बड़ी खबर डेढ़ माह पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार फर्रुखाबाद पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया एएसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया है 24 दिसंबर को मई गांव रशीदपुर निवासी मजदूर सोवरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी जांच के दौरान दो विकल उर्फ विकल्ले तथा सनी उर्फ दीपक राजपूत के नाम प्रकाश में आए मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन शादी के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में साइकिल सवार से टक्कर के बाद गाली-गलौज हुई थी विवाद बढ़ने पर उनके साथी जबर सिंह ने गुस्से में गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था एएसपी ने बताया कि मामले का एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है

- *फतेहगढ़ पुलिस की ऐतिहासिक कार्रवाई: दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार* फतेहगढ़, 17 फरवरी 2026 - फतेहगढ़ पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिन पर धारा 315/03 और 315/02 के तहत मामला दर्ज है। अभियुक्तों के नाम *विक्की पुत्र अज्ञात* और *सोनू पुत्र अज्ञात* हैं। मुकदमा 24 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था, जिसमें अभियुक्तों पर अवैध हथियार रखने और गैर इजाजतनामा शस्त्र रखने का आरोप है। अभियुक्तों पर धारा 350/25 (1)(ए) और 315/03 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में *श्री आलोक सिंह* (अपर पुलिस महानिदेशक), *श्री हरीश चन्द्र* (उपमहानिरीक्षक), *श्री अशोक कुमार मीना* (पुलिस अधीक्षक), *श्री सुशील कुमार* (क्षेत्राधिकारी), और अन्य पुलिस अधिकारी शामिल थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से अवैध हथियार बरामद किए हैं और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों पर नकेल कसने में मदद मिलेगी और आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ेगी। फतेहगढ़ पुलिस की इस कार्रवाई को आम जनता ने सराहा है और उम्मीद जताई है कि आगे भी पुलिस इसी तरह से अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करती रहेगी।1
- ⁶बराबंकी: उत्तर प्रदेश में लखनऊ-अयोध्या राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर बाराबंकी के पास एक 18 टायरों वाले डंफर (ट्रक) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा और आग की ऊंची लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। आग लगने से हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर दोनों ओर से यातायात रोक दिया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैफिक को डायवर्ट करने की कोशिश शुरू की। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान तेज कर दिया गया। आशंका है कि डंफर में तकनीकी खराबी के चलते आग लगी। हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन वाहन पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गया1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के जिला अधिकारी डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कमालगंज जिला नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया ।1
- Post by Ranjeet Yadav1
- Post by Shivam Shakya1
- *दीपावली की रंजिश में खूनी संघर्ष: घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो युवक गंभीर घायल; फायरिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के दावे अलग-अलग* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि खेत से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र शालिग्राम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश, वीरपाल व रामासरे के खेत के पास कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दिनेश वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दिनेश (30) और ध्यानपाल पुत्र अहिलकार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल दिनेश ने आरोप लगाया कि संदीप यादव समेत कई लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हो सके। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती दीपावली पर हुए विवाद के बाद से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडों से मारपीट का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के संदीप यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके घर की छत पर पथराव किया गया, जिससे उनके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।4
- Post by पत्रकार Munish Singh2
- कैंडल मार्च1