logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गंगा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, तीन शिक्षा जगत के सितारे हुए सम्मानित अमेठी। गंगा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव के साथ श्री ठाकुर राय मिशन द्वारा पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अमेठी से जुड़े उन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था, जो अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी नरेश महाराज डॉ. संजय सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण आया, जब मुख्य अतिथि द्वारा अमेठी के तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया— डॉ. वेद प्रकाश आर्य (पूर्व प्राचार्य, श्री हनुमत इंटर कॉलेज, धम्मौर), जिन्हें वर्ष 2016 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, को डॉ. सतीश राय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। श्री शिवभूषण उपाध्याय (प्रवक्ता, श्री असल देव इंटरमीडिएट कॉलेज, पीपरपुर) को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री अजय कुमार श्रीवास्तव (प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय कानपुर), जो सीबीएसई बोर्ड के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, को उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान हेतु श्री ठाकुर राय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गंगा इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक स्व. डॉ. सतीश राय एक कर्मठ, योग्य एवं विद्वान प्रोफेसर थे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय माँ गंगा की भांति निरंतर प्रगति करता रहे और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी में रितिका (प्रथम), शिव कुमार (द्वितीय), साक्षी (तृतीय); एलकेजी में गुलाम अफान (प्रथम), अर्थ गुल (द्वितीय), अर्श खान (तृतीय); यूकेजी में अमायरा (प्रथम), रिद्धि (द्वितीय), अयांश अग्रहरि (तृतीय); कक्षा 1 में अबान (प्रथम), अरकान (द्वितीय), मरियम (तृतीय); कक्षा 2 में शायदा (प्रथम), तमन्ना (द्वितीय), मेनाज (तृतीय); कक्षा 3 में मोहम्मद जोहैब (प्रथम), अलाइना (द्वितीय), आस्था अग्रहरि (तृतीय); कक्षा 4 में आरव (प्रथम), शिवोहम राय (द्वितीय), फुरकान (तृतीय); कक्षा 5 में आलमीन (प्रथम), फरहाद (द्वितीय), जीशान (तृतीय); कक्षा 6 में ओम (प्रथम), सानिया (द्वितीय), अपशा (तृतीय); कक्षा 7 में हमजा (प्रथम), फाकिरा (द्वितीय), सोनाक्षी (तृतीय); कक्षा 8 में मुनफ (प्रथम), शिवान्या राय (द्वितीय), शिवम कुमार (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सभी उपस्थित जनों ने भव्य आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शरदेन्दु राय की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें कुशल एवं प्रेरणादायक नेतृत्वकर्ता बताया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. शरदेन्दु राय ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं सोमवार, 6 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं संस्कार पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा छात्र-केंद्रित शिक्षा पद्धति के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता अनुसार शिक्षा प्रदान की जाती है।

13 hrs ago
user_Distt Coresspondent NATION ONE
Distt Coresspondent NATION ONE
Paint Shop Amethi, Uttar Pradesh•
13 hrs ago
023d4ec0-c747-4d69-8629-376e8dfa0010

गंगा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव एवं पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, तीन शिक्षा जगत के सितारे हुए सम्मानित अमेठी। गंगा इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव के साथ श्री ठाकुर राय मिशन द्वारा पथ प्रदर्शक सम्मान समारोह का भव्य एवं गरिमामयी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य अमेठी से जुड़े उन प्रतिभाशाली व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था, जो अपनी प्रतिभा के बल पर देश-विदेश में क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अमेठी नरेश महाराज डॉ. संजय सिंह रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रतिभाशाली छात्रों द्वारा रंगारंग एवं मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिनकी सभी उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। कार्यक्रम के दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। इसके पश्चात समारोह का सबसे गौरवपूर्ण क्षण

848f840e-35e3-453f-a6ec-bae0503efaa9

आया, जब मुख्य अतिथि द्वारा अमेठी के तीन प्रतिष्ठित शिक्षाविदों को सम्मानित किया गया— डॉ. वेद प्रकाश आर्य (पूर्व प्राचार्य, श्री हनुमत इंटर कॉलेज, धम्मौर), जिन्हें वर्ष 2016 में राज्यपाल पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है, को डॉ. सतीश राय लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया। श्री शिवभूषण उपाध्याय (प्रवक्ता, श्री असल देव इंटरमीडिएट कॉलेज, पीपरपुर) को भी उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्री अजय कुमार श्रीवास्तव (प्रवक्ता, केंद्रीय विद्यालय कानपुर), जो सीबीएसई बोर्ड के कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं, को उनके शिक्षा एवं समाज के प्रति योगदान हेतु श्री ठाकुर राय सर्वश्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. संजय सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि गंगा इंटरनेशनल स्कूल के संस्थापक स्व. डॉ. सतीश राय एक कर्मठ, योग्य

