गंगा का जलस्तर बढ़ा, तिगरी के घाट जलमग्न पुरोहितों की झोपड़ियों में घुसा पानी, खादर के खेतों में भी पहुंचा गंगा का पानी: प्रशासन अलर्ट गजरौला/तिगरी:- पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हरिद्वार बैराज से गंगा में 1 लाख 33 हजार 357 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी गंगा उफान पर है। अमरोहा के तिगरी गंगा धाम में बढ़ते जलस्तर के चलते घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घाट पर बनी पुरोहितों की कई झोपड़ियां भी पानी में डूब गई हैं।गंगा का पानी अब खादर क्षेत्र के खेतों तक पहुंचने लगा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, गंगा किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों ने भी जलस्तर बढ़ता देख अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। धनौरा एसडीएम शैलेश दुबे ने तिगरी गंगा घाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गंगा किनारे गोताखोरों और नावों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तिगरी के घाट जलमग्न पुरोहितों की झोपड़ियों में घुसा पानी, खादर के खेतों में भी पहुंचा गंगा का पानी: प्रशासन अलर्ट गजरौला/तिगरी:- पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के चलते गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। हरिद्वार बैराज से गंगा में 1 लाख 33 हजार 357 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद मैदानी क्षेत्रों में भी गंगा उफान पर है। अमरोहा
के तिगरी गंगा धाम में बढ़ते जलस्तर के चलते घाट पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घाट पर बनी पुरोहितों की कई झोपड़ियां भी पानी में डूब गई हैं।गंगा का पानी अब खादर क्षेत्र के खेतों तक पहुंचने लगा है। खेतों में पानी भरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। वहीं, गंगा किनारे कारोबार करने वाले दुकानदारों ने भी जलस्तर बढ़ता देख अपना सामान सुरक्षित स्थानों
पर पहुंचाना शुरू कर दिया है।गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड पर है। धनौरा एसडीएम शैलेश दुबे ने तिगरी गंगा घाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए गंगा किनारे गोताखोरों और नावों की तैनाती की गई है। प्रशासन की ओर से लगातार जलस्तर पर नजर रखी जा रही है।
- सिर्फ तीन दिन से रह गए है शिवरात्रि में ओर आप देख सकते है अलग अलग प्रकार की झाकी यह देखने को मिलेंगी और बहुत अच्छी अच्छी कामर देखने को मिलेंगी1
- Moradabad: DM ने जन चौपाल में लेखापाल को लापरवाही में किया निलंबित, मचा हडकंप1
- हसनपुर मे गल्ले से चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया चोर, पुलिस के हवाले किया अमरोहा/हसनपुर। कोतवाली नगर क्षेत्र के संभल अड्डा स्थित 'शिवा बैटरी' की दुकान पर शुक्रवार को गल्ले का ताला तोड़कर पैसे चुराते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। दुकानदारों ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, गांव भीकनपुर शुमाली निवासी पवन कुमार पुत्र ऋषि पाल संभल अड्डे पर बैटरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को पवन अपनी दुकान के पास बैठे थे, तभी एक अज्ञात चोर दुकान में घुसा और काउंटर में बने गल्ले का ताला तोड़कर रुपए चोरी करने लगा। पवन की नजर चोर पर पड़ी तो उन्होंने तुरंत उसे मौके पर ही पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर व्यापारियों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि पकड़ा गया चोर कौन है और उसने पहले की घटनाओं को अंजाम दिया है या नहीं, इस संबंध में उससे गहन पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को भी संभल अड्डा स्थित नफीस अहमद की बैटरी की दुकान से गल्ला तोड़कर 97 हजार रुपए चोरी हुए थे। व्यापारियों का मानना है कि इस चोर के पकड़े जाने से इलाके में हुई अन्य चोरियों का भी जल्द खुलासा हो सकता है।4
- Bhagatpur/ Dilari: दामाद ने ससुर पर लगाया कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप, डीएम से शिकायत देकर कार्यवाई की माँग . #jaihindmedia #viralvideo #viralreels #moradabad #viral1
- *कावड़ यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय से बाइक एंबुलेंस को दिखाई हरी झंडी* सावन माह में जनपद में संचालित *कावड़ यात्रा* के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज *जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना* ने *कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर* से *बाइक एंबुलेंस सेवा* को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने कहा कि _"कावड़ियों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। भीड़ के कारण बड़ी एंबुलेंस के देरी से पहुंचने की स्थिति में बाइक एंबुलेंस जीवनरक्षक साबित होगी।"_1
- अमरोहा में बारिश में बोलेरो के पीछे तैरता मासूम, वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता अमरोहा शहर में लगातार हो रही बारिश के बीच एक हैरान करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक मासूम बच्चा बारिश के पानी से लबालब भरी सड़क पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी के पीछे तैरता हुआ दिखाई दे रहा है। यह दृश्य जहां कुछ लोगों को रोमांचक लग रहा है, वहीं इसे गंभीर लापरवाही भी माना जा रहा है। लगातार बारिश के चलते अमरोहा शहर की कई सड़कों पर जलभराव हो गया है। इसी दौरान किसी राहगीर ने एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें एक बच्चा बोलेरो गाड़ी के पीछे पानी में तैरते हुए आगे बढ़ता नजर आ रहा है। वीडियो में आसपास मौजूद लोग यह नज़ारा देखते और रिकॉर्ड करते दिखाई दे रहे हैं।वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे बचपन की मस्ती बता रहे हैं, जबकि कई लोगों का कहना है कि यह बेहद जोखिम भरा कदम है और थोड़ी-सी लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी।बारिश के मौसम में जलभराव वाली सड़कों पर खुले मैनहोल, तेज बहाव और अन्य खतरे मौजूद हो सकते हैं। ऐसे में बच्चों को इस तरह के जोखिम से दूर रखना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना अभिभावकों तथा आसपास मौजूद लोगों की जिम्मेदारी है।1