logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोतवाली औरैया मंदिर में श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव औरैया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भक्ति और उल्लास से सराबोर माहौल में सभी ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

1 day ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

कोतवाली औरैया मंदिर में श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव औरैया। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कोतवाली औरैया परिसर स्थित मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी सहित जनपद के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। भक्ति और उल्लास से सराबोर माहौल में सभी ने एक साथ भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की खुशियां मनाईं। मंदिर परिसर में देर रात तक धार्मिक वातावरण बना रहा। इस अवसर पर जनपदवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए। पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।
    1
    विभिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू से महकेगा शहर का सुभाष चौराहा
औरैया। समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए रविवार को समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में औरैया जनपद की ऐतिहासिक धरोहर सुभाष चौक, औरैया पर सफाई अभियान के उपरांत पौधारोपण अभियान चलाया गया । जिसके अंतर्गत चांदनी, क्रोटन, सदाबहार व रंग-बिरंगे फूलों के कई पौधों का पौधारोपण किया गया व लोगों को उनके मनपसंद के पौधे निःशुल्क भेंट किए गए।  पौधों के देखभाल व सुरक्षा की जिम्मेदारी समिति के सदस्यों को सौंपी गई। 
पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि सुभाष चौक औरैया शहर के केंद्र बिंदु के साथ  जनपद औरैया का हृदय स्वरूप हैं, इसके देखरेख व सौंदरीकरण हम सवकी नैतिक जिम्मेदारी हैं, सुभाष चौक के हरे-भरे रहने व पौधों व रंग बिरंगे फूलों की खुशबू से महकने पर आसपास का वातावरण खुशनुमा होगा व चौक के आसपास से कदमताल कर रहे लोगों को आत्मिक प्रसन्नता के साथ अपार आनंद की अनुभूति होगी। समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि भविष्य की विनाशकारी आपदाओं की आहट व पर्यावरण असंतुलन को दृष्टिगत रखते हुए पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधारोपण नितांत आवश्यक हैं, पौधारोपण अभियान के उपरांत लोगों को उनके मनपसंद के पौधों का वितरण किया गया। संस्थापक ने बताया कि अभी तक 4890 पौधों का पौधारोपण व वितरण किया गया, जबकि लक्ष्य पूरा होने तक जीवनधारा पौधारोपण अभियान व लोगों के मनपसंद के पौधों का वितरण जारी रहेगा।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    43 min ago
  • औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश औरैया | दिबियापुर 💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की। मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया। दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया। बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐
    1
    औरैया | दिबियापुर

💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज

पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश
औरैया | दिबियापुर
💔 सात बेटियों ने मां की अर्थी को कंधा देकर निभाया बेटे का फर्ज
पति की मौत के बाद कृष्णा देवी ने अकेले अपनी सातों बेटियों की परवरिश की। शनिवार को मां के निधन के बाद बेटियों ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए समाज के सामने एक मिसाल पेश की।
मां की अर्थी को सातों बेटियों ने कंधा दिया, जबकि सबसे छोटी बेटी सोनी सविता ने मुखाग्नि देने का फैसला लिया।
दिबियापुर मुक्तिधाम में सोनी ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपनी मां का अंतिम संस्कार किया।
बेटा होना जरूरी नहीं, औलाद का फर्ज निभाने वाला दिल होना जरूरी है। 🙏💐
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया- कुदरकोट की धरती से जुड़ी है भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की अनोखी प्रेम कहानी।
    1
    औरैया- कुदरकोट की धरती से जुड़ी है भगवान श्रीकृष्ण और रुक्मिणी की अनोखी प्रेम कहानी।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गोण्डा में फायरिंग की घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर पोखरा गांव का है, जहां बाइक सवार युवक पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित आज डीआईजी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। VO-1:दरअसल, बसंतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र के मुताबिक, वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर पोखरा गांव के पास उन पर फायरिंग की गई। गोली उनकी दाईं जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। आसपास के लोगों की मदद से घायल आनंद कुमार मिश्र को मेडिकल कॉलेज गोण्डा में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तहरीर पर खरगूपुर पुलिस ने जानकीनगर पोखरा निवासी लालता प्रसाद पांडेय के दो बेटों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी। लेकिन घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।इसी मामले को लेकर आनंद कुमार मिश्र आज डीआईजी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित ने कहा कि नामजद FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने डीआईजी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    1
