अत्यंत दुःखद खबर: अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया खुर्शीद आलम उर्फ नीलू जी का सड़क हादसे में निधन अहियारी/कर्जापट्टी, प्रतिनिधि। अहियारी दक्षिणी पंचायत के पूर्व मुखिया और तीन बार लगातार पंचायत का नेतृत्व कर चुके खुर्शीद आलम उर्फ नीलू जी का आज कर्जापट्टी में एक सड़क दुर्घटना में दुखद निधन हो गया। इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कर्जापट्टी के समीप हुए रोड एक्सीडेंट में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों में कोहराम मच गया। खुर्शीद आलम उर्फ नीलू जी अपने सरल स्वभाव, सामाजिक कार्यों और विकासोन्मुख सोच के लिए जाने जाते थे। वे लगातार तीन बार अहियारी दक्षिणी पंचायत के मुखिया चुने गए थे और अपने कार्यकाल में कई जनहितकारी योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू किया था। क्षेत्र के विकास में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है रिपोर्टर अरशद दीवान जाले दरभंगा

- 🙏 जय श्री राम 🙏 माँ विणा वादिनी विवाह मंडली (उद्यम पंजीकरण संख्या : UDYAM-BR-23-0106397) श्रद्धा • संस्कार • भव्य आयोजन हमारे द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम— हनुमान आराधना अष्टयाम कार्यक्रम नवह पाठ राम विवाह महोत्सव शिव विवाह महोत्सव सतवार पाठ जागरण एवं भजन-कीर्तन मंचीय प्रस्तुति (रामायण / शिव लीला / कृष्ण लीला) धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम उत्तर काण्ड कथा ग्राम एवं नगर — प्रत्येक स्थान पर उपलब्ध अनुभवी कलाकारों द्वारा मर्यादित प्रस्तुति आज ही बुकिंग कराएँ मो. 95186 04235 आपकी आस्था — हमारी जिम्मेदारी माँ विणा वादिनी विवाह मंडली1
- Post by Rampravesh Kumar1
- बथनाहा–टंडादपुर के बीच अचानक चेकिंग, बिना हेलमेट और अधूरे कागजात वालों पर मौके पर कार्रवाई। अभियान जारी।1
- Post by अनार जीत दास पेंटर4
- Post by LIVE CITY DARBHANGA1
- पूरा वीडियो देखें1
- Darbhanga में गंगा स्नान से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर की टक्कर बनी काल! #bihar #biharnews #roadaccdient #accident #accidentnews #truck #driver #darbhanganews #breakingnews #crash #darbhanga #police #policenews #darbhangasamachar #policeststion1
- Post by Expose sitamarhi1