम 80 किलो की माँ तारा प्रतिमा के साथ निकले शिवभक्त, कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का अद्भुत संगम1
- इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम इस बार श्रावणी मिलन डिजिटल टेंट सिटी का निर्माण सरकार के द्वारा कराया गया है विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का रिपोर्टिंग मुंगेर से साहिल राज आगाज टाइम 1. श्रावणी मेला: 26 KM पथ पर 3 टेंट सिटी 2. खैरा, संग्रामपुर में बनी डेंसिटी 3. PHED, नगर विकास, पर्यटन विभाग की पहल 4. 5 AC रूम VIP कांवरिया के लिए 5. शौचालय, झरना, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा 6. सांस्कृतिक कार्यक्रम से भक्तिमय माहौल 7. छत्तीसगढ़ के कांवरिया: “व्यवस्था शानदार” 1. खैरा में बना PHED का टेंट सिटी और AC रूम 2. सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेते कांवरिया 3. साफ-सुथरे शौचालय और झरना की सुविधा *श्रावणी मेला: खैरा में 3 टेंट सिटी, AC से लेकर झरना तक की सुविधा, कांवरियों ने की सराहना* *खैरा, संग्रामपुर।* विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में इस बार कांवरियों की सुविधा के लिए मुंगेर जिला प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं। मुंगेर जिले के 26 किलोमीटर लंबे कच्ची कांवरिया पथ पर संग्रामपुर प्रखंड के खैरा में तीन डेंसिटी यानी टेंट सिटी बनाए गए हैं। *तीन विभाग, तीन टेंट सिटी* जानकारी के अनुसार लोक स्वास्थ्य अभियंता विभाग बिहार की तरफ से एक टेंट सिटी बनाया गया है। इसमें 5 AC कैमरा भी बनाए गए हैं जो विशेष रूप से VIP कांवरिया के लिए हैं। दूसरा टेंट सिटी नगर विकास आयोग और तीसरा टेंट सिटी पर्यटन विभाग द्वारा बनाया गया है। *सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध* तीनों स्टैंडर्ड सिटी में कांवरिया के रुकने की व्यवस्था अति सुंदर की गई है। यहां शौचालय, झरना, पेयजल और स्वास्थ्य व्यवस्था की समुचित सुविधा दी गई है। PHED द्वारा बनाए गए टेंट सिटी में शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तिमय माहौल बना हुआ है। *कांवरियों ने जताया आभार* छत्तीसगढ़ से आए कांवरियों ने जिला प्रशासन मुंगेर और बिहार सरकार को धन्यवाद दिया। एक कांवरिया ने कहा, “पहले इतनी अच्छी व्यवस्था नहीं थी। इस बार आराम से विश्राम मिल रहा है।” टेंट सिटी की व्यवस्था से कांवरियों को यात्रा में काफी राहत मिल रही है।4
- विशेष छापेमारी अभियान में दो शराबी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए विशेष छापेमारी अभियान के तहत तारापुर पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष राज कुमार ने बताया कि अफजलनगर खुदिया के नगर मोड़ पर एक व्यक्ति के हंगामा करने की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया। वहीं रनगांव चौक पर भी शराब के नशे में उत्पात मचाने की सूचना मिलने पर दरोगा मनीष कुमार ने मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान खुदिया निवासी मिथुन कुमार और रनगांव निवासी रविंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों की ब्रेथ एनालाइजर एवं अनुमंडलीय अस्पताल, तारापुर में चिकित्सीय जांच कराई गई, जहां शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।1