बच्चों ने मां को बचाने के लिए डीएम से लगाई गुहार, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल डीएम से बच्चों की गुहार: “हमारे मामा को बचा लीजिए”, भावुक वीडियो वायरल ठाकुरद्वारा नगर निवासी एक महिला की जिंदगी आर्थिक तंगी के चलते संकट में पड़ गई है। लिवर फेलियर से जूझ रही महिला का इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अब इलाज के लिए पैसों की कमी बड़ी बाधा बन गई है। ऐसे में महिला की बेटियों ने जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। नगर निवासी शाजिया परवीन, पत्नी सरफराज हुसैन, गंभीर लिवर डैमेज के चलते दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही हैं। अब तक परिजनों और रिश्तेदारों की मदद से किसी तरह इलाज चलता रहा, लेकिन अब आर्थिक संकट गहरा गया है। परिवार के अनुसार महिला के ससुर और चाचा ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए इलाज के लिए मदद करने से इनकार कर दिया है। वहीं, महिला का पति सरफराज हुसैन सऊदी अरब में मजदूरी करता है, उसने भी पैसों की व्यवस्था न होने की बात कही है। ऐसे हालात में महिला की बेटियां सारा नाज और सकीना परवीन ने सोशल मीडिया के जरिए जिलाधिकारी से मदद की अपील की है। बेटियों द्वारा जारी किए गए फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसके बाद कई लोग मदद के लिए आगे आने लगे हैं। परिवार ने प्रशासन और समाज के लोगों से अपील की है कि महिला के जीवन को बचाने के लिए आर्थिक सहयोग किया जाए, ताकि समय रहते लिवर ट्रांसप्लांट संभव हो सके।

- जिला बिजनोर किरतपुर थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब 52 वर्षीय एक व्यक्ति पर अज्ञात हमलावर ने गोली चला दी, जिससे उसके दाएं कंधे में गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया, वहीं क्षेत्राधिकारी अंजनी चतुर्वेदी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए,1
- शर्मनाक...देश के पुलिस कर्मियों पर गम्भीर आरोप, पुलिस को आखिर हो क्या गया है...महिला टैक्सी ड्राइवर को सुनिए. बेचारी विधवा है.. टैक्सी चलाकर अपने बच्चों का पालन पोषण करती है..इस पुलिस कर्मी ने इसे मुक्का मारकर दांत तोड़ दिया...! आखिर क्यों...किस नियम और कानून के तहत सामान्य सी बात पर हाथ उठाने पर अमादा हो जाते हैं...??1
- मथुरा, उत्तर प्रदेश | मथुरा के एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया, “अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर बांके बिहारी के चरण दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में मौजूद हैं… वृंदावन को 3 जोन और 11 सेक्टरों में विभाजित किया गया है, साथ ही मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों को भी ड्यूटी पर तैनात किया गया है… व्यवस्थाओं की निगरानी पब्लिक एड्रेस सिस्टम और सीसीटीवी के माध्यम से की जा रही है। बड़े एलईडी स्क्रीन पर सीधा दर्शन प्रसारित किया जा रहा है और श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलिंग लगाई गई हैं…”1
- कांठ स्मार्ट प्रीपेड मीटर बदले जाने पर लगी रोक से लोगों में खुशी लेकिन अधिकारियों ने किया इस तरह के किसी आदेश के मिलने से इंकार1
- Post by धर्मेन्द्र कसौधन1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- उत्तर प्रदेश- मेरठ में परशुराम जयंती पर निकाली जा रही शौर्य यात्रा के दौरान डिप्टी एसपी सुचिता सिंह ने फरसे और डंडे लहराने पर सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सभी की फोटोग्राफी हो रही है और इन सब पर मुकदमा लिखा जाएगा। #Meerut #parshuramjayanti #UttarPradesh #uppolice #Report1Bharat1
- कांठ के सलेमपुर जंगल में खूंखार तेंदुआ पिंजरे में कैद मासूम पर हमले के बाद वन विभाग को सफलता1
- बिलासपुर में प्रशासन ने सोमवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए हाईवे चौड़ीकरण की जद में आ रहीं दोनों दरगाहों को बुलडोजरों से जमींदोज करवा दिया। इस दौरान हाईवे को दोनों तरफ से बंद रखा गया और भारी फोर्स तैनात रही। देर रात में हुईं तैयारियों के बाद अचानक किए गए इन दोनों ध्वस्तीकरणों का आम नागरिकों को तब पता चला, जब वह सोकर उठे। रामपुर के बिलासपुर में देर रात करीब तीन बजे नगरीय हाईवे पर ब्लॉक कार्यालय के सामने स्थित हजरत सादिक शाह मियां की दरगाह के सामने दो जेसीबी व खाली डंपर लाकर खड़े किए गए। इसके बाद मुख्य चौराहे व केमरी तिराहे पर यातायात रोक दिया गया और फोर्स तैनात हो गई। तड़के चार बजे बुलडोजरों ने दरगाह को ध्वस्त कर दिया। सड़क पर फैले मलबे को डंपरों में भर दिया गया। इसके तुरंत बाद मुख्य चौराहे से लेकर अहरो तिराहे वाले हिस्से का यातायात रोका गया और विशारदनगर स्थित हजरत साहू शाह मियां की दरगाह पर बुलडोजर चलाया गया। यहां भी मलबे को डंपर में भरवाकर सड़क साफ करा दी गई। इस कार्रवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार शिवकुमार शर्मा,पुलिस क्षेत्राधिकारी हर्षिता सिंह, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजीव गंगवार, नायब तहसीलदार अंकुर अंतल व कोतवाल जीत सिंह सहित राजस्व, पीडब्ल्यूडी व पुलिस के कई अधिकारी मौजूद रहे। निकट थानों की फोर्स भी तैनात की गई थी।हाल ही में राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने नगर के भीतर से गुजर रहे आंतरिक हाईवे के चौड़ीकरण के लिए शासन से करोड़ों का प्रस्ताव स्वीकृत कराया था।चौड़ीकरण के लिए सड़क की जद में आ रहे निर्माणों पर 'लाल निशान' लगाए गए थे। चिन्हित स्थानों को खाली कराने की कार्रवाई शुरू हो गई है।पीडब्ल्यूडी के एई राजीव गंगवार ने बताया कि चिन्हीकरण के अनुसार दोनों दरगाहों को हटाने का निर्णय लिया गया था।अन्य चिन्हित स्थानों के बारे में उनका कहना था कि जैसा निर्णय होगा, वैसी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।उप जिलाधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि यह पीडब्ल्यूडी की कार्रवाई है। प्रशासन शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग कर रहा है।1