logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

काशीराम कॉलोनी के आवास खाली कराने, शिव मंदिर की भूमि की पैमाइश सहित कई मांगें, देर शाम अधिकारियों ने धरना खत्म कराने का किया प्रयास विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूनी का अनिश्चितकालीन धरना जारी ठाकुरद्वारा। विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की मांग की। हालांकि, किसानों ने धरना स्थल से हटने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके प्रदेश स्तर के नेता धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में सुबह से चल रहे धरने में किसानों ने काशीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में निर्मित आवासों की मरम्मत के नाम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि किसान एक सितंबर से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन में कुछ किसानों और जिला अध्यक्ष के मोबाइल नंबर ब्लॉक किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। किसानों ने प्रशासन से शिकायतों का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की भाकियू चढ़ूनी ने बहादुर नगर स्थित शिव मंदिर की भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन रास्ता बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संगठन ने गाटा संख्या 166, 169 और 171 की पैमाइश कराकर शिव मंदिर की भूमि का रकबा निर्धारित कराने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम मडैया धंतला में मुनेश देवी पत्नी कोमल सिंह के घर के सामने पुलिया या जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई गई है। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से धरना खत्म करने की मांग की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने बताया कि प्रदेश स्तर के संगठन के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं और उनके आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। देर शाम तक धरना जारी रहा। भाकियू चढ़ूनी ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रशासन और संगठन के बीच आगे की बातचीत के बाद धरने को लेकर निर्णय होने की संभावना है।

11 hrs ago
user_JAI HIND MEDIA
JAI HIND MEDIA
Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
11 hrs ago

काशीराम कॉलोनी के आवास खाली कराने, शिव मंदिर की भूमि की पैमाइश सहित कई मांगें, देर शाम अधिकारियों ने धरना खत्म कराने का किया प्रयास विभिन्न मांगों को लेकर भाकियू चढ़ूनी का अनिश्चितकालीन धरना जारी ठाकुरद्वारा। विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने से नाराज भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) के जिलाध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से धरना समाप्त करने की मांग की। हालांकि, किसानों ने धरना स्थल से हटने से इनकार कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके प्रदेश स्तर के नेता धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। उनके आने के बाद

ही आगे का निर्णय लिया जाएगा। भाकियू चढ़ूनी के जिला अध्यक्ष ज्योति चौहान के नेतृत्व में सुबह से चल रहे धरने में किसानों ने काशीराम कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में निर्मित आवासों की मरम्मत के नाम पर जबरन मकान खाली कराने का आरोप लगाया है। इसके अलावा अधिकारियों पर किसानों के साथ अभद्र व्यवहार और बदसलूकी करने के आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। संगठन की ओर से दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि किसान एक सितंबर से अपनी समस्याओं को लिखित रूप में अधिकारियों के समक्ष रख रहे हैं, लेकिन अभी तक समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। ज्ञापन में कुछ किसानों और जिला अध्यक्ष के मोबाइल

नंबर ब्लॉक किए जाने का आरोप भी लगाया गया है। किसानों ने प्रशासन से शिकायतों का संज्ञान लेकर जल्द कार्रवाई करने की मांग की भाकियू चढ़ूनी ने बहादुर नगर स्थित शिव मंदिर की भूमि पर दबंग व्यक्तियों द्वारा जबरन रास्ता बनाकर कब्जा करने का आरोप लगाया है। संगठन ने गाटा संख्या 166, 169 और 171 की पैमाइश कराकर शिव मंदिर की भूमि का रकबा निर्धारित कराने की मांग की है। इसके अलावा ग्राम मडैया धंतला में मुनेश देवी पत्नी कोमल सिंह के घर के सामने पुलिया या जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग भी उठाई गई है। किसानों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार शिकायत की जा

