निर्वाचन मानकों की सख्त निगरानी: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा आज निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं के अनुपालन का परीक्षण किया गया। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, सीसीटीवी प्रणाली को निरंतर सक्रिय रखा जाए तथा सीलिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर, अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तैनात वीआरसी ऑपरेटरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में- सैयद कमाल असगर रिजवी, प्रधान सहायक, मुरलीधर शुक्ल, वरिष्ठ सहायक, ब्रजभूषण प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, अरविन्द निषाद, कनिष्ठ सहायक (सम्बद्ध),शशि कुमार मद्धेशिया, कम्प्यूटर सहायक, प्रशान्त जायसवाल, परिचारक (सम्बद्ध), महेश, चपरासी,आलोक कुमार मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, वीआरसी ऑपरेटर राजन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 329-खड्डा), इस्तेयाक (केंद्र 329-खड्डा),सलाउद्दीन अंसारी (केंद्र 330-पडरौना), शैलेश कुशवाहा (केंद्र 330-पडरौना),मनोज कुमार सिंह (केंद्र 331-तमकुहीराज) ,बृजेश कुमार राय (केंद्र 331-तमकुहीराज), अनित कुमार मौर्य (केंद्र 332-फाजिलनगर), बबलू चौधरी (केंद्र 333-कुशीनगर) किशन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 333- कुशीनगर), अरविन्द कुमार गौतम (केंद्र 334- हाटा),सुश्री मनोरमा शर्मा (केंद्र 334-हाटा),भरत प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला),सुधीर प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला) इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु0 जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निर्वाचन मानकों की सख्त निगरानी: डीएम ने ईवीएम गोदाम का किया निरीक्षण, उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को किया सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी महेंद्र सिंह तंवर द्वारा आज निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम गोदाम का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (ईवीएम) की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, सीलिंग प्रक्रिया एवं संबंधित अभिलेखों की गहन समीक्षा की गई। निरीक्षण के समय भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप व्यवस्थाओं के अनुपालन का परीक्षण किया गया।
सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, रिकॉर्डिंग व्यवस्था, प्रवेश–निकास नियंत्रण, सील एवं लॉक की स्थिति तथा अभिलेखों के नियमित संधारण पर विशेष ध्यान दिया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईवीएम गोदाम की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए, सीसीटीवी प्रणाली को निरंतर सक्रिय रखा जाए तथा सीलिंग एवं अभिलेख संधारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। साथ ही नियमित निरीक्षण एवं सत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर, अर्हता
तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2026 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जिला निर्वाचन कार्यालय के कार्मिकों एवं मतदाता पंजीकरण केन्द्रों पर तैनात वीआरसी ऑपरेटरों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्मिकों में- सैयद कमाल असगर रिजवी, प्रधान सहायक, मुरलीधर शुक्ल, वरिष्ठ सहायक, ब्रजभूषण प्रजापति, वरिष्ठ सहायक, अरविन्द निषाद, कनिष्ठ सहायक (सम्बद्ध),शशि कुमार मद्धेशिया, कम्प्यूटर सहायक, प्रशान्त जायसवाल, परिचारक (सम्बद्ध), महेश, चपरासी,आलोक कुमार मिश्रा, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर, वीआरसी ऑपरेटर
