जनपद में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है ढैचा का बीज जनपद में 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है ढैचा का बीज बहराइच जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार यादव ने बताया कि खरीफ 2026 में जनपद के सभी राजकीय कृषि बीज भंडार पर हरी खाद में प्रयोग करने के लिए ढैचा का बीज 50 प्रतिशत अनुदान पर उपलब्ध है। ढैचा बीज का निर्धारित दर रू. 15,500=00 कुण्टल निर्धारित है जिस पर कृषकों को 50 प्रतिशत अनुदान देय है। डॉ. यादव ने जिले के कृषकों को सुझाव दिया है कि धान की खेती करने वाले खेत में इस समय ढैचा की बुवाई करें और 40 से 45 दिन बाद ढैचे की पलटाई करके इसी खेत में धान की रोपाई करें जिससे रासायनिक उर्वरक की निर्भरता में 10 से 20 प्रतिशत तक कमी आती है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ढैचा की बुवाई करने से मिट्टी में कार्बनिक तत्व की मात्रा में वृद्धि होती है तथा नाइट्रोजन की आवश्यकता में भी कमी आती है जिससे यूरिया खाद का प्रयोग कम करना पड़ेगा। साथ ही मिट्टी में कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अधिक होने से सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी जिससे डीजल की खपत में भी कमी होगी। उन्होंने बताया कि ढैंचा की बुवाई का यह सबसे उपयुक्त समय मई माह का प्रथम पखवाड़ा है। धान की रोपाई से पहले इसे हरी खाद के रूप में उगाने से मिट्टी में नाइट्रोजन की मात्रा बढ़ती है और जमीन की उर्वरता सुधरती है। ढैंचा के प्रयोग से फसल उत्पादन में भी 15 से 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो सकती है। किसानों को प्रति एकड़ 18 से 20 कि.ग्रा. बीज का उपयोग करना चाहिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि कम लागत में बेहतर खेती के लिए ढैचा बेहतर विकल्प है। कृषि विशेषज्ञों के मुताबिक ढैंचा की खेती में ज्यादा जुताई या अतिरिक्त खाद की जरूरत नहीं होती है। यह फसल खुद ही मिट्टी में पोषक तत्व बढ़ाने का काम करती है। बेहतर परिणाम के लिए किसान सीमित मात्रा में सुपर फॉस्फेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। मिट्टी की सेहत सुधारने में मददगार रासायनिक खादों के अत्यधिक प्रयोग से खराब हो रही मिट्टी की सेहत के बीच ढैंचा किसानों के लिए किफायती और असरदार विकल्प बनकर उभरा है। कम लागत और कम मेहनत में तैयार होने वाली यह फसल न केवल पैदावार बढ़ाने में मदद करती है, बल्कि भूमि की गुणवत्ता सुधारने में भी अहम भूमिका निभा रही है।

- अवैध शस्त्र मामले में वारंटी गिरफ्तार, न्यायालय भेजा गया बहराइच। खैरीघाट थाना पुलिस ने अवैध शस्त्र के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार दोपहर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वंशीधर उर्फ गुड्डू पुत्र मोहन वर्मा निवासी टेढ़ी को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध अवैध शस्त्र से संबंधित मामले में वारंट जारी था। गिरफ्तारी टीम में उप निरीक्षक राम प्रवेश यादव एवं कांस्टेबल अजय कुमार शामिल रहे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।1
- *इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटना* बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के पास स्थित मदरसे में मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनते ही बिना देर किए घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और मिलकर आग पर भी काबू पाया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। मदद करने वालों ने ना किसी की जात देखी और ना ही धर्म, सिर्फ इंसान को बचाने का फर्ज निभाया। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook *इंसानियत की मिसाल बनी फखरपुर की घटना* बहराइच-लखनऊ हाईवे पर फखरपुर के करीब दो कारों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक कार में अचानक आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के पास स्थित मदरसे में मौजूद लोगों ने चीख-पुकार सुनते ही बिना देर किए घटनास्थल की ओर दौड़ लगा दी। लोगों ने अपनी जान की परवाह किए बिना सभी कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाला और मिलकर आग पर भी काबू पाया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है। मदद करने वालों ने ना किसी की जात देखी और ना ही धर्म, सिर्फ इंसान को बचाने का फर्ज निभाया। #BahraichPolice #UP Police #loqnews_new #live_official_qadri_news_ #official_qadri_news_ #BahraichUpdate #ViralVideoFacebook1
- बहराइच झींगहा घाट खड़ी बस में लगी अचानक आग...... बहराइच झींगहा घाट खड़ी बस में लगी अचानक आग...... बहराइच झींगहा घाट खड़ी बस में लगी अचानक आग......1
- ब्रेकिंग न्यूज़ बहराइच 🚨 बहराइच जनपद के नानपारा बस स्टेशन पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस से धुआं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे यात्रियों और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत बस से यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। राहत की बात यह रही कि शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। नानपारा बस स्टेशन से बड़ी खबर पर अपडेट जारी…1
- बहराइच के नानपारा क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गाँव में सरकारी नलकूप से पानी बहुत देर बाद आता है, जिससे ग्रामीणों को खासी परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रधान इसकी देखभाल नहीं करवा रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इसे ठीक कराने की मांग की है।1
- डॉक्टर ने गाय का पोसमस्टम करने से किया इनकार ग्राम सिंघिया नसीरपुर का मामला1
- *नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी बहराइच में गिरफ्तार, इलाके में उबाल* *नाबालिग से दरिंदगी का आरोपी बहराइच में गिरफ्तार, इलाके में उबाल*1
- दहेज हत्या मामले में महिला गिरफ्तार, न्यायालय भेजी गई, बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के गड़ेरियन पुरवा गांव में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि दहेज हत्या के दर्ज मामले में आरोपी प्रीति देवी पत्नी बुद्धिलाल निवासी गड़ेरियन पुरवा को सोमवार शाम करीब चार बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक दीनबंधु दुबे, महिला उपनिरीक्षक काजल वर्मा, कांस्टेबल शिवकुमार पांडेय तथा महिला कांस्टेबल पुष्पा यादव शामिल रहीं। पुलिस के अनुसार आरोपी महिला को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। गौरतलब है कि बीते 20 अप्रैल को नवविवाहिता रेशमा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1