Shuru
Apke Nagar Ki App…
Shivnarayan Maskole
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Atmaram Yadav1
- शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार ने जनता से अपील किया कि महाशिवरात्रि पर गायत्री मंदिर ओम नमः शिवाय का जाप ऊं नमः शिवाय मित्रों गायत्री मंदिर, सूरज कुंड ग्राउंड के सामने,खण्डवा मे रखी है,जिसमें दि.15-2-2026 को सेवा संस्थान परोपकार एवं जनकल्याण समिति खण्डवा मोहन शर्मा ने बताया कि अखंड 🕉️ नम: शिवाय के जाप 11,11,111 कराने के सम्बंध में महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारु रुप से सम्पन्न कराने हेतु,चर्चा की जाकर अंतिम रूप से निर्णय सभी की सहमति से लिया जावेगा l अतः कृपया समय पर, अधिक से अधिक संख्या में सभी सम्मानीय सदस्यों को उपस्थित होने हेतु निवदेन है ताकि 15 एवं 16 फरवरी 2026 के 🕉️ नमः शिवाय के अखंड जाप अच्छे से कराए जावे l1
- बजट सम्मेलन कार्यक्रम का किशोर सहभागृह में हुआ आयोजन2
- खंडवा। राम नगर शिवराज मल्टी में बुजुर्ग महिला को उसके नाती ने कमरे में बंद कर दिया और महिला के साथ आए दिन मारपीट करता है। विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग प्रमुख राजेंद्र पाल को मिली सुचना तो तत्काल मामले की गंभीरता लेते हुए। राम नगर पुलिस को बताया की शिवराज मल्टी में बुजुर्ग महिला परेशान है।1
- पिपरिया में चलती ट्रैक्टर ट्राली से गिरे ओवरलोड अनाज के बोर पीछे आ रही कार हुई क्षतिग्रस्त वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल पिपरिया में आज शुक्रवार को सोशल मीडिया पर 9:00 बजे एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें रोड पर चलती ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली से अनाज के बोर पीछे आ रही कार पर गिरते नजर आ रहे हैं हम आपको बता दें कि ओवरलोड वाहनों से शहर में कोई सुरक्षित नहीं पिपरिया में इन दिनों ओवर लोड वाहनों से कोई भी सुरक्षित नहीं है । आए दिन हादसे हो रहे हैं । हाल ही में एक हादसा सोहागपुर में देखने को मिला जहां एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली में स्कूटी जा घुसी जिसमें तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । पिपरिया में भी कई हादसे सामने आ चुके है उसके बाबजूद शहर भर में ओवरलोड वाहन दौड़ते नजर आ जाएंगे । उसके बाबजूद पुलिस महकमा चालान काटकर इति श्री कर लेता है । हाल ही में एक ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली से बोरे गिरे और एक कार पर जा गिरे । जिस वजह से कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई । गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई जिसका यह एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है पर शहर में बेखौफ दौड़ते ओवर लोड वाहनों से अब ऐसा लगता है कि भगवान ही बचा सकते है कब हादसा हो जाए कोई भरोसा नहीं । वही इस मामले में आज तक कोई बड़े अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने कोई सुध तक नहीं ली । धन्ना सेठों के आगे प्रशाशन बोना साबित हो रहा है । राजनीतिक पकड़ पैसा की वजह से बेखौफ ओवर लोड ट्रैक्टर ट्राली ट्रक दिख जाएंगे जिनसे हादसे कभी भी हो सकते है पर इस ओर कोई देखना ही नहीं चाहता । शहर की जनता को भगवान भरोसे छोड़ रखा है । वही आम जनता ये कहते नजर आती है कि सबका हफ्ता बंधा है जिसके चलते इन्हें बंद करवा पाना संभव नहीं । आम जनता प्रशासन से उम्मीद करती है कि उन्हें बंद नहीं करवा सकते तो टाइम फिक्स कर दिया जाए रात के दस बजे से सुबह छह बजे तक ही चलने की अनुमति दी जाए जिससे जनता दिन में अपने आपको सुरक्षित महसूस करे ।1
- बैतूल। जिले में अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने अपने संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत करते हुए 24 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इनमें 15 जिला पदाधिकारी और 9 तहसील पदाधिकारी शामिल हैं। इस दौरान तीन तहसील अध्यक्षों की भी घोषणा की गई, जिनमें बैतूल तहसील से महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील से राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील से दीपक बड़घरे को जिम्मेदारी सौंपी गई। उल्लेखनीय है कि मानव अधिकारों की रक्षा के संकल्प को और अधिक मजबूत करते हुए अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें नव नियुक्त पदाधिकारी