logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंडप तक पहुँची पुलिस, नाबालिग बेटी को बाल विवाह के दलदल से निकाला मंडप तक पहुँची पुलिस, नाबालिग बेटी को बाल विवाह के दलदल से निकाला चैनपुर (गुमला) : प्रखंड प्रशासन और पुलिस की तत्परता से चैनपुर थाना क्षेत्र में होने जा रहे एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार शाम चार बजे बताया गया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को कानून की जानकारी देते हुए विवाह रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम पंचायत की एक नाबालिग लड़की का विवाह एक पच्चीस वर्षीय युवक के साथ तय किया गया था। विवाह की रस्में शुरू हो चुकी थीं और घर में मेहमानों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच प्रशासन को सूचना मिली कि लड़की की उम्र शादी के लिए निर्धारित कानूनी आयु से कम है। मौके पर पहुँची महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं दोनों परिवारों को समझाते हुए बताया कि बाल विवाह एक गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह संपन्न होने की स्थिति में दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ-साथ समारोह में शामिल मेहमान, पंडित, टेंट एवं बाजा संचालक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की। लड़के के परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि लड़की के अठारह वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाएगा। फिलहाल लड़की को उसके घर भेज दिया गया है तथा प्रशासन पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत चैनपुर प्रखंड प्रशासन या चैनपुर थाना को दें। #GumlaNews #ChainpurNews #BalVivahRokaGaya #ChildMarriageFreeIndia #JharkhandNews #PoliceAction #SocialAwareness #BreakingNews

5 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
5 hrs ago

मंडप तक पहुँची पुलिस, नाबालिग बेटी को बाल विवाह के दलदल से निकाला मंडप तक पहुँची पुलिस, नाबालिग बेटी को बाल विवाह के दलदल से निकाला चैनपुर (गुमला) : प्रखंड प्रशासन और पुलिस की तत्परता से चैनपुर थाना क्षेत्र में होने जा रहे एक बाल विवाह को सफलतापूर्वक रुकवा दिया गया। जानकारी देते हुए गुरुवार शाम चार बजे बताया गया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद प्रशासन की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँची और दोनों पक्षों को कानून की जानकारी देते हुए विवाह रुकवा दिया। जानकारी के अनुसार चैनपुर थाना क्षेत्र के मालम पंचायत की एक नाबालिग लड़की का विवाह एक पच्चीस वर्षीय युवक के साथ तय किया गया था। विवाह की रस्में शुरू हो चुकी थीं और घर में मेहमानों की भीड़ लगी हुई थी। इसी बीच प्रशासन को सूचना मिली कि लड़की की उम्र शादी के लिए निर्धारित कानूनी आयु से कम है। मौके पर पहुँची महिला पर्यवेक्षिका अंजली वर्मा, एएसआई संतोष धर्मपाल लुगुन, पंचायत प्रतिनिधि सहित अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों एवं दोनों परिवारों को समझाते हुए बताया कि बाल विवाह एक गंभीर दंडनीय अपराध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विवाह संपन्न होने की स्थिति में दूल्हा-दुल्हन के परिवार के साथ-साथ समारोह में शामिल मेहमान, पंडित, टेंट एवं बाजा संचालक भी कानूनी कार्रवाई के दायरे में आएंगे। प्रशासन और पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्षों ने अपनी गलती स्वीकार की। लड़के के परिजनों ने लिखित आश्वासन दिया कि लड़की के अठारह वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद ही विवाह किया जाएगा। फिलहाल लड़की को उसके घर भेज दिया गया है तथा प्रशासन पूरे मामले पर निगरानी बनाए हुए है। प्रशासन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने में सहयोग करें तथा ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत चैनपुर प्रखंड प्रशासन या चैनपुर थाना को दें। #GumlaNews #ChainpurNews #BalVivahRokaGaya #ChildMarriageFreeIndia #JharkhandNews #PoliceAction #SocialAwareness #BreakingNews

More news from झारखंड and nearby areas
  • चैनपुर बाजार में सड़े-गले मुर्गे बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी चैनपुर के साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को मरे हुए एवं सड़े-गले बॉयलर मुर्गे को काटकर बेचने का मामला सामने आने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ विक्रेता खराब और मृत मुर्गों को करीब ₹250 प्रति किलो की दर से खुलेआम बेच रहे थे, जिससे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। मामला जिले तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया। उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चैनपुर बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं चैनपुर थाना के एसआई राजेंद्र मंडल ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
    1
    चैनपुर बाजार में सड़े-गले मुर्गे बेचने की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी
चैनपुर के साप्ताहिक बाजार में गुरुवार को मरे हुए एवं सड़े-गले बॉयलर मुर्गे को काटकर बेचने का मामला सामने आने से बाजार में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ विक्रेता खराब और मृत मुर्गों को करीब ₹250 प्रति किलो की दर से खुलेआम बेच रहे थे, जिससे लोगों की सेहत के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा था। मामला जिले तक पहुंचने के बाद प्रशासन हरकत में आया।
उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा चैनपुर बाजार में सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी एवं पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया। वहीं चैनपुर थाना के एसआई राजेंद्र मंडल ने विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया।
    user_Sachin public news
    Sachin public news
