logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा पार्क के पास से करीब पांच दिन पहले अपहृत हुए एक युवक का शव बरामद किया गया है। अपहृत युवक का यह शव बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क के किनारे मिला है।

10 hrs ago
user_न्यूज 30 बिहार
न्यूज 30 बिहार
Pandarak, Patna•
10 hrs ago

पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा पार्क के पास से करीब पांच दिन पहले अपहृत हुए एक युवक का शव बरामद किया गया है। अपहृत युवक का यह शव बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में फोरलेन सड़क के किनारे मिला है।

More news from बिहार and nearby areas
  • पटना के मोकामा में गंगा नदी का तेज और विकराल कटाव लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। मोकामाघाट, औंटा और दरियापुर समेत कई घाटों पर कटाव का कहर तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मोकामाघाट में रोजाना लगभग 10 से 12 फीट तक जमीन टूटकर गंगा नदी में समाती जा रही है, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस पर अंचल प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित विभागों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    1
    पटना के मोकामा में गंगा नदी का तेज और विकराल कटाव लगातार जारी है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता काफी बढ़ गई है। मोकामाघाट, औंटा और दरियापुर समेत कई घाटों पर कटाव का कहर तेजी से बढ़ रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का दावा है कि मोकामाघाट में रोजाना लगभग 10 से 12 फीट तक जमीन टूटकर गंगा नदी में समाती जा रही है, जिससे लोग बेहद चिंतित हैं।

इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने प्रशासन से समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक कदम उठाने की गुहार लगाई है। इस पर अंचल प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और संबंधित विभागों को वर्तमान स्थिति से अवगत कराने के साथ-साथ आगे की आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Social worker मोकामा, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने नंदनी ठाकुर चौक से एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नंदिनी निवासी राम सुमन ठाकुर के पुत्र रमेश ठाकुर के रूप में की गई है। आरोपी को एसडीजेएम शाहपुर पटोरी के टीआर नंबर 13 14/26 के तहत ठाकुर चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को अपनी अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
    1
    समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीननगर थाने की पुलिस ने नंदनी ठाकुर चौक से एक कोर्ट वारंटी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नंदिनी निवासी राम सुमन ठाकुर के पुत्र रमेश ठाकुर के रूप में की गई है। आरोपी को एसडीजेएम शाहपुर पटोरी के टीआर नंबर 13 14/26 के तहत ठाकुर चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने अभियुक्त को अपनी अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड के बराह गांव में प्रेम और समर्पण की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। यहाँ अरुण धाम की संस्थापक चंद्रकांता देवी ने अपने पति के निधन के 12 वर्ष बाद भी उनके प्रति अपने प्रेम, समर्पण और किए गए वादे को पूरी निष्ठा से जीवित रखा है। मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद उन्होंने अपने दिवंगत पति की प्रतिमा के पास जाकर अपनी शादी की 29वीं वर्षगांठ मनाई। इस विशेष अवसर पर चंद्रकांता देवी ने पति की प्रतिमा के समक्ष केक काटा, पुष्प अर्पित किए और भावुक होकर उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके जीवनसाथी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका साथ और उनकी यादें हमेशा उनके जीवन का हिस्सा रहेंगी।
    1
    पटना जिले के बाढ़ अनुमंडल अंतर्गत बेलछी प्रखंड के बराह गांव में प्रेम और समर्पण की एक अनूठी मिसाल सामने आई है। यहाँ अरुण धाम की संस्थापक चंद्रकांता देवी ने अपने पति के निधन के 12 वर्ष बाद भी उनके प्रति अपने प्रेम, समर्पण और किए गए वादे को पूरी निष्ठा से जीवित रखा है। मंदिर निर्माण का कार्य पूरा होने के बाद उन्होंने अपने दिवंगत पति की प्रतिमा के पास जाकर अपनी शादी की 29वीं वर्षगांठ मनाई।

