रीवा में प्रयागराज जैसा केबल ब्रिज:165 करोड़ की लागत से बीहर नदी पर बनेगा फ्लाईओवर; मिलेगी जाम से निजात रीवा शहर को जल्द ही ट्रैफिक जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलने वाली है। शहर में यातायात को सुगम बनाने के लिए कमिश्नर बंगले से ढेकहा तिराहे तक 165 करोड़ रुपए की लागत से एक नया फ्लाईओवर बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना की जानकारी देते हुए बताया कि इस फ्लाईओवर के अंतर्गत बीहर नदी पर एक अत्याधुनिक केबल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। प यह पुल प्रयागराज के यमुना ब्रिज की तरह ही अत्याधुनिक होगा, जिसका पूरा भार मजबूत धातु की केबल्स पर टिका रहेगा। इंजीनियरिंग के लिहाज से बेहद खास माना जाने वाला यह पुल विंध्य क्षेत्र का पहला केबल ब्रिज होगा। इस ब्रिज के बनने से शहरवासियों को न केवल भारी ट्रैफिक से निजात मिलेगी, बल्कि रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसे प्रमुख स्थानों तक पहुंचना भी काफी आसान हो जाएगा। 165 करोड़ का यह प्रोजेक्ट केवल यातायात व्यवस्था ही नहीं सुधारेगा, बल्कि शहर की सुंदरता बढ़ाकर रीवा को एक नई और आधुनिक पहचान भी देगा। इस ब्रिज के निर्माण से रीवा शहर के विकास को एक नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। #Rewa #रीवा #CableBridge #Vindhya #विंध्य #MadhyaPradesh #MPNews #RewaDevelopment #Infrastructure #BeeharRiver #NewBridge #RewaCity #TrafficSolutions

- Post by नमस्ते विंध्य1
- Post by Prime 24 News1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa1
- Post by JOURNALIST RIPPU PANDEY4
- Post by Bolti Divare1
- महंत ने कहा तेरी नौकरी खा जाऊंगा1
- मऊगंज NH-135 पर ‘खूनी रेस’ का खौफनाक अंत, 3 लड़के बाइक से स्टंट कर रहे थे, हाथ में कट्टा, दूसरी बाइक पर इनके दोस्त वीडियो बना रहे थे अगले ही पल ट्रेलर से भिड़ंत… 3 भाइयों की मौत हो गई कितना खौफनाक और दर्दनाक है1
- Post by Deepesh Pandey Dist Chief Director ACFI Rewa2