logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तिरंगा यात्रा के दौरान “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के नारों से पूरा बल्लभगढ़ राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। यात्रा ने क्षेत्रवासियों में देश के प्रति गर्व, सम्मान और एकता की भावना को और मजबूत करने का संदेश दिया। बल्लभगढ़ में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर रहे मुख्य अतिथि, विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने किया नेतृत्व व आयोजन — युवाओं, बुजुर्गों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा बल्लभगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रविवार को भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में देशभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए हजारों की संख्या में नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पूरा बल्लभगढ़ भारत माता के जयकारों और राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंज उठा। तिरंगा यात्रा में मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर रहे, जबकि कार्यक्रम का आयोजन बल्लभगढ़ विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा द्वारा किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। तिरंगा यात्रा सेक्टर-3 पुल से शुरू होकर तिगांव रोड, बस अड्डा मार्केट होते हुए बल्लभगढ़ खंड स्तरीय कार्यालय पहुंची, जहां यात्रा का विधिवत समापन हुआ। यात्रा के मार्ग में जगह-जगह स्थानीय लोगों, सामाजिक संगठनों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा और जोरदार स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे युवा देशभक्ति के गीतों और नारों के साथ उत्साह बढ़ाते नजर आए। बुजुर्गों और महिलाओं ने भी यात्रा में अपनी भागीदारी दर्ज कराते हुए राष्ट्र के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पं. मूलचंद शर्मा ने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। आज हम सभी का दायित्व है कि राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। आज देश का तिरंगा पूरी दुनिया में भारत की शक्ति, सामर्थ्य और गौरव का प्रतीक बन चुका है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रभक्ति की भावना को और मजबूत करना तथा नई पीढ़ी को देश के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से जोड़ना है। विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर, भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, बुजुर्गों, महिलाओं तथा बल्लभगढ़ की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जिस उत्साह और अनुशासन के साथ लोगों ने यात्रा में भाग लिया, वह बल्लभगढ़ की राष्ट्रभक्ति और एकजुटता को दर्शाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने भी तिरंगा यात्रा में शामिल सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि राष्ट्रध्वज देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष सोहनपाल सिंह, भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, पूर्व चेयरमैन हुकम सिंह भाटी, चेयरमैन संजीव बैंसला, पार्षद रवि भगत, पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद महेश गोयल, पार्षद किरण बाला, पार्षद प्रतिनिधि मास्टर जयप्रकाश, पार्षद मुकेश डागर, पार्षद प्रतिनिधि ज्ञानेंद्र भारद्वाज, पार्षद सोनू वैष्णव, स्वराज भाटी, शिक्षाविद दीपक यादव, शिक्षाविद उद्यम आधाना, राहुल गोयल, मंडल अध्यक्ष संजय जांगिड़, मंडल अध्यक्ष गौरव विरमानी, मंडल अध्यक्ष पवन सैनी, मंडल अध्यक्ष कुलदीप मथारू, पूर्व पार्षद जगत भूरा, हरेराम प्रधान, विपिन त्यागी, महावीर सैनी, जिला महामंत्री अनुराग गर्ग सहित बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।

16 hrs ago
user_Vikrambhardwaj Faridabad
Vikrambhardwaj Faridabad
गौंची मार्ग, फरीदाबाद, हरियाणा•

More news from South Delhi and nearby areas
  • कैप्शन में हरवारा धूमनगंज क्षेत्र के व्यक्तियों की पहचान की गई है और इसमें अवैध आग्नेयास्त्रों से जुड़े आरोपों और नुकसान पहुंचाने के प्रयास का उल्लेख किया गया है।दृश्य संदर्भ में एक पक्के रास्ते या सड़क पर बाहर शूट किए गए एक लो-एंगल हैंडहेल्ड वीडियो फ्रेम को दिखाया गया है, जिसमें पृष्ठभूमि में राहगीर मौजूद
    1
    कैप्शन में हरवारा धूमनगंज क्षेत्र के व्यक्तियों की पहचान की गई है और इसमें अवैध आग्नेयास्त्रों से जुड़े आरोपों और नुकसान पहुंचाने के प्रयास का उल्लेख किया गया है।दृश्य संदर्भ में एक पक्के रास्ते या सड़क पर बाहर शूट किए गए एक लो-एंगल हैंडहेल्ड वीडियो फ्रेम को दिखाया गया है, जिसमें पृष्ठभूमि में राहगीर मौजूद
    user_Reporter Shahnawaz
    Reporter Shahnawaz
    Local News Reporter Hauz Khas, South Delhi•
    10 hrs ago
  • नल्हड़ महादेव मंदिर में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने की पूजा-अर्चना। एंकर - नूंह जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन नल्हड़ महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया, इस दौरान मंदिर भोले के जयकारों का गूंझ उठा, भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने भगवान शिव के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। नल्हड़ महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा की
    2
    नल्हड़ महादेव मंदिर में भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने की पूजा-अर्चना।