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत तिगावल गांव के ग्रामीणों को आखिरकार बिजली संकट से राहत मिल गई है। जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर दो बजे बताया गया कि लगभग पांच महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे गांव में नया पच्चीस केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद गांव में फिर से रोशनी लौट आई है। गुरुवार को विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लंबे समय बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया गुंजन मार्था केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य अनीता एक्का, वार्ड सदस्य समीर शबनम मिंज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बताया गया कि ट्रांसफार्मर जलने एवं तकनीकी खराबी के कारण पिछले पांच महीनों से तिगावल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन, खेती-बाड़ी तथा बच्चों की पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बिजली विभाग से भविष्य में खराबी होने पर त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील भी की, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। #Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #ElectricityProblem #TransformerInstalled #VillageDevelopment #RuralIndia #GoodNews #PublicVoice #LocalNews
    1
    पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी
पांच महीने का अंधेरा खत्म, नया ट्रांसफार्मर लगते ही तिगावल गांव में लौटी रोशनी
चैनपुर (गुमला): चैनपुर प्रखंड के मालम पंचायत अंतर्गत तिगावल गांव के ग्रामीणों को आखिरकार बिजली संकट से राहत मिल गई है। जानकारी देते हुए गुरुवार दोपहर दो बजे बताया गया कि लगभग पांच महीने से बिजली समस्या से जूझ रहे गांव में नया पच्चीस केवी का ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है। लंबे इंतजार के बाद गांव में फिर से रोशनी लौट आई है।
गुरुवार को विधिवत रूप से ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन के दौरान गांव में उत्साह का माहौल देखने को मिला और लंबे समय बाद बिजली आने से ग्रामीणों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया गुंजन मार्था केरकेट्टा, पंचायत समिति सदस्य अनीता एक्का, वार्ड सदस्य समीर शबनम मिंज सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
बताया गया कि ट्रांसफार्मर जलने एवं तकनीकी खराबी के कारण पिछले पांच महीनों से तिगावल क्षेत्र में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप थी। अंधेरे के कारण ग्रामीणों को दैनिक जीवन, खेती-बाड़ी तथा बच्चों की पढ़ाई में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लगातार मांग और जनप्रतिनिधियों के प्रयास के बाद विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया।
इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बिजली विभाग से भविष्य में खराबी होने पर त्वरित मरम्मत सुनिश्चित करने की अपील भी की, ताकि आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#Chainpur #GumlaNews #JharkhandNews #ElectricityProblem #TransformerInstalled #VillageDevelopment #RuralIndia #GoodNews #PublicVoice #LocalNews
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गुमला के चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिकन, मांस और अन्य दुकानों का सघन निरीक्षण किया। गंदगी व असुरक्षित तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों को तत्काल सुधार की सख्त चेतावनी दी गई, साथ ही लाइसेंस की अनिवार्यता पर जोर दिया।
    1
    गुमला के चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग ने चिकन, मांस और अन्य दुकानों का सघन निरीक्षण किया। गंदगी व असुरक्षित तरीके से खाद्य सामग्री बेचने वालों को तत्काल सुधार की सख्त चेतावनी दी गई, साथ ही लाइसेंस की अनिवार्यता पर जोर दिया।
    user_Sunderam Keshri
    Sunderam Keshri
    चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है और पुलिस के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है।
    1
    झारखंड में कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो राज्य में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रहा है और पुलिस के लिए नई चुनौती पेश कर रहा है।
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    7 hrs ago
  • झारखंड के गुमला जिले के लापुंग प्रखंड के दुरु गाँव के निवासी हैं यह नागपुरी कलाकार। उन्होंने अपनी अनूठी कला से स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।
    1
    झारखंड के गुमला जिले के लापुंग प्रखंड के दुरु गाँव के निवासी हैं यह नागपुरी कलाकार। उन्होंने अपनी अनूठी कला से स्थानीय संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।
    user_Alex Shivansh
    Alex Shivansh
    Security Guard गुमला, गुमला, झारखंड•
    6 hrs ago
  • गुमला सदर अस्पताल में मोबाइल लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना में, गुरुवार को वार्ड 125 से एक मरीज का मोबाइल छीनकर चोर फरार हो गया, जिसका चेहरा सीसीटीवी में कैद है। इन लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में शरारती तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    2
    गुमला सदर अस्पताल में मोबाइल लूट की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा घटना में, गुरुवार को वार्ड 125 से एक मरीज का मोबाइल छीनकर चोर फरार हो गया, जिसका चेहरा सीसीटीवी में कैद है। इन लगातार हो रही चोरियों से परेशान होकर स्थानीय लोगों ने अस्पताल में शरारती तत्वों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • जशपुर के रेंगले जोराजाम से एक मासूम डॉगी लापता हो गया है, जिससे मालिक डेविड लकड़ा बेहद परेशान हैं। उन्होंने डॉगी को ढूंढने वाले को ₹1500 का इनाम देने की घोषणा की है। मालिक को आशंका है कि किसी ने उनके घर के पास से ही डॉगी को उठा लिया है।
    1
    जशपुर के रेंगले जोराजाम से एक मासूम डॉगी लापता हो गया है, जिससे मालिक डेविड लकड़ा बेहद परेशान हैं। उन्होंने डॉगी को ढूंढने वाले को ₹1500 का इनाम देने की घोषणा की है। मालिक को आशंका है कि किसी ने उनके घर के पास से ही डॉगी को उठा लिया है।
