जनपद बरेली में अपराध नियंत्रण के तहत बड़ी कार्रवाई की गई है। थाना सुभाषनगर पुलिस ने जिला बदर अभियान के अंतर्गत एक अभियुक्त को जिला सीमा से बाहर किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक सुभाषनगर की टीम ने रिषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह निवासी 841, डॉ० खंडेलवाल वाली गली, थाना सुभाषनगर बरेली के विरुद्ध कार्यवाही की। मा० न्यायालय अपर जिला अधिकारी नगर मंडल बरेली द्वारा पारित आदेश, वाद संख्या 2126/2024, अंतर्गत धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गुण्डा नियंत्रण अधिनियम 1970 के अनुपालन में अभियुक्त को जिला बरेली की सीमा से जिला बदर किया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्त को आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराते हुए जिला बदायूँ की सीमा में छोड़ा गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक जगत सिंह, उपनिरीक्षक प्रशिक्षु प्रांशु सचान, हेड कांस्टेबल सचिन कुमार और कांस्टेबल टीनू कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप का माहौल है।

- बरेली में यूजीसी कानून को लेकर एक अलग ही बहस देखने को मिल रही है एक तरफ लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ कुछ लोग इस कानून को लागू करने की मांग कर रहे हैं जिसको लेकर आज जिला अधिकारी कार्यालय पर बहुजन समाज के लोगों ने यूजीसी कानून को लागू करने के लिए विरोध प्रदर्शन कर कानून का समर्थन किया1
- बरेली। लखनऊ में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से हुई दर्दनाक मौत के बाद प्रदेशभर में पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों के बाद उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बरेली पुलिस ने भी सख्त कदम उठाए हैं। बरेली के एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में थाना किला क्षेत्र के बाकरगंज इलाके में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बाजार में कई दुकानों पर छापेमारी की गई और उन दुकानदारों को चिन्हित किया गया जो चोरी-छिपे प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेच रहे थे। सख्त चेतावनी: बख्शे नहीं जाएंगे आरोपी निरीक्षण के दौरान एसपी सिटी मानुष पारीक ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे लोगों पर सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए और अभियान लगातार जारी रखा जाए। इस कार्रवाई में एएसपी सोनाली मिश्रा और थाना किला के इंस्पेक्टर सुभाष कुमार भी मौजूद रहे। पुलिस टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि चाइनीज मांझा जानलेवा साबित हो रहा है और इसकी बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएम योगी का सख्त रुख गौरतलब है कि हाल ही में लखनऊ में 33 वर्षीय मोहम्मद शोएब की चाइनीज मांझे की चपेट में आने से मौत हो गई थी। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली मौत को दुर्घटना नहीं बल्कि हत्या माना जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे मामलों में दोषियों पर हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। जानलेवा साबित हो रहा चाइनीज मांझा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में पिछले एक वर्ष के दौरान चाइनीज मांझे से कम से कम आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद अवैध रूप से इसकी बिक्री जारी है। ऐसे में बरेली में चलाया गया यह अभियान जन सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और प्रतिबंधित मांझा बेचने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।1
- बरेली कॉलेज सभागार में बजट 2026 पर हुई चर्चा में कहा यह बजट सभी के लिए फायदेमंद आत्म निर्भर भारत निर्माण पर विशेष ध्यान केंद्रित1
- *मामला सीबीगंज थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहा पर कुछ दबंगों पर लगाएं ज़मीन हड़पने का आरोप#1
- बरेली मीरगंज थाना क्षेत्र में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है गांव चुरई दलपतपुर में मकान की छत पर काम कर रहे एक राज्य मिस्त्री की हाई वोल्टेज बिजली की लाइन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई4
- **दभौरा खंजनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत**। भोजीपुरा(बरेली)-। भोजीपुरा रेलवे ट्रैक पर आज दोपहर दभौरा खंजनपुर के समीप एक युवक की ट्रेनके चपेट में आने से उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है जानकारी के अनुसार ट्रेन बहेड़ी से बरेली की ओर जा रही थी मृतक के शव की अभी कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है वहीं थाना भोजीपुरा प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया घटना सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी है शिनाख्त भी कराने का प्रयास किया जा रहा है।4
- *अंनों नंबर से सतर्क रहे #1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद बरेली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर नजर आ रही है आज बृहस्पतिवार समय लगभग शाम के 4:00 बजे एसपी सिटी मानुष पारिक ने चाइनीज़ मांझे के खिलाफ किला थाना क्षेत्र में चलाया विशेष अभियान मचा हड़काम1