एंकर - नूंह जिले में सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर अरावली पर्वतमाला की तलहटी में स्थित प्राचीन नल्हड़ महादेव शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ी। इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने नल्हड़ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया, इस दौरान मंदिर भोले के जयकारों का गूंझ उठा, 
भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने भगवान शिव के दर्शन कर देश-प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। सावन के तीसरे सोमवार को मंदिर परिसर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ रही और भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। इस दौरान शिव भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन के तीसरे सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए भगवान शिव से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
नल्हड़ महादेव मंदिर में दिनभर हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा की
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का पलवल के गांव कुशलीपुर,जवाहर नगर कैंप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान फूल माला डालकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे। पलवल भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों ने अपना बलिदान दिया था, देश को मिली आजादी को संभालने का जिम्मा अब युवाओं के ऊपर है और उन्हें अब संभालना होगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। मोदी जी के इस सपने को साकार करने में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत है। विश्व भर में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद और पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है। उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आने वाले समय में सूद सहित लोगों के प्यार और आर्शीवाद को लौटाने का कार्य किया जाएगा। शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा।
    3
    केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के भतीजे एवं वरिष्ठ भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी का पलवल के गांव कुशलीपुर,जवाहर नगर कैंप में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान फूल माला डालकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत  समारोह में भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

पलवल भाजपा नेता उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि देश को आजादी दिलाने में बहुत से लोगों ने अपना बलिदान दिया था, देश को मिली आजादी को संभालने का जिम्मा अब युवाओं के ऊपर है और उन्हें अब संभालना होगा। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि  वर्ष 2047 तक देश को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाया जाए। मोदी जी के इस सपने को साकार करने में देश के नागरिकों को अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आने वाला समय भारत है। विश्व भर में भारत की अलग पहचान बनी है। दुनिया भर में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक शक्तिशाली देश के रूप में उभर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब ङ्क्षसह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश प्रगति के पथ पर अग्रसर है। हरियाणा प्रदेश का चहुंमुखी विकास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर के नेतृत्व में फरीदाबाद और पलवल जिले के विकास में नए आयाम स्थापित किए जा रहे है।
उत्कर्ष चौधरी ने कहा कि पलवल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। पलवल के विकास को नई गति प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों की समस्याओं का निदान करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पलवल के लोगों द्वारा उन्हें पूरा मान सम्मान दिया जा रहा है। आने वाले समय में सूद सहित लोगों के प्यार और आर्शीवाद को लौटाने का कार्य किया जाएगा। शहर की तर्ज पर गांवों का विकास किया जाएगा।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • दिल्ली के रोहिणी जिला की एसटीएफ की टीम में हत्या के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया चेकिंग के दौरान आउटर नॉर्ट जिला में पत्नी की हत्या के मामले में फरार एक अपराधी सरवर अली को दिल्ली के रोहिणी जिला के एसटीएफ के टीम ने 14 और 15 अगस्त की मध्य रात को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया आरोपी की कब्जी से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई
    1
    दिल्ली के रोहिणी जिला की एसटीएफ की टीम में हत्या के मामले में एक अपराधी को गिरफ्तार किया चेकिंग के दौरान
आउटर नॉर्ट  जिला में पत्नी की हत्या के मामले में फरार एक अपराधी सरवर अली को दिल्ली के रोहिणी जिला के एसटीएफ के टीम ने 14 और 15 अगस्त की मध्य रात को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया आरोपी की कब्जी से एक देसी पिस्टल भी बरामद हुई
    user_Sanjay Khan
    Sanjay Khan
    शाहदरा, शाहदरा, दिल्ली•
    4 hrs ago
  • यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना कराया डांस, हुआ बवाल . यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना कराया डांस, हुआ बवाल UP News: वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंदूछात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस घटना पर लोगों की आपत्तियों के बाद स्कूल प्रबंधक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.
