मंडला में बोरवेल पर लगा है बैन, जल बचाने को सख्त हुआ अब प्रशासन का प्लान, नियम तोड़ने वालों पर होगी सीधी कार्रवाई, अब पानी की हर बूंद की होगी निगरानी महान मध्यप्रदेश के मंडला जिले में गहराते जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी सोमेश मिश्रा ने पूरे जिले को जल अभावग्रस्त क्षेत्र घोषित करते हुए निजी नलकूप यानी बोरवेल खनन पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (PHE) की रिपोर्ट के अनुसार मंडला जिले के बिछिया, मवई, घुघरी, नैनपुर, बीजाडांडी, नारायणगंज और निवास क्षेत्रों में भूजल स्तर लगातार गिरता जा रहा है। ऐसे में आने वाले भीषण गर्मी के दिनों में पेयजल संकट और गहराने की आशंका जताई गई है। प्रशासन के आदेश के तहत अब बिना अनुमति कोई भी बोरिंग मशीन जिले में प्रवेश नहीं कर सकेगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें मशीन जब्ती, एफआईआर दर्ज करना, साथ ही जुर्माना और जेल की सजा का भी प्रावधान शामिल है। हालांकि यह प्रतिबंध शासकीय योजनाओं के अंतर्गत होने वाले नलकूप खनन पर लागू नहीं होगा। वहीं आपात स्थिति में संबंधित अधिकारी की अनुमति के बाद ही बोरवेल खनन की अनुमति दी जाएगी। यह आदेश 1 अप्रैल से 15 जुलाई तक प्रभावी रहेगा, जिसका उद्देश्य जिले में भूजल संरक्षण और पेयजल संकट से निपटना है।

- मंडला जिले में मवई-कुढ़ेला सड़क निर्माण में बड़ी लापरवाही और अनियमितताओं का मामला सामने आया है… जहां 67 करोड़ रुपए की लागत से बन रही सड़क में भारी गड़बड़ी उजागर होने के बाद लोक निर्माण विभाग के तीन अधिकारियों पर गाज गिरी है… मध्यप्रदेश शासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए प्रभारी कार्यपालन यंत्री, एसडीओ और उपयंत्री को निलंबित कर दिया है…1
- Post by Salim khan1
- मंडला में जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम का 50वां दिन धरना जारी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने बढ़ाया समर्थन गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम ने धरना स्थल पर पहुंचकर प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने सरकार पर आदिवासी हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। पार्टी ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन मंडला से निकलकर पूरे प्रदेश में फैल जाएगा। क्या प्रशासन अब जागेगा?1
- मंडला आपको बता दें मंडला जिले के विकास खण्ड मोहगांव में क्षेत्रीय मांगों को लेकर 45 दिनों से जनपद सदस्य बोध सिंह मरकाम के नेतृत्व में अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जिला प्रशासन और जिले के मंत्री संसद विधायक धरना स्थल पर नहीं पहुंचे और जनमानस के मांगों को नहीं सुनी गई इससे नाराज होकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र वासियों ने आज आंदोलन पर उतर गए और जिला प्रशासन और सरकार पर जम कर निशाना साधा1
- खितौला क्षेत्र का मामला; CCTV में कैद घटना, पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश --- जबलपुर के खितौला थाना क्षेत्र में एक महिला से ठगी का मामला सामने आया है। 60 वर्षीय लक्ष्मी पटेल को बाइक सवार दो युवकों ने बातों में उलझाकर सोने के गहने लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, महिला घर के बाहर थीं, तभी आरोपी उनके पास पहुंचे और रास्ता पूछने लगे। बातचीत के दौरान उन्होंने महिला से कहा कि सोना पहनना सुरक्षित नहीं है। आरोपियों की बातों में आकर महिला ने अपना मंगलसूत्र और अंगूठी उतार दी। बदमाशों ने गहनों को चेक करने के बहाने हाथ में लिया और मौका मिलते ही फरार हो गए। --- 🎥 CCTV में कैद वारदात पूरी घटना घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। --- 🚨 उठ रहे सवाल इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से बचने के लिए जागरूकता जरूरी है। --- 🏛️ पुलिस कार्रवाई खितौला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश जारी है। --- 📍 लोकेशन खितौला थाना, जबलपुर (मध्यप्रदेश) --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा जबलपुर --- 📰 स्रोत सच तक पत्रिका न्यूज़1
- डिंडोरी जिले के समनापुर जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत मानिकपुर के सरपंच प्रतिभा तुरकेल सचिव राजेंद्र दास टांडिया रोजगार सहायक भीखम राजपूत सब इंजीनियर भगतिया के अजूबे कारनामे से ग्रामीण जन असंतुष्ट हैं 15 लाख के तालाब में पानी नहीं 15 मजदूरों की मजदूरी नहीं मिल पाई और 15 लाख खर्च हो गए8
- Post by Salim khan1
- बालाघाट पुलिस ने अंतर्राज्यीय नशा माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल करते हुए ओडिशा से गुजरात तक फैले गांजा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। थाना रामपायली पुलिस ने घेराबंदी कर 21 किलो से अधिक अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त बाइक जब्त की है। मामले में पुलिस ने ओडिशा के दो मुख्य सरगनाओं समेत कुल तीन आरोपी जिनमे मुन्ना बर्वे निवासी बालाघाट सहित ओड़िसा राज्य के मिकेन्द्र उर्फ मुकेश और दिलीप सुना को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आज 06 बजे हुई प्रेस कांफ्रेस मे खुलासा किया कि यह गिरोह ओडिशा के संगठित नेटवर्क से गांजा लाकर मध्य प्रदेश और गुजरात के विभिन्न हिस्सों में सप्लाई करता था। पुलिस अब आरोपियों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही है ताकि इस काले कारोबार को पूरा जड़ से खत्म किया जा सके। सभी आरोपियों पर NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है!1
- वारासिवनी । वारासिवनी पुलिस अनुविभाग की थाना रामपायली की पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुए 3 तस्करों को 21 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में मुखबिर से रामपायली थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम लिंगमारा से दीनी मार्ग पर एक मोटर साईकिल पर सवार कुछ लोग मादक पदार्थ गांजा की बड़ी मात्रा एक बोरे में लेकर जा रहे है। सूचना के बाद रामपायली थाना प्रभारी दिलीप मौर्य ने पुलिस बल के साथ घेराबंदी कर बाईक सवारों को रोका और उनकी तलाशी ली, तो उनके पास से 21 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार इन गांजा तस्करों में मिकेन्द्र उर्फ मुकेश देव 28 वर्ष और दिलीप 32 वर्ष उड़ीसा प्रदेश के रहने वाले है और उनके इस कार्य में बालाघाट नगर का के भटेरा रोड पर रहने वाला मुन्ना बर्वे 54 वर्ष उनका सहयोग कर रहा था। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने कबूला किया कि वह लोग उड़ीसा से मादक पदार्थ गांजा मध्यप्रदेश व गुजरात समेत कई राज्यों में सप्लाई करते थे। इस पूरी कार्यवाही के बाद रामपायली पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की पूछताछ के लिए 13 अप्रैल तक की रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब इनके जरिये इनके पूरे नेटवर्क की जॉच कर रही है और पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इनके द्वारा किन-किन नगरों में किन-किन व्यक्तियों के माध्यम से मादक पदार्थो की बिक्री की जाती है।1