चुकी है, लेकिन समाधान नहीं हुआ। देर शाम इंस्पेक्टर क्राइम मनोज कुमार और नायब तहसीलदार विजय श्रीवास्तव धरना स्थल पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से धरना खत्म करने की मांग की, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने साफ कहा कि वे धरना स्थल से नहीं हटेंगे। किसानों ने बताया कि प्रदेश स्तर के संगठन के नेता मौके पर पहुंच रहे हैं और उनके आने के बाद ही आगे की रणनीति तय की जाएगी। देर शाम तक धरना जारी रहा। भाकियू चढ़ूनी ने मांगों का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। प्रशासन और संगठन के बीच आगे की बातचीत के बाद धरने को लेकर निर्णय होने की संभावना है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के दो हार, दो कानों के झाले, चार अंगूठियां और 23,400 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को ग्राम चांदखेड़ी निवासी मकबूल पुत्र महबूब की तहरीर पर थाना डिलारी में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी रहीस पुत्र सफीक निवासी तगाला और अनीस पुत्र बाबू निवासी सिहाली खद्दर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 26 जुलाई को जेल भेज चुकी थी। जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी नफीस पुत्र बाबू, निवासी सिहाली खद्दर, थाना डिलारी, उम्र करीब 25 वर्ष, को पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पुलिस की टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    2
    डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
डिलारी पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद
मुरादाबाद। थाना डिलारी पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे करीब 25 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी से संबंधित पीली धातु के दो हार, दो कानों के झाले, चार अंगूठियां और 23,400 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, 15 जुलाई 2026 को ग्राम चांदखेड़ी निवासी मकबूल पुत्र महबूब की तहरीर पर थाना डिलारी में चोरी के संबंध में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी रहीस पुत्र सफीक निवासी तगाला और अनीस पुत्र बाबू निवासी सिहाली खद्दर को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर 26 जुलाई को जेल भेज चुकी थी।
जांच के दौरान प्रकाश में आए वांछित आरोपी नफीस पुत्र बाबू, निवासी सिहाली खद्दर, थाना डिलारी, उम्र करीब 25 वर्ष, को पुलिस टीम ने 22 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का माल और नकदी बरामद करने का दावा किया है।
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देश पर मामले के शीघ्र अनावरण के लिए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी ठाकुरद्वारा के मार्गदर्शन में थाना डिलारी पुलिस की टीम गठित की गई थी। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • बिलाल चौधरी की AIMIM उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से मुलाकात! विधानसभा 26 से टिकट हुआ पक्का?
    1
    बिलाल चौधरी की  AIMIM  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली से मुलाकात! विधानसभा 26 से टिकट हुआ पक्का?
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Moradabad, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • मुरादाबाद के थाना मझोला की चौकी जयंती पुर का कारनामा जागरण में मारपीट करने वालो को संरक्षण पीड़ितों पर लाठी चलाई मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंती पुर चौकी के अंतर्गत जयंती पुर में शनिवार रात को जाहरवीर बाबा के जागरण में आधी रात के बाद क्षेत्र के दबंगों महिलाओं से छेड़ कहानी शुरू की जिसका विरोध करने पर दबंगों ने कल्लू भगत जी ओर उनके जागरण में उपस्थित लोगों के साथ मार पिट की तथा जागरण के बाद होने वाले भंडारे का सामान भी फेंक दिया। पीड़ित पक्ष का आरोप हे कि चौकी इंचार्ज ने दबंगों के साथ मिलकर उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित किया तथा चार दिन बीतने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई आज कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने दबंगों से अपनी जान ओर मॉल की गुहार लगाई
    3
    मुरादाबाद के थाना मझोला की चौकी जयंती पुर का कारनामा 
जागरण में मारपीट करने वालो को संरक्षण पीड़ितों पर लाठी चलाई
मुरादाबाद के थाना मझोला क्षेत्र के जयंती पुर चौकी के अंतर्गत जयंती पुर में शनिवार रात को जाहरवीर बाबा के जागरण में आधी रात के बाद क्षेत्र के दबंगों महिलाओं से छेड़ कहानी शुरू की जिसका विरोध करने पर दबंगों ने कल्लू भगत जी ओर उनके जागरण में उपस्थित लोगों के साथ मार पिट की 
तथा जागरण के बाद होने वाले भंडारे का सामान भी फेंक दिया। 
पीड़ित पक्ष का आरोप हे कि चौकी इंचार्ज ने दबंगों के साथ मिलकर उल्टे उन्हें ही प्रताड़ित किया तथा चार दिन बीतने के बाद भी उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई 
आज कप्तान को दिए प्रार्थना पत्र में पीड़ित ने दबंगों से अपनी जान ओर मॉल की गुहार लगाई
    user_Goyal sudhir
    Goyal sudhir
    Direct mail advertising Moradabad, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • उर्वशी रौतेला के गाउन पर विवाद, रामपुर कोर्ट पहुंचा मामला | एडवोकेट रेहान खान की शिकायत रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के तिरंगे से प्रेरित गाउन को लेकर विवाद अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है। रामपुर के एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान ने इस मामले को लेकर रामपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस कार्रवाई तथा FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। मामला 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के फिनाले से जुड़ा है। कार्यक्रम में जज के तौर पर शामिल उर्वशी रौतेला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी दिखाई दिया था। इस पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब सवाल है कि एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान की शिकायत पर रामपुर कोर्ट क्या रुख अपनाती है? देखिए पूरी खबर। नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप/दावे संबंधित शिकायत और पक्षों के कथनों पर आधारित हैं। अंतिम तथ्य और कानूनी स्थिति सक्षम न्यायालय के निर्णय से निर्धारित होगी। #UrvashiRautela #Rampur #MohammadRehanKhan #RampurCourt #UrvashiRautelaNews #TirangaGown #MissUniverseIndia2026 #BreakingNews #RampurNews #HindiNews
    1
    उर्वशी रौतेला के गाउन पर विवाद, रामपुर कोर्ट पहुंचा मामला | एडवोकेट रेहान खान की शिकायत
रामपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला के तिरंगे से प्रेरित गाउन को लेकर विवाद अब कानूनी स्तर तक पहुंच गया है। रामपुर के एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान ने इस मामले को लेकर रामपुर की अदालत का दरवाजा खटखटाया है और पुलिस कार्रवाई तथा FIR दर्ज किए जाने की मांग की है। मामला 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित Miss Universe India 2026 के फिनाले से जुड़ा है। कार्यक्रम में जज के तौर पर शामिल उर्वशी रौतेला ने केसरिया, सफेद और हरे रंग वाला तिरंगे से प्रेरित गाउन पहना था। गाउन में अशोक चक्र से प्रेरित डिजाइन भी दिखाई दिया था। इस पोशाक को लेकर सोशल मीडिया पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। अब सवाल है कि एडवोकेट मोहम्मद रेहान खान की शिकायत पर रामपुर कोर्ट क्या रुख अपनाती है? 
देखिए पूरी खबर।
नोट: इस वीडियो में बताए गए आरोप/दावे संबंधित शिकायत और पक्षों के कथनों पर आधारित हैं। अंतिम तथ्य और कानूनी स्थिति सक्षम न्यायालय के निर्णय से निर्धारित होगी।
#UrvashiRautela
#Rampur
#MohammadRehanKhan
#RampurCourt
#UrvashiRautelaNews
#TirangaGown
#MissUniverseIndia2026
#BreakingNews
#RampurNews
#HindiNews
    user_Khan ubaid
    Khan ubaid
    TV News Anchor Rampur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • अमरोहा में बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद अमरोहा में घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पटाखे छोड़ने से मना करने पर दबंगों ने परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।बताया जा रहा है कि अमरोहा शहर में कुछ युवक बुलेट से घर के गेट के सामने पटाखे छोड़ रहे थे। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवक और महिलाएं मौके पर पहुंच गए और विरोध करने वाले परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट कर दी।CCTV फुटेज में कई लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मारपीट का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिर घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा और CCTV में कैद इस घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
    1
    अमरोहा में बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध पड़ा भारी, दबंगों ने परिवार पर बोला हमला, पूरी वारदात CCTV में कैद
अमरोहा में घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया। आरोप है कि पटाखे छोड़ने से मना करने पर दबंगों ने परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना की पूरी वारदात घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में है।बताया जा रहा है कि अमरोहा शहर में कुछ युवक बुलेट से घर के गेट के सामने पटाखे छोड़ रहे थे। परिवार के लोगों ने जब इसका विरोध किया तो कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद कुछ युवक और महिलाएं मौके पर पहुंच गए और विरोध करने वाले परिवार के दो युवकों के साथ मारपीट कर दी।CCTV फुटेज में कई लोग युवकों के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। घटना के दौरान मौके पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। इसके बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।मारपीट का CCTV वीडियो सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस फुटेज और शिकायत के आधार पर घटना की वास्तविक स्थिति की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही है।अब सवाल यह है कि आखिर घर के गेट के सामने बुलेट से पटाखे छोड़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक कैसे पहुंचा और CCTV में कैद इस घटना पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कौशाम्बी दो युवकों के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा का मामला
    1
    कौशाम्बी

