बड़ी खबर : खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बड़ा मंच, हर ब्लॉक में मिनी स्टेडियम बनाएगी धामी सरकार *प्रदेश के हर ब्लाक में बनेंगे मिनी स्टेडियम* *खेलभूमि उत्तराखंड में जमीनी स्तर पर सुविधाओं के विस्तार के लिए ठोस कदम* *इस बार के बजट में धामी सरकार ने किया है प्रावधान* *लेगेसी पॉलिसी पर अमल की भी चल रही है तैयारी* 38 वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य आयोजन के बाद प्रदेश की धामी सरकार जमीनी स्तर पर खेल सुविधाओं के और विस्तार में जुट गई है। इस क्रम में प्रदेश के हर ब्लाक में अब मिनी स्टेडियमों का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को बजट सत्र के तीसरे दिन सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में प्रावधान किया गया है। वर्ष 2025 में उत्तराखंड ने न सिर्फ 38 वें राष्ट्रीय खेलों की सफल मेजबानी की थी, बल्कि 103 पदक जीतकर इस स्तर के आयोजन में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया था। इस आयोजन ने उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में भी पहचान दी। इस आयोजन के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर का आधारभूत खेल ढांचा विकसित किया गया। लेगेसी पॉलिसी बनाकर सरकार ने इस खेल ढांचे का इस्तेमाल एकेडमी के तौर पर करने का निर्णय लिया है। ताकि खेल प्रतिभाओं को उचित प्रशिक्षण प्राप्त हो सके। इस संबंध में शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। अब वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में हर ब्लाक में मिनी स्टेडियम के निर्माण के लिए प्रावधान कर दिए जाने को भी अहम माना जा रहा है। बुधवार को प्रश्नकाल में जब खेल मंत्री रेखा आर्या पर्वतीय क्षेत्रों में खेल मैदान और मिनी स्टेडियम से संबंधित सवाल का जवाब दे रही थीं, तब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सदन को यह अहम जानकारी दी। खेल मंत्री रेखा आर्या के अनुसार-पर्वतीय क्षेत्र में मिनी स्टेडियम के लिए 1.18 एकड़ भूमि की आवश्यकता होती है। इसके निर्माण के लिए एक करोड़ 70 लाख रूपये दिए जाने का प्रावधान है।

- टिहरी जनपद के दूरस्थ सामुदायिक केन्द्रो को जल्द मिलेंगे डॉक्टर, रेडिओलॉजिस्ट की कमी भी होगी दूर1
- मंदार गांव में पानी को लेकर बड़ा संकट | PWD और जल निगम की लापरवाही से महीनों से टूटी पड़ी पाइपलाइन, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश | सड़क पर उतरने की चेतावनी #UttarakhandNews #TehriGarhwal #MandarGaon #WaterCrisis #JalNigam #PWD #PahadKiSamasyaye #VillageNews #GroundReport1
- The Aman Times हर्रा वाला/डोईवाला से खबर हैं _ देहरादून के नकरौंदा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में कार की टक्कर से 2 वर्षीय मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलते ही हर्रावाला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार परवीन (2 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय रामलाल, निवासी गूलर घाटी भद्रकाली मंदिर नकरौंदा को टैक्सी चालक अनुराग निवासी मंगलम गार्डन नकरौंदा ने अपनी टैक्सी से कुचल दिया। चालक घायल बच्चे को लेकर खुद रायपुर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कोरोनेशन अस्पताल भेज दिया है। वहीं टैक्सी चालक और वाहन को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में मृतक बच्चे की मां रिंकू देवी की तहरीर पर कोतवाली डोईवाला में FIR संख्या 62/26 धारा 281 और 106(1) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।1
- Post by Graphics Solution1
- 🔥 Prime Location House For Sale In Dehradun | GMS Road Engineer Enclave अगर आप Dehradun में prime location पर ready beautiful house ढूंढ रहे हैं तो यह property आपके लिए perfect हो सकती है। 🏡 Beautiful 3BHK House for Sale – Engineer Enclave, GMS Road, Dehradun Prime location पर बना हुआ 170 गज का शानदार घर sale के लिए available है। Family living के लिए perfect property। ✨ House Features: • 3BHK Spacious House • Beautiful Garden Area 🌿 • Separate Car & Scooty Parking 🚗🛵 • Spacious Dining Area • Ground Floor + First Floor Well Designed Rooms • Peaceful & Premium Residential Location 📍 Nearby Locations: Clock Tower – 6 km ISBT – 4 km FRI – 5 km Army Public School – 2.5 km Indresh Hospital – 3 km Nearby CBSE Schools & Colleges यह property living और investment दोनों के लिए perfect option है। 📞 Call Now: 9528242511 | 8077606460 Uttarakhand Housing Developers Pvt. Ltd., Dehradun #DehradunProperty #HouseForSale #DehradunRealEstate #3BHKHouse #PropertyInDehradun #GMSRoadDehradun #DreamHomeDehradun #UttarakhandHousingDevelopers #DehradunBuilder #PropertyInvestment #DehradunHomes #RealEstateIndia1
