गृह रक्षा स्वयंसेवकों की नामांकन प्रक्रिया 27 से 30 मार्च तक कोटा में, 44 पदों के लिए 10,838 अभ्यर्थी होंगे शामिल सवाई माधोपुर, 10 मार्च। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र, सवाई माधोपुर के अभ्यर्थियों की वर्ष 2022 की नामांकन प्रक्रिया 27 से 30 मार्च तक कोटा स्थित गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित की जाएगी। यह प्रक्रिया निदेशालय, गृह रक्षा राजस्थान, जयपुर द्वारा गठित चयन समिति (बोर्ड) के सदस्यों की उपस्थिति में सम्पन्न होगी। गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र के कमाण्डेन्ट रामजीलाल जाट ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में केन्द्र/गण के समादेष्टा या गण समादेष्टा, गृह रक्षा महानिदेशक के प्रतिनिधि तथा जिला पुलिस अधीक्षक के प्रतिनिधि सदस्य के रूप में शामिल रहेंगे। चार दिनों तक चलने वाली इस चयन प्रक्रिया में कार्यालय कमाण्डेन्ट गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र सवाई माधोपुर के 44 रिक्त पदों के विरुद्ध कुल 10 हजार 838 अभ्यर्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रक्रिया में शामिल होने वाले प्रत्येक अभ्यर्थी को मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से सूचना भेजी जाएगी। सूचना प्राप्त होने के बाद अभ्यर्थी दिए गए लिंक या विभागीय वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।कमाण्डेन्ट ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अलग-अलग जिलों के अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथियों पर अलग-अलग समय पर उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा। सभी अभ्यर्थियों के लिए प्रवेश पत्र में अंकित महत्वपूर्ण निर्देशों की पालना करना अनिवार्य होगा।उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए कि वे निर्धारित दिनांक, समय और स्थान पर आवश्यक मूल दस्तावेज जैसे मूल निवास प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण-पत्र, विशेष योग्यता प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र, चिकित्सा प्रमाण-पत्र, विवाह प्रमाण-पत्र, पुलिस सत्यापन प्रमाण-पत्र तथा प्रवेश पत्र के साथ संलग्न अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हों।नामांकन स्थल में प्रवेश के बाद किसी भी अभ्यर्थी को ग्राउंड से बाहर जाकर दस्तावेज लाने-ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नंबर 9462951725 एवं 9414273472 पर संपर्क किया जा सकता है।

- सवाई माधोपुर। ईमेल के माध्यम से राजस्थान के पोस्ट ऑफ़िस व पासपोर्ट ऑफिस को मिली बम ( आईडी ) से उड़ाने की धमकी के बाद सवाई माधोपुर के मुख्य डाकघर में भी हड़कम्प मच गया।मुख्य डाक अधीक्षक की सूचना पर मानटाउन थाना पुलिस ,डीएसबी टीम व बम निरोधक दस्ता तुरंत मुख्य डाकघर पहुंचा और आनन फानन में मुख्य डाकघर के अधिकारियों एंव सभी कार्मिकों को डाकघर भवन से बाहर निकाला और पूरे भवन की गहनता से तलाशी की। इस दौरान पुलिस , डीएसटी टीम एवं बम निरोधक दस्ते ने मुख्य डाकघर की रखी अलमारियों ,कम्प्यूटर ,मेज ,रैक सहित फाइलों व सभी सामानों की गहनता से तलाशी ली। लेकिन पुलिस द्वारा की गई गहन तलाशी में पुलिस को मुख्य डाकघर से कोई भी संदिग्ध वस्तु नही मिली ,तब जाकर पुलिस एंव डाकघर के अधिकारियों व कार्मिकों ने राहत की सांस ली ,फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और आसपास में पुलिस का सर्च अभियान जारी है । मान टाऊन थाना अधिकारी सुनील कुमार ने बताया आज दोपहर पौने एक बजे करीब पोस्ट ऑफिस से सूचना मिली कि एक ईमेल प्राप्त हुआ हे जिसमें राजस्थान के सभी पोस्ट ऑफिस ओर पासपोर्ट ऑफिस को आई डी से उड़ाने की धमकी मिली हे।थानाधिकारी ने बताया कि सूचना के बाद मान टाऊन थाना पुलिस,डीएसटी टीम एवं बम निरोधक टीम मौके पर पहुंची और परिसर ने मौजूद कर्मचारी व मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया जिसके बाद पूरे पोस्ट ऑफिस परिसर की गहनता से जांच करी जिसमें ऐसा कुछ प्राप्त नहीं हुआ। फिलहाल पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी है।2
- गंगापुर सिटी। अक्सर देखा जाता है कि जब भी कोई क्रिकेट मैच जीतता है तो सड़कों पर हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती है। लोग खुशी में जश्न मनाते हैं, पटाखे फोड़ते हैं और पूरी सड़कों पर उत्साह का माहौल बन जाता है। लेकिन अगर यही भीड़ किसी जनहित की मांग, विकास कार्यों या समाज की समस्याओं को लेकर सड़कों पर उतर आए, तो निश्चित रूप से सरकार और प्रशासन को जनता की आवाज सुननी पड़ेगी। समाज के कई लोगों का मानना है कि अगर लोग अपने अधिकारों और जरूरतों के लिए भी उसी एकता और जोश के साथ सामने आएं, जैसे वे खेल के जश्न में आते हैं, तो शहर और देश के कई बड़े मुद्दों का समाधान जल्दी हो सकता है। आज जरूरत है कि जनता अपने हक, विकास, स्वच्छता, शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज उठाए, ताकि समाज और देश का बेहतर भविष्य बनाया जा सके।1
- श्री महावीर जी से हिंडौन सिटी के लिए जाने वाले रस्ते पर पुल निर्माण कार्य - सिकरौदा मीणा में तेजी से चल रहा है कुछ ही दिनों में जल्द ही बनकर तैयार हो जाएगा1
- Post by Meena ji Meenaji1
- हिंडौन एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम भाजपाइयों ने मंगलवार दोपहर 3 बजे ज्ञापन सौंपा है। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति को सम्मान नही दिया गया। सुनिए भाजपाइयों की जुबानी1
- ग्राम भंवरकी आबादी रोड बाबू पंडित से मालियों के घर तक आबादी रोड खराब होने का कारण आम पब्लिक को परेशानी है तुरंत रोड बनाई जावे।1
- Post by मनोज तिवाड़ी1
- टोडाभीम कस्बे के राजकीय उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी और सिलिकोसिस जांच शिविर का आयोजन किया। मंगलवार दोपहर 3:00 बजे आयोजित जांच शिविर में चिकित्सा टीम ने कई ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की। उपजिला अस्पताल परिसर में पोर्टेबल एक्स-रे मशीन के माध्यम से मरीजों के एक्स-रे किए गए। शिविर में उपजिला अस्पताल प्रभारी डॉ. अमरसिंह मीना, बीएचएस अजय शर्मा, एसटीएलसी योगेन्द्र वर्मा, रेडियोग्राफर शिवसागर मीना, अरुण कुमार शर्मा, एसएलटी सुरेश कुमार, सतेंद्र कुमार और एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। पिरामल स्वास्थ्य एवं ममता फाउंडेशन की टीम से रमेश सिंह और देवेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया।1