दो युवकों के साथ जमकर मारपीट, वीडियो वायरल

किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में हुआ विवाद

युवकों की लात-घूंसों से जमकर पिटाई 

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

कोखराज थाना क्षेत्र के गेरसा चौराहा का मामला
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    1
    सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
सीएचसी डिलारी में सेवा संकल्प अभियान के तहत लगा स्वास्थ्य मेला, ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • तेज रफ्तार R15 बाइक खड़ी पिकअप से टकराई, युवक की मौके पर मौत मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ग्राम पंचायत लोदीपुर राजपूत क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे फ्लाईओवर से उतरते ही तेज रफ्तार R15 बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक R15 बाइक से तेज गति में जोया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर से उतरने के बाद सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि नेशनल हाईवे पर इन दिनों डिवाइडर का काम चल रहा है, जिसके चलते पिकअप वाहन सड़क पर खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक सवार को पिकअप नजर नहीं आई और वह सीधे उससे जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    3
    तेज रफ्तार R15 बाइक खड़ी पिकअप से टकराई, युवक की मौके पर मौत
मुरादाबाद। जनपद मुरादाबाद के ग्राम पंचायत लोदीपुर राजपूत क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हाईवे फ्लाईओवर से उतरते ही तेज रफ्तार R15 बाइक सड़क किनारे खड़ी पिकअप से जा टकराई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक R15 बाइक से तेज गति में जोया की तरफ जा रहा था। इसी दौरान फ्लाईओवर से उतरने के बाद सड़क पर खड़ी पिकअप गाड़ी से बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बताया गया कि नेशनल हाईवे पर इन दिनों डिवाइडर का काम चल रहा है, जिसके चलते पिकअप वाहन सड़क पर खड़ा था। तेज रफ्तार बाइक सवार को पिकअप नजर नहीं आई और वह सीधे उससे जा भिड़ा।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी। मृतक की पहचान और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त संकेतक, बैरिकेडिंग और प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
    user_सुब्हान
    सुब्हान
    TV News Anchor अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.