logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

gao me rod ki kharab sthti ke bare me gao me rod ki sthti bahut kharab he our gao me koi bhi subhida nahi he h rod ki janch ho gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya

5 hrs ago
user_Manoj Kushwaha
Manoj Kushwaha
Farmer इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
25b22703-2e8e-4863-977d-4b6e30b7ef0f
95a6b06b-d024-4822-9dff-6c697a37cc8e
7afa16f2-cdfc-4c39-9ca2-c210715ba438

gao me rod ki kharab sthti ke bare me gao me rod ki sthti bahut kharab he our gao me koi bhi subhida nahi he h rod ki janch ho gram richhoura dera tahsel Bhander jila datiya

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    1
    दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर बड़ेरा सोपान निवासी विवाहिता से मारपीट, पति समेत सास-ससुर पर पंडोखर थाने में मामला दर्ज
पंडोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बडेरा सोपान निवासी 26 वर्षीय भावना उर्फ जूली राजपूत ने पति, सास और ससुर पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उसकी शादी 30 जनवरी 2024 को मेहगांव निवासी मनमोहन सिंह नरवरिया से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से पति मनमोहन सिंह पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। सास कुसमा देवी और ससुर हिम्मत सिंह भी पति का साथ देते हुए मारपीट और प्रताड़ना करते थे। महिला के मुताबिक मई 2026 में उसे मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। इसके बाद वह मायके आ गई। पुलिस ने आवेदन की जांच के बाद पति, सास और ससुर के खिलाफ धारा 85, 3(5) बीएनएस और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा ................. उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा
    1
    उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा 
.................
उनाव बालाजी धाम में निकरी तिरंगा यात्रा
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • ऐसे फ्रॉड बाबाओ से सावधान रहें जो की हाथ की सफाई से लोगों को करते है भ्रमित सेवढ़ा क्षेत्र में कई ऐसे बाबा घूम रहे हैं जो की लोगों को मीठी-मीठी बातों में भ्रमित कर फंसा लेते हैं
    1
    ऐसे फ्रॉड बाबाओ से सावधान रहें जो की हाथ की सफाई से लोगों को करते है भ्रमित 
सेवढ़ा क्षेत्र में कई ऐसे बाबा घूम रहे हैं जो की लोगों को मीठी-मीठी बातों में भ्रमित कर फंसा लेते हैं
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    33 min ago
  • आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा *▪️आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा* आज शासकीय महाविद्यालय आलमपुर से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह निरंजन ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महाविद्यालय का स्टाफ एवं छात्र छात्राओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल, पूर्व जन भागीदारी अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव के साथ गणमान्य नागरिक चल रहे थे। यह यात्रा शासकीय महाविद्यालय से शुरू हुई। बस स्टैंड, विजय मंच , पुरानी नगर पालिका, देभई चौराह हो कर कन्या हाई स्कूल पहुंची नगर में घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं द्वारा अमर शहीदों के जयकारे लगाए जा रहे थे। उत्साह भरी इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा व बूढ़े बुजुर्ग सम्मिलित हुए। ऐतिहासिक यात्रा लगभग एक किमी के दायरे में चल रही थी । मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है पूरे नगर में डीजे की ध्वनि सुनाई दे रही थी। यात्रा में भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष नवल मिश्रा, रोमी रायकवार, धर्मेंद्र शर्मा , रोहित मिश्रा आशीष पटेल एवं आलमपुर नगर के सभी विद्यालयो के प्राचार्य एवं सभी स्कूलों की छात्र छात्राएं भारी संख्या में युवा 10 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर ने स्वयं सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुए थे ।
    1
    आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा
*▪️आलमपुर में बड़े ही धूम धाम से निकाली गई गई तिरंगा यात्रा*
आज शासकीय महाविद्यालय  आलमपुर से तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ महाविद्यालय के प्राचार्य भगवान सिंह  निरंजन  ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। यात्रा में महाविद्यालय का स्टाफ एवं  छात्र छात्राओं के साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष धीरज सिंह पटेल, पूर्व  जन भागीदारी अध्यक्ष कल्याण सिंह कौरव के साथ गणमान्य नागरिक चल रहे थे। यह यात्रा शासकीय महाविद्यालय  से शुरू हुई। बस स्टैंड, विजय मंच , पुरानी नगर पालिका, देभई चौराह हो कर कन्या हाई स्कूल पहुंची नगर में घरों की छत से महिलाओं ने पुष्प वर्षा करके यात्रा का स्वागत किया। यात्रा में युवाओं द्वारा अमर शहीदों के जयकारे लगाए जा रहे थे। उत्साह भरी इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा व बूढ़े बुजुर्ग सम्मिलित हुए। ऐतिहासिक यात्रा लगभग एक  किमी के दायरे में चल रही थी । मेरी शान तिरंगा है मेरी जान तिरंगा है पूरे नगर में डीजे की ध्वनि सुनाई दे रही थी। यात्रा में भाजपा नगर पूर्व अध्यक्ष नवल मिश्रा, रोमी रायकवार, धर्मेंद्र शर्मा , रोहित मिश्रा आशीष पटेल एवं आलमपुर नगर के सभी विद्यालयो के प्राचार्य एवं  सभी स्कूलों की छात्र छात्राएं भारी संख्या में युवा 10 मीटर लंबा राष्ट्रीय ध्वज थामकर यात्रा में चल रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में आलमपुर थाना प्रभारी सोहनीश तोमर ने स्वयं  सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली हुए थे ।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    40 min ago
  • खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में पंखे खराब, पानी की टंकियों के ढक्कन गायब खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और उन्हें कई तरह की परेशानियों के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। छात्रों के मुताबिक छात्रावास में फटे हुए गद्दे और चादरें उपलब्ध हैं। वहीं पानी की टंकियों पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। जिन टंकियों से छात्रों को पीने के लिए पानी लेना पड़ता है, उनमें कचरा जमा होने की बात भी सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है। छात्रों ने पंखों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई पंखे बेहद धीमी गति से चलते हैं। पुराने पंखे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगा दिए जाते हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है। बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि बरसात के दौरान छात्रावास की दीवारों से पानी आने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे माहौल में कमरों में घुटन महसूस होती है और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि “हॉस्टल के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।” छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकताओं को लेकर जिला स्तर पर डिमांड भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरी होने के बाद ही बच्चों की व्यवस्थाएं बेहतर हो पाएंगी और उनके स्तर पर इसके अलावा कुछ करना संभव नहीं है। अब सवाल यह है कि जब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, पंखे और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा? छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।।
    1
    खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास में पंखे खराब, पानी की टंकियों के ढक्कन गायब
खंड स्तरीय उत्कृष्ट बालक छात्रावास, सेवढ़ा जिला दतिया में रह रहे छात्रों ने छात्रावास की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है और उन्हें कई तरह की परेशानियों के बीच रहकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
छात्रों के मुताबिक छात्रावास में फटे हुए गद्दे और चादरें उपलब्ध हैं। वहीं पानी की टंकियों पर ढक्कन तक नहीं लगे हैं। जिन टंकियों से छात्रों को पीने के लिए पानी लेना पड़ता है, उनमें कचरा जमा होने की बात भी सामने आई है। छात्रों का आरोप है कि साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
छात्रों ने पंखों की व्यवस्था को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका कहना है कि हॉस्टल में पंखे तो लगे हैं, लेकिन कई पंखे बेहद धीमी गति से चलते हैं। पुराने पंखे खराब होने के बाद उनकी मरम्मत कराकर दोबारा लगा दिए जाते हैं। गर्मी और मच्छरों के बीच छात्रों को पढ़ाई करने में परेशानी होती है।
बारिश के मौसम में समस्या और बढ़ जाती है। छात्रों का कहना है कि बरसात के दौरान छात्रावास की दीवारों से पानी आने की समस्या भी सामने आती है। ऐसे माहौल में कमरों में घुटन महसूस होती है और पढ़ाई करना मुश्किल हो जाता है।
छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि “हॉस्टल के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है। यहां मूलभूत सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं हैं।” छात्रों ने संबंधित अधिकारियों से छात्रावास की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कराकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।
इस संबंध में छात्रावास अधीक्षक सत्येंद्र सिंह यादव से बात की गई तो उन्होंने कहा कि छात्रावास की आवश्यकताओं को लेकर जिला स्तर पर डिमांड भेजी जाती है। उन्होंने कहा कि डिमांड पूरी होने के बाद ही बच्चों की व्यवस्थाएं बेहतर हो पाएंगी और उनके स्तर पर इसके अलावा कुछ करना संभव नहीं है।
अब सवाल यह है कि जब छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों को बिस्तर, स्वच्छ पेयजल, पंखे और बारिश से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है, तो जिम्मेदार विभाग इस ओर कब ध्यान देगा? छात्रों और अभिभावकों ने जिला प्रशासन से मामले की जांच कराकर जल्द व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण तैयारी हो चुकी हैं क्योंकि 15 अगस्त 2026 की सुबह स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा
    1
    स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई।
स्वतंत्रता दिवस कि फाइनल रिहर्सल, पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में संपन्न हुई। स्वतंत्रता दिवस की पूर्ण तैयारी हो चुकी हैं क्योंकि 15 अगस्त 2026 की सुबह स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बड़ौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार दतिया जिले की बड़ौनी थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषि राजा बुंदेला को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गवाही नहीं देने को लेकर फरियादी को धमकाया था, गाली-गलौज की और कट्टे से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में बड़ौनी पुलिस ने आरोपी को भैरव मंदिर आम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    1
    बड़ौनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग मामले का आरोपी गिरफ्तार
दतिया जिले की बड़ौनी थाना पुलिस ने जान से मारने की धमकी और हवाई फायरिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी ऋषि राजा बुंदेला को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया गया है कि आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर गवाही नहीं देने को लेकर फरियादी को धमकाया था, गाली-गलौज की और कट्टे से हवाई फायरिंग कर मौके से फरार हो गया था।
पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में बड़ौनी पुलिस ने आरोपी को भैरव मंदिर आम रोड क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। मामले में पुलिस की कार्रवाई जारी है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.