और पूर्व से कार्यरत पदाधिकारी एक मंच पर उपस्थित हुए। जिला स्तर पर महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रभारी संजय अग्रवाल, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, जिला वरिष्ठ संयोजक ,जय कुमार शिंदे, जिला महासचिव ओंकार सिंह और जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र धोटे को प्रमुख जिम्मेदारियां सौंपी गईं। तहसील स्तर पर बैतूल तहसील अध्यक्ष महेश बर्डे, घोड़ाडोंगरी तहसील अध्यक्ष राजेश वागद्रे और मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बड़घरे को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई। इसके साथ ही अनिल लिल्लौरे, शैलेश कुमार पंड्या, पंकज मालवीय, राकेश डेहरिया और संजय यादव सहित अन्य पदाधिकारियों को तहसील स्तर पर दायित्व सौंपा गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी, महिला जिला अध्यक्ष दीपिका बौरासी, जिला उपाध्यक्ष सरिता झरबडे, जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार, जिला प्रतिनिधि हेमंत रघुवंशी, कृष्णा साहू, मुकेश सोनी, राकेश सोनी, यमल शर्मा, वीरेंद्र सोनारे, सुनील अग्रवाल, ओंकार सिंह, मनीष साहू, उमेश झरबडे, ओमकार माली, पवन चौरसिया, कैलाश पाटिल, अनिल पाठेकर, निखिलेश गजभिए, विजय मालवीय और देवेंद्र डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे। - संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता कार्यक्रम में जिला प्रमुख सचिव विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि आज विश्व के अनेक हिस्सों में उथल-पुथल की स्थिति है, असुरक्षा और अस्थिरता का वातावरण है, लेकिन भारत भूमि ऐसी है जहां सभी वर्ग और समुदाय स्वयं को सुरक्षित महसूस करते हैं। यह हमारे लोकतंत्र और सामाजिक मूल्यों की शक्ति है। उन्होंने कहा कि ऐसे समय में मानव अधिकारों की रक्षा के लिए समर्पित संगठन की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। विनोद कुमार कैथवार ने कहा कि जहां कहीं भी भ्रष्टाचार, शोषण या अन्याय की स्थिति बनती है, वहां संगठन शासन के साथ मिलकर कार्य करेगा और पीड़ितों की आवाज बनेगा। उन्होंने सभी नव नियुक्त और पूर्व पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन की असली ताकत उसके कार्यकर्ता हैं। - संगठन नहीं परिवार है जिला अध्यक्ष सतीश बौरासी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन एक परिवार है। हम सभी एक परिवार की तरह एक-दूसरे का साथ देते हैं और मानव अधिकारों की रक्षा के लिए मिलकर काम करते हैं। उन्होंने बताया कि संगठन में वर्तमान में 150 से अधिक जिला पदाधिकारी, 200 से अधिक तहसील पदाधिकारी और लगभग 9700 सदस्य सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम का समापन मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब और असहाय लोगों की सहायता तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।4
- Post by Atmaram Yadav1
- मुख्यमंत्री का शनिवार को होगा पंधाना दौरा1
- शिवसेना UBT मध्यप्रदेश के आप सभी जांबाज निष्ठावान ईमानदार निर्भीक कर्त्तव्यनिष्ठ कट्टर सनातनी हिंदू शेरो को जय भवानी जय शिवाजी सभी इकाईयों के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग पदाधिकारी ,जिला पदाधिकारी, तहसील पदाधिकारी ,नगर पदाधिकारी जो इस प्रादेशिक बैठक भोपाल में मध्यप्रदेश लगातार प्रदेश में सामाजिक धार्मिक रचनात्मक जनहितैषी कार्यों में अपनी अग्रणी भूमिका निभाकर कीर्तिमान बना रही है उसी कड़ी में शिवसेना राज्य प्रमुख माननीय सुनील जी शर्मा के आदेशानुसार से भोपाल के एमपी नगर में एक अति आवश्यक बैठक आप सभी पदाधिकारीयो की रखी गई है जो भी पदाधिकारी संगठन हित में सुझाव अपने विचार संगठन को देना चाहते है वे पदाधिकारी अपने अपने सुझाव अपने अपने विचार लिखित में अपने लेटर पैड पर लिखकर लेकर आए हैं साथ ही अपने-अपने जिलों की कार्यकारिणी की सूची जिसमें तहसील प्रमुखों के भी नाम हो अत:आप सभी को कुर्ता पजामा पहनकर भगवा गमछा डालकर इस बैठक में उपस्थित होना है आपकी अनुपस्थिति मतलब आप शिवसेना UBT में कार्य नहीं करना चाहते हैं इसलिए आपको बिना बताए आपके पद पर नवीन नियुक्ति की जा सकती है प्रदेश के जिन-जिन पदाधिकारीयो को नियुक्ति पत्र नहीं मिला है उनको नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे अच्छा कार्य करने वाले पदाधिकारीयो का सम्मान किया जाएगा1