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत चैनपुर/गुमला : उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में आज गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा पशुपालन पदाधिकारी चैनपुर डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में प्रशासनिक सहयोग एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में चैनपुर थाना के एसआई श्री राजेंद्र मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही। निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चिकन दुकानों, मांस विक्रेताओं, मछली दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई। अधिकारियों द्वारा दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण, उपयोग किए जा रहे पानी की स्वच्छता, खाद्य सामग्री को ढककर रखने की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। कई दुकानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दुकानदारों को तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी गई। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खाद्य व्यवसाय संचालन हेतु खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में ढक्कन युक्त डस्टबिन रखने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखने तथा अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री को अस्वच्छ वातावरण में रखकर बिक्री कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। टीम द्वारा दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, साफ एप्रन एवं दस्ताने का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तापमान में रखने की सलाह दी गई। पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने मांस एवं चिकन विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे केवल स्वस्थ पशुओं एवं पक्षियों के मांस की बिक्री करें तथा काटने एवं भंडारण की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दूषित एवं अस्वच्छ मांस से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है। निरीक्षण टीम ने आम लोगों से भी अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत की सूचना संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी जिले के विभिन्न बाजारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
    1
    चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत
चैनपुर साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग का सघन निरीक्षण अभियान, स्वच्छता एवं लाइसेंस को लेकर दुकानदारों को दी गई सख्त हिदायत
चैनपुर/गुमला : उपायुक्त गुमला के निर्देश एवं अभिहित अधिकारी सह अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धनुर्जय सुम्ब्रई के मार्गदर्शन में आज गुमला जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के साप्ताहिक बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा सघन निरीक्षण अभियान चलाया गया। यह संयुक्त अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी तथा पशुपालन पदाधिकारी चैनपुर डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी के नेतृत्व में संचालित किया गया। अभियान में प्रशासनिक सहयोग एवं विधि व्यवस्था बनाए रखने में चैनपुर थाना के एसआई श्री राजेंद्र मंडल की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
निरीक्षण अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों का अनुपालन सुनिश्चित करना तथा बाजार क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। निरीक्षण के दौरान मुख्य रूप से चिकन दुकानों, मांस विक्रेताओं, मछली दुकानों एवं अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों की गहन जांच की गई।
अधिकारियों द्वारा दुकानों में साफ-सफाई की स्थिति, खाद्य पदार्थों के भंडारण, उपयोग किए जा रहे पानी की स्वच्छता, खाद्य सामग्री को ढककर रखने की व्यवस्था, कचरा प्रबंधन तथा उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़े विभिन्न बिंदुओं की बारीकी से जांच की गई। कई दुकानों में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर दुकानदारों को तत्काल सुधार करने की सख्त चेतावनी दी गई।
खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि खाद्य व्यवसाय संचालन हेतु खाद्य सुरक्षा लाइसेंस एवं रजिस्ट्रेशन लेना अनिवार्य है। बिना लाइसेंस अथवा पंजीकरण के खाद्य कारोबार संचालित करने वालों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में ढक्कन युक्त डस्टबिन रखने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य पदार्थों को खुले में नहीं रखने तथा अपशिष्ट पदार्थों का उचित निस्तारण करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी देखा गया कि कुछ दुकानदार खाद्य सामग्री को अस्वच्छ वातावरण में रखकर बिक्री कर रहे थे। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि इस प्रकार की लापरवाही आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। टीम द्वारा दुकानदारों को स्वच्छता मानकों का पालन करने, साफ एप्रन एवं दस्ताने का उपयोग करने तथा खाद्य सामग्री को सुरक्षित तापमान में रखने की सलाह दी गई।
पशुपालन पदाधिकारी डॉ. धर्म रक्षित विद्यार्थी ने मांस एवं चिकन विक्रेताओं को विशेष रूप से निर्देशित किया कि वे केवल स्वस्थ पशुओं एवं पक्षियों के मांस की बिक्री करें तथा काटने एवं भंडारण की प्रक्रिया में स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि दूषित एवं अस्वच्छ मांस से कई प्रकार की गंभीर बीमारियां फैल सकती हैं, इसलिए सभी विक्रेताओं को निर्धारित मानकों का पालन करना अनिवार्य है।
निरीक्षण टीम ने आम लोगों से भी अपील की कि वे हमेशा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी दुकानों से ही खाद्य सामग्री खरीदें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट, गंदगी या खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत की सूचना संबंधित विभाग को दें। अधिकारियों ने कहा कि आम जनता के स्वास्थ्य के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा तथा भविष्य में भी जिले के विभिन्न बाजारों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में इस प्रकार के सघन निरीक्षण अभियान लगातार चलाए जाते रहेंगे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.