logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

घोसराना स्टेशन पर नवनिर्मित दीवार ढही, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल रेलवे ने कहा दीवार से हाइड्रा मशीन टकराई थी, जिससे गिरी दीवार खेड़ली- क्षेत्र के घोसराना रेलवे स्टेशन पर रेल लाइन दोहरीकरण योजना के तहत प्लेटफार्म चल रहे निर्माण कार्यों के दौरान सुरक्षा दीवार आंधी और बारिश के दौरान भरभराकर गिर गई। लाखों रुपए की लागत से हाल ही में निर्मित यह दीवार ढहने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि हादसा देर रात हुआ, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। वहीं, घटना को लेकर रेलवे ने जांच शुरू की है। पांच दिन पहले घोसराना रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर रैंप के काम को लेकर दीवार के पास कार्य कर रही हाईड्रा मशीन के दबाव से प्लेटफार्म की जमीन धंस गई थी। मिट्टी के दबाव से प्लेटफार्म पर बनी सुरक्षा दीवार में बड़ी दरारें आ गई थीं। इसके बाद जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदार ने समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया। जिससे मौसम खराब होने पर आंधी और तेज हवा के झोंके से रेलवे स्टेशन पर करीब 100 फुट लंबी दीवार ढह गई। वहीं, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि दीवार में कम गुणवत्ता वाली बजरी और सीमेंट, दोयम दर्जे की ईंटें का उपयोग लिया गया। जिससे प्लेटफार्म पर बनी दीवार हाइड्रा मशीन से दबी हुई मिट्टी का दबाव नहीं झेल पाई और उसमें दरार आ गई। जिसके बाद वह तेज हवा और आंधी में ढह गई। वहीं, रेलवे अधिकारियों का कहना है कि प्लेटफार्म पर कार्य के दौरान सुरक्षा दीवार से हाइड्रो मशीन टकरा गई थी जिससे यह हादसा हुआ। जिसके बाद मामले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे द्वारा जांच करने के निर्देश दिए हैं तथा इंजीनियरों का एक दल ने घोषराणा रेलवे स्टेशन पर गिरी सुरक्षा दीवार को लेकर जांच शुरू कर दी है जिसकी रिपोर्ट रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी जाएगी। “घोसराना स्टेशन के प्लेटफार्म दो पर फुट ओवरब्रिज के रैंप का मैटेरियल हाईड्रा मशीन द्वारा शिफ्ट करने के दौरान दीवार से टकरा गया था, जिससे उसका कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसे जल्द ही दुरुस्त करा दिया जाएगा- *संजय गौतम, सहायक वाणिज्य प्रबंधक एवं जनसम्पर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे आगरा*