    गोण्डा में फायरिंग की घटना को एक सप्ताह से अधिक का समय बीत गया, लेकिन नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार परेशान है। मामला खरगूपुर थाना क्षेत्र के जानकीनगर पोखरा गांव का है, जहां बाइक सवार युवक पर फायरिंग की गई थी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। गिरफ्तारी की मांग को लेकर पीड़ित आज डीआईजी कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई।
VO-1:दरअसल, बसंतपुर राजा निवासी आनंद कुमार मिश्र के मुताबिक, वह बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान जानकीनगर पोखरा गांव के पास उन पर फायरिंग की गई। गोली उनकी दाईं जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गए। वहीं दूसरी गोली बाइक की टंकी में लगी। आसपास के लोगों की मदद से घायल आनंद कुमार मिश्र को मेडिकल कॉलेज गोण्डा में भर्ती कराया गया।पीड़ित की तहरीर पर खरगूपुर पुलिस ने जानकीनगर पोखरा निवासी लालता प्रसाद पांडेय के दो बेटों समेत एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की थी।
लेकिन घटना के एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से पीड़ित परिवार में नाराजगी है। पीड़ित का आरोप है कि नामजद आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जिससे उसके परिवार में भय का माहौल बना हुआ है।इसी मामले को लेकर आनंद कुमार मिश्र आज डीआईजी कार्यालय पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। पत्रकारों से बातचीत में पीड़ित ने कहा कि नामजद FIR दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया है। उन्होंने डीआईजी से मामले में हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है।
    user_RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    RK NEWS 24 MEDIA 🛜
    Newspaper publisher इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग घायल, गायत्री नगर के चौराहे पर सड़क की बदहाली से हादसा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 सतेश्वर पश्चिम के मोहल्ला गायत्री नगर में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात चौराहे से ई-रिक्शा लेकर गुजर रहे एक बुजुर्ग का वाहन अचानक गड्ढे में जाने से पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े और ई-रिक्शा को उठाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। हादसे में बुजुर्ग को शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें भी आईं। घटना का वीडियो रविवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शर्मा जी की दुकान के सामने स्ट्रीट लाइट के पास चौराहे पर लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा इनके कारण असंतुलित होकर पलट जाते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद औरैया के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
    1
    गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा, बुजुर्ग घायल, गायत्री नगर के चौराहे पर सड़क की बदहाली से हादसा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 12 सतेश्वर पश्चिम के मोहल्ला गायत्री नगर में सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढे हादसों का कारण बन रहे हैं। शनिवार रात चौराहे से ई-रिक्शा लेकर गुजर रहे एक बुजुर्ग का वाहन अचानक गड्ढे में जाने से पलट गया। हादसा होते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर दौड़ पड़े और ई-रिक्शा को उठाकर बुजुर्ग को बाहर निकाला। हादसे में बुजुर्ग को शरीर के कुछ हिस्सों में चोटें भी आईं।
घटना का वीडियो रविवार की सुबह 8 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, शर्मा जी की दुकान के सामने स्ट्रीट लाइट के पास चौराहे पर लंबे समय से सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। आए दिन ऑटो और ई-रिक्शा इनके कारण असंतुलित होकर पलट जाते हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग की ओर से समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया है।
स्थानीय लोगों ने नगर पालिका परिषद औरैया के अधिकारियों से सड़क के गड्ढों को जल्द दुरुस्त कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।
    user_Rohit Awsthi
    Rohit Awsthi
    Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नीलकंठ महादेव मंदिर में कन्हैया यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया इटावा शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कन्हैया यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे। रजत यादव पत्रकार जन नीति 24 इटावा मो.7417197064
    4
    नीलकंठ महादेव मंदिर में कन्हैया यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया
इटावा शहर के प्राचीन सिद्ध पीठ नीलकंठ महादेव मंदिर परिसर में शनिवार रात्रि कन्हैया यादव का जन्मदिन केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मौजूद लोगों ने कन्हैया यादव को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मदिन समारोह में दीपक श्रीवास्तव, रजत यादव, जतिन यादव एडवोकेट, सुमित प्रताप सिंह, ओम कांत गुप्ता, राजा बाबू, अभिषेक, मनू चौरसिया, मनू वर्मा, मयंक, ईशू, हिमांशु तिवारी, आनंद नंदू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
रजत यादव पत्रकार 
जन नीति 24 इटावा 
मो.7417197064