राजन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 329-खड्डा), इस्तेयाक (केंद्र 329-खड्डा),सलाउद्दीन अंसारी (केंद्र 330-पडरौना), शैलेश कुशवाहा (केंद्र 330-पडरौना),मनोज कुमार सिंह (केंद्र 331-तमकुहीराज) ,बृजेश कुमार राय (केंद्र 331-तमकुहीराज), अनित कुमार मौर्य (केंद्र 332-फाजिलनगर), बबलू चौधरी (केंद्र 333-कुशीनगर) किशन कुमार मद्धेशिया (केंद्र 333- कुशीनगर), अरविन्द कुमार गौतम (केंद्र 334- हाटा),सुश्री मनोरमा शर्मा (केंद्र 334-हाटा),भरत प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला),सुधीर प्रसाद (केंद्र 335-रामकोला) इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वैभव मिश्रा, उप जिलाधिकारी/सहायक निर्वाचन अधिकारी मु0 जफर सहित निर्वाचन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारी गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आ गए, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- कुशीनगर जनपद के नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सबया आबादकारी गांव में अचानक लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग की चपेट में कई घर आ गए, जिससे लाखों रुपये का कीमती सामान जलकर खाक हो गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि शॉर्ट सर्किट या चूल्हे की चिंगारी की आशंका जताई जा रही है। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पीड़ित परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है और पीड़ितों को सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- क्षेत्र के गंगारानी गांव के आस पास से गेहूं की खेत के लगी आग तेज हवा के झोंके के साथ जलता हुआ कुबेरस्थान पडरौना सड़क पर पेट्रोल पंप के पास पहुंचकर बडगांव गांव में आग पकड़ लिया जिससे आधा दर्जन लोगों की झोपड़ी लकड़ी आदि जलकर राख हो गया है। क्षेत्र के गांव गंगारानी के आस पास गेहूं की खेत के डंठल में लगी आग तेज आंधी वाली हवा के साथ विकराल रूप में आग पूरब दिशा में तेजी के साथ बढ़ रहा था इसे देख आस पास के गावो के लोग अपने घर के आस पास पानी डालना शुरू कर दिए ।देखते देखते आग कुबेरस्थान पडरौना मार्ग पर पहुंच गया जो बेलवानिया गांव के उत्तर से सड़क पार कर हमारा पंप के बगल में फ्रेस मड में पकड़ लिया। आग का विकराल रूप देख ग्रामीणों ने फायर सर्विस को सूचित किया जिसके बाद गेहूं के खेत के डंठल का आग ग्रामीणों सहित फायर सर्विस बुझाने लगा तब तक फायर सर्विस का पानी समाप्त हो गया और आग बडगांव गांव में पहुंच गया जिसमें ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद किसी प्रकार आग पर काबू पा लिए।आग से बडगांव के टीमल,हलीम,अकबर,मंजूर, अभिबुल्लाह, बसीर, सकल प्रसाद, ब्रिझन, फेंकू नरसिंह,दिलीप आदि का झोपडी लकड़ी आदि जल गया।1
- अचानक मौसम में बदला करवट लोगों का हुआ बुरा हाल तेज हवा के साथ उड़ती रहा धूल तेज हवा के साथ उमस भरी गर्मी से लोग हुवे परेशान मौसम का मिजाज बदला अप्रैल माह में ही आपको लू का मजा। ऊपर से तेज हवा और उड़ते धूल ने लोगों को किया सराबोर। आज के दिन का तापमान लगभग 40 से 45 डिग्री के बीच रहा तेज हवा और धूल से लोगो को शांस लेने मे हो रही है दिक्क़त4
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- adhikariyon ki laparvahi1
- Post by मुन्ना पड़रौना कुशीनगर1
- कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत जटहां बाजार ग्राम पंचायत के आधिकारिक पोर्टल पर वर्ष 2025-26 के लिए जारी विकास प्रस्ताव में गांव को 2030 तक आदर्श, स्वच्छ और आत्मनिर्भर बनाने का दावा किया गया है। दस्तावेजों में गरीबी उन्मूलन, स्वच्छता, जल प्रबंधन, हरित विकास और सुशासन जैसे 9 प्रमुख थीम को प्रमुखता दी गई है। लेकिन पोर्टल पर दिखाए गए इन दावों के विपरीत जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। जटहां से कटाई भरपुरवा मार्ग पर फैले कूड़े के ढेर और उससे उठती दुर्गंध लोगों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। राहगीर नाक दबाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं, जिससे “स्वच्छ गांव” के दावे पर सवाल उठ रहे हैं। इस समस्या का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के पोर्टल पर विकास की बड़ी-बड़ी योजनाएं दिखाई जाती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर उनका असर नहीं दिखता। अब लोगों की मांग है कि सिर्फ पोर्टल और फाइलों तक सीमित विकास योजनाओं के बजाय वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जाए, ताकि गांव को सच में स्वच्छ और विकसित बनाया जा सके।2