- उत्तराखंड के कई इलाकों में इन दिनों मौसम असामान्य रूप से बदला नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप तो कहीं बादलों की मौजूदगी के कारण आसमान में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हरिद्वार में तो पिछले दो दिनों से सुबह दिसंबर की तरह धुंध देखने को मिल रही है। हालांकि फिलहाल बारिश कहीं दर्ज नहीं की गई है और तापमान भी सामान्य से अधिक बना हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई पर्वतीय जिलों में अभी आंशिक बादल बने रह सकते हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। विभाग का अनुमान है कि इस पूरे सप्ताह मौसम का मिजाज इसी तरह बदला रह सकता है।1
- 🚨 हरिद्वार में बिना सत्यापन रहने वालों पर पुलिस का शिकंजा 🔴 1500 लोगों की जांच, 260 मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालकों पर 26 लाख का चालान ✍️ स्वतंत्र पत्रकार रामेश्वर गौड़ हरिद्वार, 11 मार्च 2026। तीर्थनगरी हरिद्वार में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कोतवाली नगर पुलिस ने एक बड़ा और सख्त सत्यापन अभियान चलाया। थाना क्षेत्र में बाहरी राज्यों से आकर रह रहे मजदूरों, कर्मचारियों, किरायेदारों तथा फड़-ठेली संचालकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित कर अलग-अलग क्षेत्रों में भेजी गईं। 🔎 होटल, धर्मशाला और कॉलोनियों में पुलिस की अचानक जांच अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने होटल, धर्मशाला, जिम, आवासीय कॉलोनियों और किराए के मकानों में काम करने वाले कर्मचारियों तथा रहने वाले व्यक्तियों की मौके पर ही जांच और सत्यापन किया। जांच में यह भी सामने आया कि कई मकान मालिक और प्रतिष्ठान संचालक बिना सत्यापन के ही कर्मचारियों और किरायेदारों को रखे हुए थे। ⚡ 1500 लोगों का सत्यापन, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई विशेष अभियान के दौरान अब तक करीब 1500 लोगों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं जिन मकान मालिकों, होटल संचालकों और धर्मशाला प्रबंधकों ने कर्मचारियों या किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराया था, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। पुलिस ने उत्तराखंड पुलिस एक्ट की धारा-83 के तहत 260 चालान करते हुए ₹26,00,000 (छब्बीस लाख रुपये) का कोर्ट चालान किया है और संबंधित रिपोर्ट माननीय न्यायालय को भेजी जा रही है। ⚠️ तीर्थनगरी की सुरक्षा से समझौता नहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक शहर में देश-विदेश से बड़ी संख्या में लोग आते हैं। ऐसे में बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कराना कानून व्यवस्था और सुरक्षा के दृष्टिकोण से बेहद जरूरी है। 📢 मकान मालिकों को सख्त चेतावनी पुलिस ने मकान मालिकों, होटल संचालकों और संस्थानों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि किरायेदारों, नौकरों और कर्मचारियों का सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं, अन्यथा भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी। 🚔 अभियान जारी रहेगा कोतवाली नगर पुलिस के अनुसार यह सत्यापन अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस का उद्देश्य तीर्थनगरी में किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते रोक लगाना और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाना है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद हरिद्वार में बिना सत्यापन रह रहे लोगों और उन्हें शरण देने वाले मकान मालिकों में हड़कंप मच गया है।4
- राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ऎश्वर्या रावत पहुँची टिहरी, जनसुनवाई मे सुनी महिलाओ की समस्याएं1