    1
    यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना
कराया डांस, हुआ बवाल .
यूपी: हिंदू छात्राओं को बुर्का पहना
कराया डांस, हुआ बवाल 
UP News: वीडियो उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक निजी स्कूल का बताया जा रहा है. 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हिंदूछात्राओं द्वारा बुर्का पहनकर भोजपुरी और फिल्मी गानों पर डांस करने का वीडियो वायरल हुआ. जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया. इस घटना पर लोगों की आपत्तियों के बाद स्कूल प्रबंधक ने सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है और प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं.
    user_Yogesh jangar
    Yogesh jangar
    Voice of people गुरुग्राम, गुरुग्राम, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • कानपुर पुलिस ने अनवरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के आलम मार्ट में वायरल हुए "16 मिनट के लिए ₹16" के प्रचार संबंधी कपड़ों की बिक्री के कारण हुए भारी हंगामे और यातायात अराजकता के बाददो आरोपियों, सलमान आलम और रईस आलम कोगिरफ्तार किया है ।
    1
    कानपुर पुलिस ने अनवरगंज पुलिस थाना क्षेत्र के आलम मार्ट में वायरल हुए "16 मिनट के लिए ₹16" के प्रचार संबंधी कपड़ों की बिक्री के कारण हुए भारी हंगामे और यातायात अराजकता के बाददो आरोपियों, सलमान आलम और रईस आलम कोगिरफ्तार किया है ।
    user_Reporter Shahnawaz
    Reporter Shahnawaz
    Local News Reporter Hauz Khas, South Delhi•
    10 hrs ago
  • जैक के सहारे मकान उठाने का अनोखा काम, देखने उमड़ी भीड़: ठेकेदार रणवीर कुमार और रामानंद पलवल। शहर में एक पुराने मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाने का अनोखा काम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान को सुरक्षित तरीके से ऊपर उठाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष तकनीक और भारी क्षमता वाले जैक का इस्तेमाल किया जा रहा है। मकान को धीरे-धीरे निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है, ताकि भवन की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह से मकान उठाने का काम पहली बार देखने को मिल रहा है। वही ठेकेदारी रणवीर कुमार पलवल आदर्श कॉलोनी निवासी का कहना है कि 18 से 20 वर्ष का अनुभव है और अब तक लगभग 3000 से अधिक मकानों को जैक के सहारे ऊंचा कर चुके हैं ओमेक्स में श्री राम मंदिर के पास तीन मंजिला मकान को 48 फुट बाय से दाएं किया था वहीं उन्होंने कहा कि झुके हुए मकानों को भी उन्होंने अब तक सीधा किया है 2006 से वह पलवल में ही रह रहे हैं और पलवल जिला में पलवल के आसपास महीने में लगभग 4 से 5 नए मकान में उनके द्वारा काम शुरू कर दिया जाता है जहां नए मकान का निर्माण करने में लाखों रुपए वह वर्षों का समय लगता है वही पुराने मकान को ऊपर उठाने में नाम मात्र खर्च हुए मात्र एक महीने का समय लगता है जिस समय और पैसा दोनों की मालिक को बचत हो जाती है विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। मकान को ऊंचा करने का उद्देश्य निचले हिस्से में जरूरी निर्माण कार्य करना और भवन को नई ऊंचाई देना बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों में बना कौतूहल, मोबाइल में कैद कर रहे वीडियो।
    1
    जैक के सहारे मकान उठाने का अनोखा काम, देखने उमड़ी भीड़: ठेकेदार रणवीर कुमार और रामानंद

पलवल। शहर में एक पुराने मकान को जैक की मदद से ऊंचा उठाने का अनोखा काम इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। मकान को सुरक्षित तरीके से ऊपर उठाने के लिए विशेषज्ञों की टीम द्वारा विशेष तकनीक और भारी क्षमता वाले जैक का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मकान को धीरे-धीरे निर्धारित ऊंचाई तक उठाया जा रहा है, ताकि भवन की संरचना को नुकसान न पहुंचे। इस कार्य को देखने के लिए आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में इस तरह से मकान उठाने का काम पहली बार देखने को मिल रहा है।
