Shuru
Apke Nagar Ki App…
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने भँवर सिंह नरुका की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि। मालाखेड़ा अलवर न्यूज़ चैनल के अनुसार, क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने गत दिवस क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह-प्रभारी राजस्थान भँवर सिंह नरुका की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज शेखावत स्वयं नरुका परिवार के निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत पुण्यात्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
एस एस मिडिया अलवर
राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने भँवर सिंह नरुका की पूज्य माताजी को दी श्रद्धांजलि। मालाखेड़ा अलवर न्यूज़ चैनल के अनुसार, क्षत्रिय समाज के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने गत दिवस क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं सह-प्रभारी राजस्थान भँवर सिंह नरुका की पूज्य माताजी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। राज शेखावत स्वयं नरुका परिवार के निवास स्थान पहुंचे और दिवंगत पुण्यात्मा को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उन्होंने शोक-संतप्त परिवारजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि माता का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और उनका निधन पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
More news from Rajasthan and nearby areas
- इन दिनों सरसों की कटाई के बाद तुड़ी के परिवहन के दौरान ओवरलोड एवं ओवर हाइट ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का संचालन आम हो गया है। अवैध रूप से ओवरलोड सरसों तुड़ी से भरे ट्रक,ट्रैक्टर-ट्रॉली तेज गति से दौड़ रहे हैं, जिससे सड़क पर आवागमन प्रभावित हो रहा है और दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि कई ट्रक ट्रैक्टर-ट्रॉली निर्धारित क्षमता से अधिक तुड़ी भरकर ले जाई जा रही हैं। तुड़ी ऊपर तक भरी होने के कारण वाहन का संतुलन भी बिगड़ सकता है और हवा के झोंकों से तुड़ी सड़क पर गिरती रहती है। इससे सड़क पर चलने वाले दोपहिया और छोटे वाहनों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क अपेक्षाकृत संकरी होने के कारण जब ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली सामने से आती है तो अन्य वाहनों को किनारे लगाना पड़ता है, जिससे कई बार जाम जैसी स्थिति बन जाती है। खासकर सुबह और शाम के समय इस मार्ग पर आवागमन ज्यादा रहने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन और परिवहन विभाग से मांग की है कि इस मार्ग पर ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाए और नियमित जांच अभियान चलाया जाए, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- Post by Voice of Labour1
- Post by महेंद्र सिंह1
- गाजियाबाद/नई दिल्ली। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. ऋषिपाल सिंह परमार के नेतृत्व में रविवार को अमरोहा (उत्तर प्रदेश) से बड़ी संख्या में पदाधिकारी और सवर्ण समाज के लोग दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचे, जहां उन्होंने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। प्रदर्शन में संगठन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संदीप सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष पी.एस. कुशवाहा, प्रदेश महासचिव नागेंद्र सिंह, संगठन महामंत्री राजेश ठाकुर, संगठन मंत्री योगराज सिंह चौहान, अजय शर्मा, पवन भारद्वाज एडवोकेट, मनीष शर्मा, मानसिंह कुशवाह, कुंवर नुकूल राणा, कौशल राणा, अजय राणा और बिजेंद्र सिंह चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। बताया गया कि इस दौरान जंतर-मंतर पर हजारों की संख्या में सवर्ण समाज के लोग एकत्र हुए। प्रदर्शन के दौरान प्रशासन द्वारा विरोध करने की अनुमति नहीं देने की बात सामने आई, जिसके बाद पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर विभिन्न थानों में ले जाया। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सवर्ण समाज के विरोध प्रदर्शन को दबाने का प्रयास किया गया, लेकिन इसके बावजूद प्रदर्शनकारी बिना डरे अपनी मांगों को लेकर डटे रहे और शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराते रहे।4
- बडौदा मेव में वह बगड़ राजपूत में है बंदरों का आतंक बड़ौदा में एक महिला ने लगाई छत से चलांग दोनों पैर फैक्चर1
- बांदीकुई।। से 23 लोको पायलट पदों को अन्यत्र स्थानांतरित करने के विरोध में रेल कर्मचारियों ने अजमेर-जम्मूतवी पूजा सुपरफास्ट ट्रेन पर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने सांसद मुरारी लाल मीणा को एक ज्ञापन भी सौंपा।रेल कर्मचारियों ने सांसद को बताया कि 2025 के कैडर रिव्यू में बांदीकुई में कुल 24 पद बढ़ाए गए थे। इनमें लोको पायलट मेल का 1, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5, लोको पायलट मालगाड़ी के 7, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 9 और सहायक लोको पायलट के 2 पद शामिल थे।हालांकि, पिन पॉइंटिंग के तहत लोको पायलट मेल का 1 पद, लोको पायलट सवारी गाड़ी के 5 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित कर दिए गए। इसी तरह, लोको पायलट मालगाड़ी के 5 पद, वरिष्ठ सहायक लोको पायलट के 10 पद और सहायक लोको पायलट के 2 पद बांदीकुई से न्यू फुलेरा स्थायी रूप से स्थानांतरित कर दिए गए, जिससे कुल 23 पद प्रभावित हुए।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि बांदीकुई लोको लॉबी के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी मेल के 3 पद बांदीकुई से जयपुर स्थानांतरित किए गए थे। बांदीकुई-टूंडला बीट का कार्य भी बांदीकुई के स्टाफ से न करवाकर एनसीआर के क्रू द्वारा करवाया जा रहा है, जबकि यह बीट पारंपरिक रूप से बांदीकुई स्टाफ द्वारा ही संचालित की जाती रही है।दौरान मानसिंह गांगुली, खेमराज मीणा, हरिश्चंद्र गुर्जर, विमलेश मीणा, दिनेश बैरवा, रघुवीरसिंह, महावीर, हरिवल्लभ, नरमचंद शर्मा, रामहरी, सुनील गुर्जर, रमेश चंद, नवल किशोर, मनीष गुर्जर, घनश्याम, देशराज, राजेश जांगिड़, अशोक मीणा और राजेश मीरवाल सहित कई रेलकर्मी मौजूद रहे।1
- बांदीकुई : पासपोर्ट ऑफिस दौसा को बम से उड़ने की धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद प्रशासन के हाथ पांव फूल गए , मामले की नज़ाकत्ता को देखते हुए प्रशासन ने सर्च ऑपरेशन चला कर ,की छानबीन1
- Post by Ram Mishra1