अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सिंहपुर और थाना स्टेशनगंज की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बीती रात गश्त के दौरान ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर 34 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक गोविन्द रैकवार (29 वर्ष) निवासी सिंहपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी में अपने अन्य साथियों के नाम भी उगले हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। जप्ती का विवरण अवैध शराब: 34 पेटी देशी शराब (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) वाहन: एक पिकअप (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) कुल मशरूका: लगभग 6 लाख रुपये फरार आरोपियों की तलाश जारी पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों जितेन्द्र घोषी, आशीष उर्फ भूरा घोषी, मनोहर शर्मा उर्फ बड्डू शर्मा और दीपेश शर्मा के नामों का खुलासा किया है। पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि विजय पटेल, आरक्षक यशराज और सैनिक दिनेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सिंहपुर और थाना स्टेशनगंज की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बीती रात गश्त के दौरान ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर
पुलिस टीम को एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर 34 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। पुलिस ने मौके से चालक गोविन्द रैकवार (29 वर्ष) निवासी सिंहपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शराब तस्करी में अपने अन्य साथियों के नाम भी उगले हैं। पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज किया है। जप्ती का
विवरण अवैध शराब: 34 पेटी देशी शराब (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) वाहन: एक पिकअप (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) कुल मशरूका: लगभग 6 लाख रुपये फरार आरोपियों की तलाश जारी पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में तस्करी में शामिल अन्य सहयोगियों जितेन्द्र घोषी, आशीष उर्फ भूरा घोषी, मनोहर शर्मा उर्फ बड्डू शर्मा और दीपेश शर्मा के नामों का खुलासा किया है। पुलिस अब इन फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।इनकी रही सराहनीय भूमिका इस सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी स्टेशनगंज निरीक्षक सौरभ पटेल, चौकी प्रभारी उनि संजय सूर्यवंशी, सउनि विजय पटेल, आरक्षक यशराज और सैनिक दिनेश शर्मा का विशेष योगदान रहा।
- नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ': करेली में स्मैक तस्कर गिरफ्तार, 60 हजार की नशीली खेप जप्त नरसिंहपुर/करेली। जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर पूर्णतः अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत करेली पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को दबोचा है, जिसके पास से कीमती स्मैक बरामद की गई है। पुलिस को देख भागने लगा तस्कर जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया व एसडीओपी मनोज गुप्ता के मार्गदर्शन में जिले भर में नशे के सौदागरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 14 अप्रैल को थाना करेली की टीम पेट्रोलिंग पर थी। जब टीम लाल पुल की ओर पहुंची, तो वहां खड़ा एक व्यक्ति पुलिस की गाड़ी देख सकपका गया और रेलवे लाइन की ओर भागने लगा।1
- Post by Namita Malviya1
- नरसिंहपुर शहर के झिरना मुक्तिधाम में आज उस वक्त गहमागहमी की स्थिति बन गई, जब जिला प्रशासन और कोतवाली पुलिस की टीम ने एक तीन वर्षीय मृत बच्ची का शव कब्र से बाहर निकलवाने पहुँची। यह कार्रवाई बच्ची के परिजनों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद की गई है। परिजनों का आरोप है की मृत्यु प्राकृतिक नहीं थी, बल्कि निजी अस्पताल के डॉक्टर द्वारा किए गए गलत उपचार के बाद हुई1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट स्काई इंडिया टीवी चैनल करेली पुलिस को मिली बडी सफलता स्मेक के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर ऋषिकेश मीणा,, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ,एस डी ओ पी मनोज गुप्ता के निदेश पर करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे एंव पुलिस थाना स्टाफ की मदद से आरोपी को किया गिरफ्तार1
- गिरते जलस्तर के कारण बढ़ रही ग्रामीणो कि परेशानी1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- अवैध शराब के खिलाफ नरसिंहपुर पुलिस का 'ऑपरेशन ईगल क्लॉ', 34 पेटी शराब के साथ पिकअप जप्त नरसिंहपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में जिले में चलाए जा रहे "ऑपरेशन ईगल क्लॉ" (OPERATION EAGLE CLAW) के तहत नरसिंहपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। चौकी सिंहपुर और थाना स्टेशनगंज की टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद की है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।बीती रात गश्त के दौरान ग्राम नवलगांव-सिंहपुर रोड पर पुलिस टीम को एक संदिग्ध पिकअप वाहन आता दिखाई दिया। पुलिस को देख चालक ने वाहन की रफ्तार बढ़ा दी और भागने का प्रयास किया, लेकिन अनियंत्रित होकर गाड़ी एक पेड़ से जा टकराई। तलाशी लेने पर वाहन के भीतर 34 पेटी अवैध देशी शराब बरामद हुई। 1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1