48d8096d-53c4-4605-8974-508e2256b67d

एवं विद्वान प्रोफेसर थे। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय माँ गंगा की भांति निरंतर प्रगति करता रहे और नई ऊँचाइयों को प्राप्त करे। उन्होंने विद्यालय परिवार को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया। इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं के मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। कक्षा नर्सरी में रितिका (प्रथम), शिव कुमार (द्वितीय), साक्षी (तृतीय); एलकेजी में गुलाम अफान (प्रथम), अर्थ गुल (द्वितीय), अर्श खान (तृतीय); यूकेजी में अमायरा (प्रथम), रिद्धि (द्वितीय), अयांश अग्रहरि (तृतीय); कक्षा 1 में अबान (प्रथम), अरकान (द्वितीय), मरियम (तृतीय); कक्षा 2 में शायदा (प्रथम), तमन्ना (द्वितीय), मेनाज (तृतीय); कक्षा 3 में मोहम्मद जोहैब (प्रथम), अलाइना (द्वितीय), आस्था अग्रहरि (तृतीय); कक्षा 4 में आरव (प्रथम), शिवोहम राय (द्वितीय), फुरकान (तृतीय); कक्षा 5 में आलमीन (प्रथम), फरहाद (द्वितीय), जीशान (तृतीय); कक्षा 6 में ओम (प्रथम), सानिया (द्वितीय), अपशा (तृतीय); कक्षा 7 में हमजा (प्रथम), फाकिरा (द्वितीय), सोनाक्षी

