दूरदराज़ की बेटियों को मिली शिक्षा की नई रफ्तार, हाईस्कूल धमनी में 25 छात्राओं को साइकिलें वितरित धमनी। राज्य शासन की छात्रा प्रोत्साहन योजना के तहत मंगलवार, 4 अगस्त 2026 को हाईस्कूल धमनी में साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत धमनी के सरपंच हरदयाल पैकरा, उपसरपंच मिनेंद कुमार यादव, वन प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामनारायण यादव, जनपद सदस्य चंद्र कुमार पैकरा, समाजसेवी छग्गु लाल यादव, प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान तथा अध्यापिका अर्चना बरिहा की गरिमामयी उपस्थिति में कुल 25 छात्राओं को नई साइकिलें प्रदान की गईं। इस अवसर पर मुडियाडीह, खैरी और धमनी गांवों से अध्ययन के लिए प्रतिदिन हाईस्कूल आने वाली छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। साइकिल मिलने से छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने इसे अपनी शिक्षा की राह को आसान बनाने वाला महत्वपूर्ण सहयोग बताया। प्रधानाध्यापक मुकेश चौहान ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि साइकिल केवल सुविधा का साधन नहीं, बल्कि शिक्षा के सपनों को साकार करने का माध्यम है। उन्होंने विशेष रूप से तीन किलोमीटर दूर स्थित खैरी और मुडियाडीह से आने वाली छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानीपूर्वक एवं समयबद्ध तरीके से साइकिल चलाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों ने छात्राओं को नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर अध्ययन करने और शिक्षा के माध्यम से अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण से छात्राओं और उनके अभिभावकों में उत्साह का वातावरण देखा गया।

- ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* रिपोर्टर रोहित वर्मा खरोरा *ग्राम मुड़पार में 450 गोवंश का हुआ निःशुल्क टीकाकरण, पशुपालकों से वार्षिक टीकाकरण कराने की अपील* खरोरा। छत्तीसगढ़ शासन के पशुधन विकास विभाग के निर्देशानुसार ग्राम मुड़पार में गोवंश एवं भैंसवंश को संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए विशेष टीकाकरण अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान पशु चिकित्सालय से आए चिकित्सकों एवं कर्मचारियों ने घर-घर जाकर कुल 450 गायों का टीकाकरण किया। टीकाकरण अभियान में डॉ. गामिनी टांडेल (एवीएफओ), संतोषी ध्रुव (परिचारक) तथा उधोराम भूआर्य ने सक्रिय भूमिका निभाई। टीम ने प्रत्येक पशुपालक के घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाया। अभियान की सफलता में ग्राम के ग्वालों एवं पशुपालकों का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विशेष रूप से जीवराखान यादव, जीवनधन यादव एवं लोकनाथ सेन ने डॉक्टरों के साथ मिलकर टीकाकरण कार्य में अपनी सहभागिता निभाई। इस अवसर पर डॉ. गामिनी टांडेल ने बताया कि बरसात के मौसम में गोवंश एवं भैंसवंश को एचएस (हेमोरेजिक सेप्टीसीमिया) और बीक्यू (ब्लैक क्वार्टर) जैसी घातक संक्रामक बीमारियों से बचाने के लिए शासन द्वारा प्रतिवर्ष टीकाकरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के प्रमुख लक्षण तेज बुखार, गले एवं नाक के आसपास सूजन, सांस लेने में कठिनाई तथा घरघराहट की आवाज हैं। समय पर टीकाकरण ही इन बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। कार्यक्रम के अंत में पशु चिकित्सालय की ओर से अभियान में सहयोग देने वाले सभी पशुपालकों एवं ग्वालों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही समस्त ग्रामवासियों एवं अंचलवासियों को श्रावण माह, हरेली पर्व तथा आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।4
- पेंडलवार हॉस्पिटल में महिला के इलाज में लापरवाही मामले में जांच शुरू, मीडिया से बचती नजर आई डॉक्टर बिलासपुर जिले के तोरवा स्थित पेंडलवार हॉस्पिटल से स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे है,आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों और प्रबंधन की भारी गैर-जिम्मेदाराना हरकत के चलते ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट के अंदर ही सिलाई का धागा छूट गया था , जिससे पीड़ित मरीज की जिंदगी खतरे में पड़ गई । इस गंभीर चिकित्सकीय चूक को लेकर एनएसयूआई नेताओं द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी CMHO के समक्ष लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. और गंभीर आरोप अस्पताल प्रबंधन पर यह भी लग रहा है कि अस्पताल में पेट्रोल पंप का बारकोड लगाया गया है जिससे जीएसटी चोरी की भी आशंका जताई जारी है।1
- शिव महापुराण कथा आयोजित आज से शुभारंभ आचार्य पंडित युवराज पांडेय के श्रीमुख से कथा रसपान करे आयोजन श्री गणपत प्रसाद केशवानी परिवार द्वारा 7 दिवसीय शिव महापुराण आगाज़ शुरू 4 तारिख से 10तारिख तक संपन्न होगी1
- बिना नंबर प्लेट के चार सालों से सड़कों पर दौड़ रही सरकारी एम्बुलेंस! सड़क पर चलने वाले हर वाहन के लिए नंबर प्लेट अनिवार्य होती है और बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना मोटर वाहन अधिनियम का उल्लंघन माना जाता है। लेकिन जब नियमों का पालन कराने वाले सरकारी विभाग ही नियमों की अनदेखी करें, तो सवाल उठना लाजिमी है।1
- फ्रीडम ऑफ़ स्पी का मतलब ये नहीं होता हम अपने देश में अपने ही लोगों को गाली दे फ्रीडम ऑफ़ स्पी का मतलब ये नहीं होता हम अपने देश में अपने ही लोगों को गाली दे 🙏#मोटिवेशन1
- बिलासपुर में दर्दनाक हादसा, 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित पत्रकार कॉलोनी के पास निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान बड़ा हादसा हो गया। 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।1