इस विशेष अवसर पर चंद्रकांता देवी ने पति की प्रतिमा के समक्ष केक काटा, पुष्प अर्पित किए और भावुक होकर उन्हें याद किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि उनके जीवनसाथी भले ही इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनका साथ और उनकी यादें हमेशा उनके जीवन का हिस्सा रहेंगी।
    user_Kamod Kumar
    Kamod Kumar
    बाढ़, पटना, बिहार•
    4 hrs ago
  • बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर अंतर्गत चंदौर में नाला नहीं बनने के कारण बारिश के दिनों में भारी जलजमाव की समस्या बनी रहती है। हालत इतनी खराब है कि स्कूली बच्चों को इसी जमा हुए पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इसी जलजमाव वाले स्थान पर सप्ताह में दो दिन हाट और बाजार भी लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी भी नेता जी को यहाँ की यह बदहाली दिखाई नहीं देती है और नाले का निर्माण न होने के कारण बारिश के दिनों में यहाँ हमेशा यही हाल रहता है।
    3
    बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर अंतर्गत चंदौर में नाला नहीं बनने के कारण बारिश के दिनों में भारी जलजमाव की समस्या बनी रहती है। हालत इतनी खराब है कि स्कूली बच्चों को इसी जमा हुए पानी के बीच से होकर स्कूल जाना पड़ता है। इसी जलजमाव वाले स्थान पर सप्ताह में दो दिन हाट और बाजार भी लगता है, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस गंभीर स्थिति के बावजूद स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसी भी नेता जी को यहाँ की यह बदहाली दिखाई नहीं देती है और नाले का निर्माण न होने के कारण बारिश के दिनों में यहाँ हमेशा यही हाल रहता है।
    user_Sugga SINGHANIYA
    Sugga SINGHANIYA
    भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
    5 hrs ago
  • पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के शहजादपुर बथोई में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह विवाद तब बढ़ गया जब बड़े भाई विकास कुमार अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां को अपने साथ ले जाने के लिए गांव आए थे। उनके छोटे भाई नीतीश कुमार ने मां को जाने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। जख्मी विकास कुमार के अनुसार, जब छोटे भाई ने मां को साथ भेजने से मना किया, तो उन्होंने घर में रखे अपने इनवर्टर और बैटरी को ले जाने की बात कही। नीतीश कुमार इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने बड़े भाई विकास कुमार के सिर पर चाकू से दो-तीन बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी विकास कुमार को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार के पिता वृक्षन यादव उर्फ बनारस यादव की लगभग 2 महीने पहले ही मृत्यु हुई थी, जो एफसीआई में कार्यरत थे। इस घटना को लेकर भदौर थाना से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।
    1
    पटना के बाढ़ अनुमंडल के पंडारक प्रखंड अंतर्गत भदौर थाना क्षेत्र के शहजादपुर बथोई में जमीन विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई है। यह विवाद तब बढ़ गया जब बड़े भाई विकास कुमार अपने पिता की मृत्यु के बाद अपनी मां को अपने साथ ले जाने के लिए गांव आए थे। उनके छोटे भाई नीतीश कुमार ने मां को जाने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया।

जख्मी विकास कुमार के अनुसार, जब छोटे भाई ने मां को साथ भेजने से मना किया, तो उन्होंने घर में रखे अपने इनवर्टर और बैटरी को ले जाने की बात कही। नीतीश कुमार इसके लिए भी तैयार नहीं हुआ और दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान नीतीश कुमार ने अपने बड़े भाई विकास कुमार के सिर पर चाकू से दो-तीन बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी विकास कुमार को इलाज के लिए बाढ़ के अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया है। पीड़ित परिवार के पिता वृक्षन यादव उर्फ बनारस यादव की लगभग 2 महीने पहले ही मृत्यु हुई थी, जो एफसीआई में कार्यरत थे। इस घटना को लेकर भदौर थाना से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.