Shuru
Apke Nagar Ki App…
#यूपी मे गोली मारकर हत्या### हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान...
Social media (24 news)
#यूपी मे गोली मारकर हत्या### हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नेपाल त्रासदी पर बोले इमरान मसूद- प्रकृति से खिलवाड़ का नतीजा, यूपी में हाई अलर्ट, बोले- पानी को रोक नहीं सकते, बचाव जरूरी सहारनपुर। नेपाल में आई प्राकृतिक त्रासदी को लेकर सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि नेपाल के हालात बेहद भयावह हैं और सामने आए वीडियो विचलित करने वाले हैं। इमरान मसूद ने कहा कि प्रकृति के साथ खिलवाड़ का परिणाम गंभीर होता है। पानी के वेग को पूरी तरह रोक पाना संभव नहीं है, लेकिन बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा सकते हैं। सांसद ने बताया कि मानसरोवर यात्रा पूरी कर लौट रहे लोगों के तिब्बत-चीन बॉर्डर क्षेत्र में फंसे होने और तेज बहाव में बहने की जानकारी सामने आई है। उन्होंने कहा कि कई लोगों के प्रभावित होने की खबरें हैं, जो बेहद दुखद है। इमरान मसूद ने कहा कि नेपाल की त्रासदी का असर बिहार और उत्तर प्रदेश तक पहुंच सकता है। ऐसे में यूपी में हाई अलर्ट रखते हुए राहत-बचाव की तैयारियां मजबूत करना जरूरी है।1
- गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक गायक अंकित बालियान के परिजनों से मिलीं सांसद इकरा हसन, मृतक के पिता से अखिलेश यादव ने फोन पर बात कर जताया शोक शामली में हरियाणवनी । गायक अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। घटना के बाद से बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। इसी क्रम में कैराना सांसद चौधरी इकरा हसन अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ ग्राम बनती खेड़ा पहुंचीं और मृतक अंकित बालियान के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। सांसद ने परिवार को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा और इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी तथा क्षेत्र के लोग परिवार के साथ खड़े हैं। सांसद इकरा हसन ने मृतक अंकित बालियान के पिता की फोन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से वार्ता भी कराई। सांसद के अनुसार, अखिलेश यादव ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान विधायक चौधरी नाहिद हसन भी ग्राम बनती खेड़ा में मौजूद रहे।1
- दिल्ली में बाढ़.की स्थिति बनी हुई है... खतरे के निशान के बिल्कुल नजदीक. दिल्ली1
- नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी। नेपाल में महाप्रलय के दौरान सेना द्वारा रेस्क्यू अभियान जारी। मुश्किल दौर में फंसे व्यक्तियों को बचाने की हर संभव कोशिश जारी।1
- देवबंद चेयरमैन विपिन गर्ग ने महिला सफाई कर्मी बहनों के साथ मनाया रक्षाबंधन | पहली बार हुआ ऐसा कार्यक्रम देवबंद नगरपालिका चेयरमैन विपिन गर्ग ने महिला सफाई कर्मी बहनों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। कैम्प कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महिला सफाई कर्मियों ने चेयरमैन को राखी बांधी। महिलाओं ने कहा कि ऐसा सम्मान उन्हें आज तक नहीं मिला। चेयरमैन विपिन गर्ग ने बहनों से हमेशा साथ खड़े रहने का वादा किया। देवबंद न्यूज़, Deoband News, DBD 24 News, विपिन गर्ग, देवबंद नगरपालिका, नगर पालिका चेयरमैन, रक्षाबंधन न्यूज़, Raksha Bandhan 2026, महिला सफाई कर्मी, सफाई कर्मी बहनें, देवबंद रक्षाबंधन, सहारनपुर न्यूज़, Saharanpur News, पहली बार ऐसा कार्यक्रम #DeobandNews #DBD24News #Deoband #RakshaBandhan #RakshaBandhan2026 #VipinGarg #NagarPalikaDeoband #SaharanpurNews #WomenSanitationWorkers #BreakingNews #DeobandNewsToday1
- मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग रक्षाबंधन को लेकर SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों और बस स्टैंड पर चेकिंग मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रोडवेज बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग और लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए। मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग रक्षाबंधन को लेकर SSP ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, बाजारों और बस स्टैंड पर चेकिंग मुजफ्फरनगर में रक्षाबंधन पर्व को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने नगर क्षेत्र के प्रमुख बाजारों, रोडवेज बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता से ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग और लगातार भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए।1
- सहारनपुर चिलकाना पुलिस ने ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाले 2 शातिर चोरो को किया गिरफ्तार, मोटर समेत तांबा-एल्युमीनियम तार और चोरी के औजार बरामद सहारनपुर चिलकाना। ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी कर उन्हें काटकर तांबा और एल्युमीनियम निकालने वाले दो आरोपियों को चिलकाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और निशानदेही से चोरी की एक बिजली मोटर, 8.400 किलो एल्युमीनियम तार, 3.112 किलो तांबे का तार और चोरी में इस्तेमाल हथौड़ा, छैनी व ग्राइंडर बरामद किया।पुलिस के अनुसार, गांव नारायणपुर गुर्जर निवासी हर्षित ने 26 अगस्त को शिकायत दी थी कि उसकी और पड़ोसियों की चार अन्य ट्यूबवेलों से बिजली की मोटर चोरी हो गई हैं। मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर नारायणपुर से लालवाला जाने वाले रास्ते पर चेकिंग के दौरान मुशर्रफ उर्फ जुबला निवासी दूधगढ़ और मोसीन निवासी भिलपुरा, यमुनानगर हरियाणा को पकड़ लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने 24-25 अगस्त की रात चार-पांच ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने की बात बताई। पुलिस के मुताबिक, वे मोटरों को काटकर तांबा-एल्युमीनियम निकालते थे और लोहे का हिस्सा खेतों में फेंक देते थे। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1
- नेपाल में कुदरत का कहर, 270 से ज्यादा मौतें नेपाल में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 270 से अधिक लोगों की मौत और 600 से ज्यादा लोगों के लापता होने की जानकारी सामने आई है। तेज बहाव में मकान और वाहन बह गए हैं। नारायणी नदी से 121 शव बरामद किए जाने की सूचना है। छोटेन खोला और पुरेपु त्सांगपो नदियों के संगम के पास बनी विशाल बैरियर झील से खतरा और बढ़ गया है। प्राकृतिक बांध टूटने की आशंका के चलते निचले इलाकों में अलर्ट जारी किया गया है। नेपाल सेना, पुलिस और सशस्त्र पुलिस राहत-बचाव अभियान में जुटी हैं।1