जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली पर कसा शिकंजा, लंबित मामलों के निपटारे के सख्त निर्देश मुरादाबाद, 18 फरवरी 2026: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, आयकर, परिवहन, स्टाम्प, नलकूप, खनन, मंडी, बाटमाप तथा परिवहन निगम जैसे विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प, आबकारी, परिवहन एवं आयकर विभागों को राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया। साथ ही, प्लाटिंग एवं कृषि भूमि के बैनामे वाले गाटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्टाम्प चोरी के मामलों पर नजर रखी जा सके। वाहन कर एवं खनन विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाने और राजस्व प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन तथा आयकर विभाग से प्रवर्तन कार्य में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई। उपजिलाधिकारियों को कम वसूली वाले अमीनों की समीक्षा कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारियों को पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों का निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश दिया। तहसीलों से आने वाली आंकड़ों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर तहसीलदारों को प्रकरणों को सावधानीपूर्वक पढ़कर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धारा-4 के तीन माह से अधिक लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण न करने पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने की चेतावनी दी गई। धारा-34 के तहत ठाकुरद्वारा तहसील में अधिक पेंडेंसी होने पर तत्काल निपटारे के आदेश जारी किए। कृषि भूमि, आवासीय तथा तालाबों के आवंटन को समयबद्ध बनाने, निवास, आय एवं हैसियत प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी एक सप्ताह में समाप्त करने तथा कृषक दुर्घटना बीमा के 51 लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनपद की अच्छी रैंकिंग बनाए रखने पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली पर कसा शिकंजा, लंबित मामलों के निपटारे के सख्त निर्देश मुरादाबाद, 18 फरवरी 2026: कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अनुज सिंह की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने आबकारी, आयकर, परिवहन, स्टाम्प, नलकूप, खनन, मंडी, बाटमाप तथा परिवहन निगम जैसे विभागों की प्रगति की गहन समीक्षा की और लक्ष्य के अनुरूप वसूली सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्टाम्प, आबकारी, परिवहन एवं आयकर विभागों को राजस्व संग्रह पर विशेष ध्यान केंद्रित करने का आदेश दिया। साथ ही, प्लाटिंग एवं कृषि भूमि के बैनामे वाले गाटों का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि स्टाम्प चोरी के
मामलों पर नजर रखी जा सके। वाहन कर एवं खनन विभाग के अधिकारियों को प्रवर्तन कार्यवाही में तेजी लाने और राजस्व प्रगति बढ़ाने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन तथा आयकर विभाग से प्रवर्तन कार्य में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा जताई। उपजिलाधिकारियों को कम वसूली वाले अमीनों की समीक्षा कर राजस्व बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा, अपर जिलाधिकारी एवं उपजिलाधिकारियों को पांच वर्ष से अधिक लंबित वादों का निपटारा सुनिश्चित करने का आदेश दिया। तहसीलों से आने वाली आंकड़ों की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर तहसीलदारों को प्रकरणों को सावधानीपूर्वक पढ़कर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। धारा-4 के तीन माह से अधिक
लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण न करने पर जनपद की रैंकिंग प्रभावित होने की चेतावनी दी गई। धारा-34 के तहत ठाकुरद्वारा तहसील में अधिक पेंडेंसी होने पर तत्काल निपटारे के आदेश जारी किए। कृषि भूमि, आवासीय तथा तालाबों के आवंटन को समयबद्ध बनाने, निवास, आय एवं हैसियत प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी एक सप्ताह में समाप्त करने तथा कृषक दुर्घटना बीमा के 51 लंबित प्रकरणों का शीघ्र निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को रैंकिंग सुधारने के लिए विशेष प्रयास करने को कहा। आईजीआरएस शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कर जनपद की अच्छी रैंकिंग बनाए रखने पर जोर दिया।