d359a538-ff6e-416c-95de-5b6c0a3c34e9

(तृतीय); कक्षा 8 में मुनफ (प्रथम), शिवान्या राय (द्वितीय), शिवम कुमार (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम की सभी उपस्थित जनों ने भव्य आयोजन की सराहना करते हुए विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। सभी ने विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. शरदेन्दु राय की कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें कुशल एवं प्रेरणादायक नेतृत्वकर्ता बताया। अंत में प्रधानाचार्य डॉ. शरदेन्दु राय ने सभी अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकों का आभार व्यक्त किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि नए सत्र की कक्षाएं सोमवार, 6 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन एवं संस्कार पर विशेष ध्यान दिया जाता है तथा छात्र-केंद्रित शिक्षा पद्धति के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी आवश्यकता अनुसार शिक्षा प्रदान की जाती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। DM Amethi Samajwadi Party
    3
    गौरीगंज में सपा की मासिक बैठक सम्पन्न, संगठन की सहमति से तय होगा विधायक प्रत्याशी
अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक 4 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय गौरीगंज में उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति तथा पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी ने कार्यक्रम को प्रभावी बनाया।
जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, प्रवक्ता राजेश मिश्रा, हीरालाल यादव और प्रदेश सचिव संग्राम सिंह समेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।
प्रवक्ता राजेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अखिलेश यादव की नीतियों और योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाएं, ताकि आम जनता को पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा सके। हीरालाल यादव ने कहा कि मजबूत संगठन ही चुनावी जीत की नींव होता है। वहीं नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, जनसंपर्क बढ़ाने तथा कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
DM Amethi Samajwadi Party
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, , हीरालाल यादव, प्रदेश सचिवसमेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे। हीरालाल यादव ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती और मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत की नींव रखता है। वहीं पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा। बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव, घनश्याम वर्मा, मनीराम वर्मा, तुफैल खान, , महावीर कश्यप, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    2
    अमेठी। समाजवादी पार्टी की मासिक  जिला मुख्यालय गौरीगंज में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की रणनीति और पंचायत स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित हुई।
जिलाध्यक्ष राम उदित यादव ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी का चयन भी संगठन की सहमति से ही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर सक्रिय और जनता के बीच मजबूत पकड़ रखने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि वर्ष 2027 में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।
बैठक का संचालन जिला महामंत्री डॉ. अरशद अहमद ने किया। इस दौरान पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी, , हीरालाल यादव, प्रदेश सचिवसमेत कई नेताओं ने अपने विचार रखे।  
हीरालाल यादव ने कहा कि संगठन से बड़ी कोई ताकत नहीं होती और मजबूत संगठन ही चुनाव में जीत की नींव रखता है। वहीं पूर्व मंत्री नदीम अशरफ जायसी ने कहा कि बिना संगठन के कोई भी नेता विधायक नहीं बन सकता, इसलिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना होगा।
बैठक में पंचायत चुनाव को लेकर भी रणनीति पर चर्चा हुई और स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने और जनसंपर्क बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर गुंजन सिंह, प्रतिभा यादव,  घनश्याम वर्मा, मनीराम वर्मा, तुफैल खान, , महावीर कश्यप, महेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_Madusoodan
    Madusoodan
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक मैच
    1
    ठेंगहा नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का रोमांचक मैच
    user_Pawan Kumar Tiwari
    Pawan Kumar Tiwari
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by Rakesh Rawat
    1
    Post by Rakesh Rawat
    user_Rakesh Rawat
    Rakesh Rawat
    गौरीगंज, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    1
    Post by अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    user_अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    अरविंद यादव ब्यूरो चीफ लखनऊ
    Journalist प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *प्रतापगढ़* अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया। मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई। घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
    1
    *प्रतापगढ़*
अंतू थाना क्षेत्र में युवक को गोली लगने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार डूहिया गांव निवासी पंकज शुक्ला को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज प्रतापगढ़ भेजा गया।
मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद पंकज शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना स्थल पर अंतू थाना प्रभारी समेत भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है। फिलहाल घटना के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं।
    user_Omprakash प्रजापति
    Omprakash प्रजापति
    Voice of people प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • Post by REPORTER ANKIT
    4
    Post by REPORTER ANKIT
    user_REPORTER ANKIT
    REPORTER ANKIT
    पत्रकारिता प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अमेठी में गैस की किल्लत दूर होने का नाम नही ले रही है।लगातार उपभोक्ता एजेंसी के बाहर कतार में गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे है लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नही मिल पा रही है।आज किसान मजदूर सेवा संस्थान ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।संगठन ने कहा है कि अगर तीन दिनों में व्यवस्था नही सुधरी तो एजेंसी में ताला बंद कर दिया जाएगा। दरअसल अमेठी कस्बे में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी लगातार विवादों में रहा है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं।एजेंसी संचालक द्वारा कुछ दिनों पहले गैस गोदाम के बाहर एक रूट मैप लगाया गया कि उपभोक्ता अब एजेंसी पर नही आएंगे और उन्हें घर बैठे ही सिलेंडर मिलेगा जिन लोगों की पर्चियां कटी हुई है।लेकिन इसके बावजूद भी सिलेंडर लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है।कई दिन इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर घर नहीं पहुंचा तो एक बार फिर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए गैस गोदाम के बाहर लाइन में लग रहे है।अब किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश प्रभारी ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आज सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस की काला बाजारी की जा रही है और जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पा रही है।अगर तीन दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो गैस एजेंसी में ताला लगा दिया जाएगा अगर हमारे किसान ही गैस नहीं पाएंगे तो ऐसी एजेंसी का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि सीओ ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कराएंगे।
    2
    अमेठी में गैस की किल्लत दूर होने का नाम नही ले रही है।लगातार उपभोक्ता एजेंसी के बाहर कतार में गैस सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे है लेकिन उन्हें गैस सिलेंडर नही मिल पा रही है।आज किसान मजदूर सेवा संस्थान ने सीओ को शिकायती पत्र देते हुए गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की है।संगठन ने कहा है कि अगर तीन दिनों में व्यवस्था नही सुधरी तो एजेंसी में ताला बंद कर दिया जाएगा।
दरअसल अमेठी कस्बे में संचालित प्रकाश गैस एजेंसी लगातार विवादों में रहा है। पिछले कई दिनों से उपभोक्ता एजेंसी के बाहर सिलेंडर के लिए लाइन लगा रहे हैं।एजेंसी संचालक द्वारा कुछ दिनों पहले गैस गोदाम के बाहर एक रूट मैप लगाया गया कि उपभोक्ता अब एजेंसी पर नही आएंगे और उन्हें घर बैठे ही सिलेंडर मिलेगा जिन लोगों की पर्चियां कटी हुई है।लेकिन इसके बावजूद भी सिलेंडर लोगों के घरों तक नहीं पहुंच रहा है।कई दिन इंतजार के बाद भी जब सिलेंडर घर नहीं पहुंचा तो एक बार फिर उपभोक्ता सिलेंडर के लिए गैस गोदाम के बाहर लाइन में लग रहे है।अब किसान मजदूर सेवा संस्थान के प्रदेश प्रभारी ने गैस एजेंसी संचालक पर कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए आज  सीओ अमेठी मनोज मिश्रा को शिकायती पत्र सौंपते हुए जांच की मांग की है।प्रदेश प्रभारी प्रेम शंकर द्विवेदी ने कहा कि गैस एजेंसी संचालक द्वारा गैस की काला बाजारी की जा रही है और जरूरतमंदों को गैस नहीं मिल पा रही है।अगर तीन दिनों के भीतर सुधार नहीं हुआ तो गैस एजेंसी में ताला लगा दिया जाएगा अगर हमारे किसान ही गैस नहीं पाएंगे तो ऐसी एजेंसी का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि सीओ ने भी आश्वासन दिया है कि पूरे मामले की जांच कराएंगे।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.