पुलिस ने नीम की लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा चालक ने चौकी पर रुपये देने का लगाया आरोप पुलिस ने हरे नीम की लकड़ी से भरा लोडर पकड़ा, चालक ने चौकी पर रुपये देने का लगाया आरोप राजेंद्र सिंह धुऑंधार कन्नौज। ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार द्वारा क्षेत्र में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान प्रतिबंधित लकड़ी से भरा एक लोडर पकड़ा गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर वन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद विधिक कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, ठठिया थाना क्षेत्र के कुढिना गांव में चेकिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्ध लोडर (UP 74 T 7231) को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान लोडर में नीम की प्रतिबंधित लकड़ी लदी मिली। इस पर पुलिस ने तत्काल वाहन को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा दिया। पूछताछ में लोडर चालक ने दावा किया कि गाड़ी को सुरक्षित ले जाने के लिए उसने उमर्दा चौकी पर एक हजार रुपये दिए थे, इसके बावजूद ठठिया पुलिस ने वाहन को पकड़ लिया। हालांकि, इस आरोप की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लकड़ी से भरे लोडर को अपने कब्जे में लेकर कन्नौज ले गई। वन विभाग द्वारा मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

- कैमरे में कैद हुआ सट्टा माफिया, युवाओं को लालच देकर फैला रहा है जाल कन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में अवैध सट्टेबाजी का कारोबार तेजी से पैर पसारता नजर आ रहा है। हाल ही में सट्टा माफिया की कुछ तस्वीरें और वीडियो कैमरे में कैद हुए हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह बेखौफ होकर सट्टेबाजी और जुए का खेल संचालित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सट्टा संचालक नए युवाओं को लालच देकर इस अवैध धंधे में फंसा रहे हैं। उन्हें कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा मिलने का झांसा दिया जाता है, जिससे कई युवा इस जाल में फंसते जा रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारण क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों में भी बढ़ोतरी हो रही है। छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में पहले से ही चोरी, लूट और मारपीट जैसी घटनाएं आम होती जा रही थीं, वहीं अब सट्टा और जुए के कारोबार ने हालात को और गंभीर बना दिया है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है और सिर्फ औपचारिकता निभाई जा रही है। वायरल वीडियो और तस्वीरें इस बात की गवाही दे रही हैं कि सट्टा माफिया पूरी तरह बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं। ऐसे में अब सवाल उठता है कि आखिर कब तक इस अवैध कारोबार पर लगाम लगाई जाएगी और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।1
- उत्तर प्रदेश के कन्नौज (Kannauj) जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। सौरिख थाना क्षेत्र के एक स्कूल में साफ-सफाई (नाखून और बाल) को लेकर शिक्षिका की डांट से आहत होकर कक्षा 5 की मासूम छात्रा 'निधि' ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने स्कूल में शव रखकर घंटों भारी हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर 4 शिक्षकों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। लेकिन इस दुखद घटना ने हमारे समाज और शिक्षा व्यवस्था के सामने एक बहुत बड़ा और कड़वा सवाल खड़ा कर दिया है: 👉 क्या अब स्कूलों में बच्चों को सुधारने के लिए डांटना भी गुनाह है? 👉 अगर गुरु बच्चों को अनुशासन नहीं सिखाएंगे, तो उनका भविष्य कैसे संवरेगा? 👉 क्या अब मुकदमों के खौफ में शिक्षक सिर्फ अपनी नौकरी और खुद को बचाएंगे?1
- बिलग्राम (हरदोई): थाना बिलग्राम क्षेत्र के ग्राम अतरछा खुर्द में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेतों के बीच बने एक बंगले में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बंगले में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित रामचरण (पुत्र खगा) ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग की चपेट में आकर एक चारपाई, एक रजाई, दो कंबल तथा तीन ट्रॉली पैरा पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर सर्विस टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आसपास के खेतों और अन्य संपत्ति को बचा लिया गया। आग बुझाने में अशोक कुमार द्विवेदी, करुणा शंकर पांडेय, आशीष और दीपक की अहम भूमिका रही। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। घटना में पीड़ित को भारी नुकसान हुआ है। स्थानीय प्रशासन से मुआवजे की मांग उठने लगी है।1
- सरस्वती शिशु मंदिर का परीक्षा परिणाम घोषित , मेधावी छात्र किए गए सम्मानित1
- गरीब मरीजों को राहत, सरकारी अस्पतालों में बाहर से दवा मंगाने पर डॉक्टरों पर होगी कार्रवाई #breakingnews #hindinews #viral1
- हरदोई के बिलग्राम विकासखंड के ग्राम बिरौरी में विकास की “नई परिभाषा” लिखी जा रही है। मानक विहीन इंटरलॉकिंग बिछ रही है और जिम्मेदारों की आँखों पर शायद विकास का चश्मा चढ़ा है। जनता पूछ रही है – क्या यही है गुणवत्ता की गारंटी? या फिर कागज़ों में ही सड़कें मजबूत बनती हैं?1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग दबंग युवकों पर घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट करने का युवती ने लगाया आरोप दोनों युवती अपनी मां के साथ थी घर में घर में घुसकर मारपीट व गालियां देने से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास गंभीर हालत में परिजनो ने सीएचसी में कराया भर्ती दबंग युवकों पर छेड़ छाड़ का भी लगाया आरोप दबंग युवकों की छेड़ छाड़ से परेशान होकर युवतियों ने पूर्व में छोड़ी थी पढ़ाई दबंग युवक युवतियों के साथ घर से बाहर निकलने पर करते छेड़ छाड़ दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर थाना कमालगंज क्षेत्र गौसपुर का मामला1