 वही ठेकेदारी रणवीर कुमार पलवल आदर्श कॉलोनी निवासी का कहना है कि 18 से 20 वर्ष का अनुभव है और अब तक लगभग 3000 से अधिक मकानों को जैक के सहारे ऊंचा कर चुके हैं ओमेक्स में श्री राम मंदिर के पास तीन मंजिला मकान को 48 फुट बाय से दाएं किया था वहीं उन्होंने कहा कि झुके हुए मकानों को भी उन्होंने अब तक सीधा किया है 2006 से वह पलवल में ही रह रहे हैं और पलवल जिला में पलवल के आसपास महीने में लगभग 4 से 5 नए मकान में उनके द्वारा काम शुरू कर दिया जाता है जहां नए मकान का निर्माण करने में लाखों रुपए वह वर्षों का समय लगता है वही पुराने मकान को ऊपर उठाने में नाम मात्र खर्च हुए मात्र एक महीने का समय लगता है जिस समय और पैसा दोनों की मालिक को बचत हो जाती है
विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के कार्य में तकनीकी विशेषज्ञों की निगरानी और सुरक्षा मानकों का पालन बेहद जरूरी है। मकान को ऊंचा करने का उद्देश्य निचले हिस्से में जरूरी निर्माण कार्य करना और भवन को नई ऊंचाई देना बताया जा रहा है।

स्थानीय लोगों में बना कौतूहल, मोबाइल में कैद कर रहे वीडियो।
    user_खबरदार पलवल
    खबरदार पलवल
    पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
  • गाँव का सरकारी नल खराब होने के संबंध में शिकायत ग्राम धूम मानिक पुर में पाल चौक पर लगा सरकारी नल काफी समय से खराब है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीन े के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नल खराब होने के कारण आसपास के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। अतः आपस े निवेदन है कि कृपया सरकारी नल की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर पेयजल की व्यवस्था सुचारु कराने की कृपा
    2
    गाँव का सरकारी नल खराब होने के संबंध में शिकायत
ग्राम  धूम मानिक पुर में  पाल चौक पर लगा सरकारी नल काफी समय से खराब है, जिसके कारण ग्रामीणों को पीन े के पानी के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नल खराब होने के कारण आसपास के लोगों को दूर से पानी लाना पड़ रहा है। अतः आपस े निवेदन है कि कृपया सरकारी नल की जल्द से जल्द मरम्मत करवाकर पेयजल की व्यवस्था सुचारु कराने की कृपा
    user_Monu pal
    Monu pal
    दादरी, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मेरठ में अग्निवीर जवान पर नशे में हंगामे का आरोप, पुलिस से भिड़ा; गिरफ्तार उत्तर प्रदेश के मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे पर एक अग्निवीर जवान पर नशे की हालत में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान जवान की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। एक दरोगा की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी अग्निवीर जवान को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के दौरान हुई पूरी स्थिति की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।
    1
    मेरठ में अग्निवीर जवान पर नशे में हंगामे का आरोप, पुलिस से भिड़ा; गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के देहरादून हाईवे पर एक अग्निवीर जवान पर नशे की हालत में हंगामा करने और पुलिसकर्मियों से बदसलूकी का आरोप लगा है। सामने आई जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान जवान की पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई, जो बाद में हाथापाई तक पहुंच गई। एक दरोगा की वर्दी फाड़ने का भी आरोप लगाया गया है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली और आरोपी अग्निवीर जवान को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और घटना के दौरान हुई पूरी स्थिति की जांच की जा रही है। आरोपी के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच और कानूनी प्रक्रिया के आधार पर होगी।
    user_AIB Hindi
    AIB Hindi
    Media house Chanakya Puri, New Delhi•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.