4 hrs ago
user_रोहित सिंघल
रोहित सिंघल
Advertising agency कठूमर, अलवर, राजस्थान•

More news from राजस्थान and nearby areas
  • डीग यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी टिकेंद्र सिंह उर्फ टोनी फौजदार अवार ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं। उनके इस बयान ने डीग जिले के सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
    1
    डीग यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद के प्रत्याशी टिकेंद्र सिंह उर्फ टोनी फौजदार अवार ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं। उनके इस बयान ने डीग जिले के सियासी गलियारों में चर्चा छेड़ दी है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • डीग के सीकरी में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत की गई।
    4
    डीग के सीकरी में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस दौरान एक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई 'ऑपरेशन पृथ्वी' के तहत की गई।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • डीग में जिला कलेक्टर ने 'राइजिंग राजस्थान' और शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा बैठक की। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, निवेशकों की समस्याओं को हल करने और जन सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व अग्निशमन सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों को एमओयू की स्थिति अपडेट करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।
    1
    डीग में जिला कलेक्टर ने 'राइजिंग राजस्थान' और शिकायत निवारण तंत्र की समीक्षा बैठक की। इसमें औद्योगिक क्षेत्रों की बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने, निवेशकों की समस्याओं को हल करने और जन सुरक्षा के लिए सीसीटीवी व अग्निशमन सेवाओं के विस्तार पर जोर दिया गया। संबंधित विभागों को एमओयू की स्थिति अपडेट करने और लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए गए।
    user_डीग लाइव पत्रकार
    डीग लाइव पत्रकार
    Photography Service डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हैदराबाद से आ रहे 234 किलो प्रतिबंधित केमिकल की बड़ी खेप जब्त कर करोड़ों की MD ड्रग बनाने की साजिश नाकाम की है। इस केमिकल से करीब 60 किलो MD ड्रग बनाई जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर राजस्थान, गुजरात और हैदराबाद तक फैले इस बड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
    1
    राजस्थान पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हैदराबाद से आ रहे 234 किलो प्रतिबंधित केमिकल की बड़ी खेप जब्त कर करोड़ों की MD ड्रग बनाने की साजिश नाकाम की है। इस केमिकल से करीब 60 किलो MD ड्रग बनाई जा सकती थी, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये कीमत है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर राजस्थान, गुजरात और हैदराबाद तक फैले इस बड़े नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।
    user_JAI SAINI sikri
    JAI SAINI sikri
    Photo lab Deeg, Bharatpur•
    21 hrs ago
  • हनुमान सर्किल से नमन होटल की तरफ रोड पर हुआ हादसा ट्रेन करने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मृत्यु एक गंभीर रूप से घायल
    1
    हनुमान सर्किल से नमन होटल की तरफ रोड पर हुआ हादसा ट्रेन करने बाइक सवार को मारी टक्कर एक की मृत्यु एक गंभीर रूप से घायल
    user_रोहिताश कुमार जाटव
    रोहिताश कुमार जाटव
    Farmer Ramgarh Alwar, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • राजस्थान में खनन माफिया रात के अंधेरे में अरावली पहाड़ियों को छलनी कर रहे हैं। नौगांवा-रघुनाथगढ़ और ओदाका जैसे इलाकों में दिन में खुदाई कर रात में डंपर-ट्रैक्टरों से अवैध सामग्री ढोई जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा है।
    1
    राजस्थान में खनन माफिया रात के अंधेरे में अरावली पहाड़ियों को छलनी कर रहे हैं। नौगांवा-रघुनाथगढ़ और ओदाका जैसे इलाकों में दिन में खुदाई कर रात में डंपर-ट्रैक्टरों से अवैध सामग्री ढोई जा रही है, जिससे पर्यावरण को गंभीर खतरा है।
    user_R Balvinder Singh
    R Balvinder Singh
    Court reporter रामगढ़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव एक साल से अधिक समय से टलने के खिलाफ कांग्रेस ने 'चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान छेड़ा है। राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग का आरोप है कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित कर अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रही है। यह लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है, जिससे प्रदेश में तानाशाही की ओर बढ़ने का खतरा है।
    1
    राजस्थान में स्थानीय निकाय चुनाव एक साल से अधिक समय से टलने के खिलाफ कांग्रेस ने 'चुनाव कराओ, लोकतंत्र बचाओ' अभियान छेड़ा है। राजीव गांधी पंचायतीराज विभाग का आरोप है कि भाजपा सरकार संवैधानिक संस्थाओं को प्रभावित कर अदालत के आदेशों की अवहेलना कर रही है। यह लोकतंत्र और नागरिकों के अधिकारों का सीधा उल्लंघन है, जिससे प्रदेश में तानाशाही की ओर बढ़ने का खतरा है।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    कुम्हेर, भरतपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने डीग जिले की पास्ता ग्राम पंचायत में सीसी खरंजा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 'ग्राम रथ अभियान' के तहत हुआ यह कार्य ग्रामीणों को जलभराव और कच्चे रास्तों की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। मंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
    3
    राजस्थान के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने डीग जिले की पास्ता ग्राम पंचायत में सीसी खरंजा निर्माण कार्य का लोकार्पण किया। 'ग्राम रथ अभियान' के तहत हुआ यह कार्य ग्रामीणों को जलभराव और कच्चे रास्तों की समस्या से मुक्ति दिलाएगा। मंत्री ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक होकर विकास कार्यों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
    user_Amardeep sain ripoter
    Amardeep sain ripoter
    Advertising Photographer डीग, भरतपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • pahadi ke somka madarsha bijli ka tar toota hai somka madarsha
    1
    pahadi ke somka madarsha bijli ka tar toota hai 
somka madarsha
    user_Samoon
    Samoon
    पहाड़ी, भरतपुर, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.