अज्ञात चोरों द्वारा नगदी समेत लाखों का माल किया पार,पीड़ित ने स्थानीय पुलिस को दिया शिकायती पत्र। हरदोई। जनपद के कोतवाली बेनीगंज क्षेत्र अंतर्गत महडउरा गांव निवासी पीड़ित संजय पुत्र प्रहलाद ने स्थानीय कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बीती रात लगभग 12:00 बजे के बाद अज्ञात चोरों के द्वारा मेरे घर में कमरे में रखें तीन बक्सा उठाकर गांव के पड़ोस लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गेहूं के खेत में उठाकर डाले। जिसमें रखा कीमती जेवरात लगभग कीमत चार से 5 लाख रुपए एवं अठारह हजार से 20000 नगद रखे हुए थे। जो कि गायब हैं और कपड़े बरामद मौके से हुए हैं। सूचना पर पहुंची प्रताप नगर पुलिस चौकी प्रभारी दीपक कुमार ने मौके का निरीक्षण कर टूटे पड़े बक्से और ताले सहित कपड़ों को उठाकर उसके घर रखवा दिया हैं, प्राप्त जानकारी के अनुसार संजय पुत्र प्रहलाद की शादी 10 मार्च 26 को हुई थी जिसमें एक बक्से में उसकी माता कलावती का जेवरात और कपड़े रखे हुए थे।दूसरे और तीसरे बक्से में संजय और उसकी पत्नी के जेवरात और नगद राशि रखी हुए थी।जेवरातों में झुमकी, कानों के कुंडल, गले का हार, मंगलसूत्र,बिछुआ आदि जेवरात रखे थे।जिसको अज्ञात चोरों ने साफ कर दिया।इतनी बड़ी चोरी होने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस पर भी सवालिया निशान लगना शुरू हो गया है।जहां रात को पिकट ड्यूटी एवं सतर्कता बरतने के दिशा निर्देश दिए जाते हैं।वहीं चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि एक ही मकान में तीन-तीन बक्से उठाकर पड़ोस में ही तोड़कर सारा सामान पार कर दिया। इस संबंध में चौकी प्रभारी प्रताप नगर दीपक कुमार ने बताया सुबह सूचना मिलते ही मौके पर गया था। जांच की जा रही है। शीघ्र ही खुलासा कर अभियुक्त की गिरफ्तारी की जाएगी साथ ही पुलिस की और सतर्कता बढ़ा दी जायेगी जिससे कि क्षेत्र में ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

- तृतीय श्री शतचंडी महा यज्ञ और श्रीमद् भागवत कथा एवं कलश यात्रा गई निकाली। हरदोई। जनपद हरदोई के प्रताप नगर चौराहा क्षेत्र के ग्राम झरोईया में राधा कृष्ण मंदिर परिसर में गुरुवार को अपने निर्धारित समय पर कलश यात्रा निकाली गई। यह जानकारी कार्यक्रम के मुख्य यजमान एवं आयोजक अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जा रहा है। इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर गांव सहित आसपास क्षेत्र के भक्तों में खुशी की लहर दौड़ दिखाई पड़ी।उन्होंने यह भी कहा कि प्रभु की विशेष कृपा से यह धार्मिक कार्यक्रम करवाने का हर वर्ष मुझे अवसर मिल रहा है। हम सब लोगों के लिए गौरव की बात है। राधा कृष्ण मंदिर परिसर पर तृतीय श्री सत् चंडी महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो कि दिनांक 19 मार्च दिन गुरुवार से 25 मार्च दिन बुधवार तक चलेगा। कार्यक्रम समापन के पश्चात 26 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर के बाद कन्या भोज एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। जनपद सीतापुर से पधारे यज्ञ आचार्य पंडित बृजेश मिश्रा द्वारा मंत्रोंच्चारण के साथ कलश यात्रा गांव से नैमिषारण्य स्थित देव देवेश्वर धाम तक निकाली गई। सत चंडी महायज्ञ का कार्यक्रम शुभारंभ किया गया।वही सीतापुर जनपद के महाराज द्वारा श्रीमद् भागवत का कथा का गुणगान किया जाएगा। श्रीमद् भागवत कथा का समय दिन में 12:00 बजे से 3:00 तक एवं द्वितीय बेला में शाम 7:00 बजे से रात्रि 11:00 तक किया जाएगा। आयोजक अमित शुक्ला उर्फ गुड्डू शुक्ला ने सभी भक्तजनों, ग्राम वासी एवं क्षेत्रवासियो से निवेदन करते हुए कहा है कि धार्मिक कार्यक्रम में अवश्य आए और प्रभु का गुणगान के साथ रसपान एवं श्रीमद् भागवत का रसास्वादन कर अपने जीवन को कृतार्थ करें।1
- आगरा के अछनेरा कोतवाली में तैनात एक SSI का संदिग्ध वीडियो सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। वायरल वीडियो में SSI को डायरी के अंदर कुछ रखते हुए देखा जा रहा है, जिसे लेकर लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए संबंधित SSI को निलंबित कर दिया है। हालांकि डायरी में क्या रखा गया था, यह अभी जांच का विषय बताया जा रहा है। पुलिस विभाग का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- 21 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी ईद, सुनिए क्या बोले मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली #Eid2026 #KhalidRasheedFirangiMahali #EidUlFitr #MoonSighting #FestivalNews1
- बहराइच। मटेरा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर वसूली के गंभीर आरोप,,,पैसे न देने पर इलाज से इनकार,,,, जांच की मांग, क्षेत्र में आक्रोश,,,प्रसव के नाम पर तीमारदार से वसूली।1
- लखनऊ ईद के चांद का हुआ ऐलान 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद चांद कमेटियों ने किया ऐलान मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली का ऐलान टीले वाली मस्जिद से भी हुआ ऐलान आज आसमान में नजर नहीं आया चांद देश भर में 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद उल फितर1
- लखनऊ ऐशबाग ईदगाह से देखा जा रहा ईद का चांद मुस्लिम धर्मगुरु देख रहे दूरबीन से चांद शाम 7:30 बजे तक होगा चांद का ऐलान शिया-सुन्नी चांद कमेटियां करेंगी ऐलान चांद दिखने के बाद ईद का होगा आधिकारिक ऐलान4
- आप सभी देशवासियों को चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं जनहित सर्व समाज सेवा समिति राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- *Lucknow* .... *थाना गाजीपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से फ्लैग मार्च निकाला गया* । _यह फ्लैग मार्च पॉलिटेक्निक चौराहा, इस्माइलगंज, मुंशी पुलिया, रिंग रोड, आम्रपाली, भूतनाथ, बी-ब्लॉक, सर्वोदय नगर एवं लेखराज मार्ग से होते हुए भूतनाथ मार्केट में संपन्न हुआ। _ *पूरे मार्ग में पुलिस ने हूटर बजाकर गश्त की, जिससे आमजन में सुरक्षा का एहसास बना रहे और असामाजिक तत्वों में भय व्याप्त हो* *लखनऊ कमिश्नर के आदेशों पर डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के दिशा निर्देशन में थाना गाजीपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार मौर्य अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त करते नजर आए* *समीर नक़वी* ✍️✍️1