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बंद पड़े 55 विद्यालयों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद औरैया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय खोले गए थे। इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों अथवा दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए बच्चों को रोजाना दूर भेजना आसान नहीं है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान का वास्तविक अर्थ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय शिक्षा की पहुंच को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। सपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक हैं और शिक्षा के महत्व को करीब से समझते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी भी शिक्षक रहे और मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। शिक्षक के रूप में मिले अनुभवों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मजबूत आधार दिया। सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद विद्यालयों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव के आसपास ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी बच्चे को केवल विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    बंद पड़े 55 विद्यालयों को लेकर सपा जिलाध्यक्ष ने उठाई आवाज, शिक्षक दिवस पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को किया याद
औरैया। शिक्षक दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने जिले में बंद पड़े विद्यालयों का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके गांव के आसपास शिक्षा उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि जिले में करीब 55 विद्यालय बंद किए गए हैं, जबकि पूरे प्रदेश में लगभग 26 हजार विद्यालय बंद किए जाने की बात सामने आई है। समाजवादी पार्टी इन विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने के लिए आवाज उठाती रहेगी।
सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यकर्ताओं द्वारा शिक्षा व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को जनता के सामने रखा जा रहा है। इसी क्रम में ‘पाठशाला पुकारे’ और ‘पीडीए’ अभियान के तहत बंद विद्यालयों का मुद्दा उठाया गया है। उन्होंने बताया कि अजीतमल तहसील क्षेत्र में आर्य नगर अजीतमल, रामनगर, लक्ष्मणपुर अटा और ककरैया समेत कई विद्यालय बंद हैं। वहीं औरैया नगर क्षेत्र में भी सात विद्यालयों के बंद होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि जिले में करीब 55 विद्यालयों के बंद होने से ग्रामीण और गरीब परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है।
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि गांवों में छोटे-छोटे बच्चों को प्राथमिक स्तर पर शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय खोले गए थे। इन विद्यालयों के बंद होने से बच्चों को पढ़ाई के लिए दूसरे गांवों अथवा दूर स्थित विद्यालयों में जाना पड़ रहा है। गरीब परिवारों के लिए बच्चों को रोजाना दूर भेजना आसान नहीं है। इससे कई बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस केवल शिक्षकों को शुभकामनाएं देने तक सीमित नहीं होना चाहिए। शिक्षकों के सम्मान का वास्तविक अर्थ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना, विद्यालयों में पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराना और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ देश के भविष्य का निर्माण करते हैं। ऐसे में विद्यालयों को बंद करने के बजाय शिक्षा की पहुंच को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए।
सपा जिलाध्यक्ष ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह देश के प्रथम उपराष्ट्रपति और द्वितीय राष्ट्रपति रहे। उनका जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने अपना जीवन शिक्षा और शिक्षकों के सम्मान के लिए समर्पित किया। उनके विचार आज भी समाज और शिक्षा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं।
उन्होंने कहा कि वह स्वयं भी शिक्षक  हैं और शिक्षा के महत्व को करीब से समझते हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का उदाहरण देते हुए कहा कि नेताजी भी शिक्षक रहे और मैनपुरी के करहल स्थित जैन इंटर कॉलेज में प्रवक्ता के रूप में कार्य किया। शिक्षक के रूप में मिले अनुभवों ने उनके व्यक्तित्व और सामाजिक सोच को मजबूत आधार दिया।
सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी बंद विद्यालयों के मुद्दे को गंभीरता से ले रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर बंद किए गए विद्यालयों को दोबारा संचालित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को उनके गांव के आसपास ही शिक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और किसी भी बच्चे को केवल विद्यालय दूर होने के कारण पढ़ाई से वंचित नहीं होना चाहिए।
इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, राहुल तिवारी, राजेश राजपूत, स्नेह लता दोहरे, बबलू यादव, हरीशंकर यादव, अर्पित पोरवाल, कल्लू यादव समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत, एक खेत मे सौ मिलने से हड़कंप मच गया
    1
    अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत, एक खेत मे सौ मिलने से हड़कंप मच गया
    user_Ashish Yadav Etawah
    Ashish Yadav Etawah
    बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव में खेत से युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।*
    1
    *औरैया अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के हालेपुर गांव में खेत से युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप।*
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.