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जनपद के कटघर क्षेत्र स्थित डेरी गांव के हनुमान मूर्ति मंदिर पार्क में लगी मूर्तियों की नाम प्लेट उखाड़े जाने का मामला तूल पकड़ता हुआ नगर विधायक तक पहुंच गया। मामले की जानकारी मिलने पर रितेश गुप्ता स्वयं डेरी गांव स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों से वार्ता की। विधायक ने कमेटी के अध्यक्ष शिवचरण प्रजापति को विश्वास में लेते हुए आश्वासन दिया कि जिसने भी यह कृत्य गैरकानूनी तरीके से किया है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल की गरिमा से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मंगलवार होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। विधायक की मौजूदगी में मंदिर के ताले खुलवाए गए और सभी भक्तों को विधिवत दर्शन कराए गए। इस दौरान क्षेत्रीय लोग भी मौजूद रहे और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।4
- उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आमजन तक न्याय की पहुँच को सशक्त बनाने के उददेश्य से प्रत्येक जनपद में अत्याधुनिक प्रचार वाहनों की व्यवस्था की गई है। इसी क्रम में जनपद में नव प्राप्त प्रचार वाहन का विधिवत पूजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश विवेक अग्रवाल द्वारा किया गया तथा हरी झण्डी दिखाकर उसे जन जागरूकता अभियान के लिए रवाना किया गया। mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- Post by Jpn7 News1
- अमरोहा। गजरौला थाना क्षेत्र के तिगरी रोड पर बुधवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा देखा। घटना गांव शाहपुर के पास की है, जहां सुबह करीब 6:30 बजे राहगीरों ने खून से लथपथ शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतका के सिर और आंख के पास गहरे जख्म के निशान हैं, जिससे प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि महिला की किसी अन्य स्थान पर बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को यहाँ फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस की टीमें मामले की गुत्थी सुलझाने में जुट गई हैं1
- इसे ज्यादा से ज्यादा देखें1
- Puri , cable , niche latak , gaye box , poora hatya1
- मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश): मंगलवार शाम करीब 9:05 बजे नगली पुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक परिवार के दो सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक नानी (दादी) और उनका नवासा (भांजा) शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा बड़की मंडियों (बड़की मंडियाँ) क्षेत्र के रहने वाले महफूज भाई के परिवार के साथ हुआ। बलदा (भांजा) और उनकी नानी वाहन में सवार थे, जब तेज रफ्तार या किसी अन्य कारण से दुर्घटना घटी। दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में घायल हुई परिवार की एक अन्य महिला (मृत नवासे की बहन या अन्य परिजन) की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्हें तुरंत मुरादाबाद के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी में वाहन की तेज रफ्तार जैसी वजहों का जिक्र हो रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है।1
- आज विधायक कांठ पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर ने विधानसभा की कार्यवाही के दौरान प्रदेश में बेलगाम होती नौकरशाही पर तीखा सवाल उठाया गया, उन्होंने कहा कि हालात ऐसे हो गए हैं कि विपक्ष के विधायकों की तो कोई सुनवाई ही नहीं, अब सत्ता पक्ष के विधायक और मंत्री भी अधिकारियों के दरवाजे पर इंतज़ार करने को मजबूर हैं, यदि जनप्रतिनिधियों की बात ही नहीं सुनी जाएगी तो जनता के काम कैसे होंगे, विडंबना यह है कि सरकार के अपने ही लोगों को नौकरशाही के खिलाफ धरने पर बैठना पड़ रहा है, यह स्थिति लोकतंत्र के लिए गंभीर चेतावनी है.1
- डीएम ने नव निर्मित तहसील नौगावां सादात के आवासीय और अनावासीय भवनों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर गुणवत्ता परखी* *नौगांवा तहसील का वार्षिक निरीक्षक कर लंबित राजस्व वादों को निस्तारण के दिए निर्देश* *ख़तौनियों में अंश निर्धारण की त्रुटि को दूर करने के लिए बृहद शिविर लगाने के निर्देश* Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011