logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हरिद्वार : जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। न्यूज़ | हरिद्वार जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को तनाव के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में लें। सफलता के लिए नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें तथा घर में शांत और अनुकूल वातावरण बनाए रखें, जिससे विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सकें। एसएसपी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं शांत माहौल बनाए रखना हरिद्वार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। 👉 अंत में एसएसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

11 hrs ago
user_A Bharat News 10
A Bharat News 10
Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
11 hrs ago

हरिद्वार : जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। न्यूज़ | हरिद्वार जनपद हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने आगामी परीक्षाओं को लेकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए महत्वपूर्ण संदेश दिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा कि विद्यार्थी परीक्षा को तनाव के रूप में नहीं बल्कि एक अवसर के रूप में लें। सफलता के लिए नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद और सकारात्मक सोच बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि बच्चों पर अनावश्यक दबाव न डालें तथा घर में शांत और अनुकूल वातावरण बनाए रखें, जिससे विद्यार्थी बेहतर तैयारी कर सकें। एसएसपी ने बताया कि परीक्षा अवधि के दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास सुरक्षा एवं शांत माहौल बनाए रखना हरिद्वार पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं तनावमुक्त वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। 👉 अंत में एसएसपी ने सभी छात्र-छात्राओं को आगामी परीक्षाओं के लिए हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 min ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार जनपद हरिद्वार में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फ़र्ज़ी CSC (जन सेवा केंद्र) का खुलासा किया है। नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली। पुलिस जांच में सामने आया कि बिहार निवासी एक युवक कलियर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र की आड़ लेकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी ने कलियर स्थित एक आलीशान होटल को अपना फर्जी कार्यालय बना रखा था, जहां से अवैध रूप से दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे। 👉 पुलिस ने मौके से बरामद किए: भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र विभिन्न सरकारी विभागों की नकली मोहरें इलेक्ट्रॉनिक उपकरण संदिग्ध दस्तावेज मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह कर रहा था। 🚨 आमजन से अपील हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत एवं सत्यापित जन सेवा केंद्रों से ही बनवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें — सूचना देने वाले का नाम व पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा। हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज 📰
    1
    ब्रेकिंग न्यूज़ | हरिद्वार
जनपद हरिद्वार में फर्जी दस्तावेज़ बनाने वाले गिरोह पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक फ़र्ज़ी CSC (जन सेवा केंद्र) का खुलासा किया है।
नवनीत सिंह भुल्लर की अगुवाई में चलाए जा रहे सघन सत्यापन अभियान के दौरान हरिद्वार पुलिस को यह महत्वपूर्ण सफलता मिली।
पुलिस जांच में सामने आया कि बिहार निवासी एक युवक कलियर क्षेत्र में जनसेवा केंद्र की आड़ लेकर फर्जीवाड़ा कर रहा था। आरोपी ने कलियर स्थित एक आलीशान होटल को अपना फर्जी कार्यालय बना रखा था, जहां से अवैध रूप से दस्तावेज तैयार किए जा रहे थे।
👉 पुलिस ने मौके से बरामद किए:
भारी मात्रा में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र
विभिन्न सरकारी विभागों की नकली मोहरें
इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
संदिग्ध दस्तावेज
मानवाधिकार आयोग का फर्जी पहचान पत्र
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा उससे पूछताछ जारी है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी लंबे समय से फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह कर रहा था।
🚨 आमजन से अपील
हरिद्वार पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के सरकारी दस्तावेज केवल अधिकृत एवं सत्यापित जन सेवा केंद्रों से ही बनवाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें — सूचना देने वाले का नाम व पता पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
हरिद्वार पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
A BHARAT NEWS10 | सबसे पहले आपकी आवाज 📰
    user_A Bharat News 10
    A Bharat News 10
    Local News Reporter हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं।परीक्षाओं के इस दौर में पुलिस प्रशासन ने भी अपनी ओर से इंतजाम किए हैं। एसएसपी ने इस दौरान सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वह इस दौरान ध्वनि प्रदूषण पर माननीय न्यायालय के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें जिससे की बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो। एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्र छात्राओं से भी आह्वान किया है कि वह इन परीक्षाओं को कोई हव्वा न समझें बल्कि इसे इंजाय करें। उन्होंने कहा है कि बच्चे किसी भी तरह की परेशानी पेश आने पर पुलिस की मदद ले सकते हैं। (-कुमार दुष्यंत)
    1
    सीबीएसई की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं आरंभ हो चुकी हैं। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं कल से शुरू हो रही हैं।परीक्षाओं के इस दौर में पुलिस प्रशासन ने भी अपनी ओर से इंतजाम किए हैं। एसएसपी ने इस दौरान सभी थानों को निर्देश दिए हैं कि वह इस दौरान ध्वनि प्रदूषण पर माननीय न्यायालय के निर्देश का अनुपालन सुनिश्चित करें जिससे की बच्चों की पढ़ाई में कोई व्यवधान न हो। एसएसपी नवनीत सिंह ने छात्र छात्राओं से भी आह्वान किया है कि वह इन परीक्षाओं को कोई हव्वा न समझें बल्कि इसे इंजाय करें। उन्होंने कहा है कि बच्चे किसी भी तरह की परेशानी पेश आने पर पुलिस की मदद ले सकते हैं।
(-कुमार दुष्यंत)
    user_लोकल न्यूज़ हरिद्वार  शहर की खबर शहर को खबर
    लोकल न्यूज़ हरिद्वार शहर की खबर शहर को खबर
    Journalist हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस बोर्ड परीक्षा को लेकर अलर्ट रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे DJ
    1
    हरिद्वार पुलिस बोर्ड परीक्षा को लेकर अलर्ट 
रात 10 बजे के बाद नहीं बजेंगे DJ
    user_SAGAR
    SAGAR
    हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    20 hrs ago
  • लक्सर हरिद्वार स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण और साइड किनारे गाड़ी खड़ी होने से आए दिन जाम की समस्या से आमजन को जूझना पड़ता है यदि हम बात करें मिल की तो सीजन में इस कारण भी 60 से 70% लक्सर में जाम रहता है जिस कारण लक्सर में आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है आखिरकार कब तक जनता को इस जाम से राहत मिलती है और प्रशासन इस पर नजर डालता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
    3
    लक्सर हरिद्वार स्टेट हाईवे पर अतिक्रमण और साइड किनारे गाड़ी खड़ी होने से आए दिन जाम की समस्या से आमजन को जूझना पड़ता है 
यदि हम बात करें मिल की तो सीजन में इस कारण भी 60 से 70% लक्सर में जाम रहता है जिस कारण लक्सर में आने जाने वालों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है
आखिरकार कब तक जनता को इस जाम से राहत मिलती है और प्रशासन इस पर नजर डालता है यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा
    user_Bharatvanitv news
    Bharatvanitv news
    Court reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    19 hrs ago
  • उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीसीआईडी की जांच के आदेश दिए हैं निष्पक्ष
    1
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकित हत्याकांड को लेकर सीबीसीआईडी की जांच के आदेश दिए हैं निष्पक्ष
    user_रवि कुमार आजाद
    रवि कुमार आजाद
    Narsan, Haridwar•
    16 hrs ago
  • एक देश एक कानून व्यवस्था जरूरी है ताकि देश को बेहतर बनाया जा सके धर्म जाति की राजनीति देश को कमजोर कर रही है
    1
    एक देश एक कानून व्यवस्था जरूरी है ताकि देश को बेहतर बनाया जा सके धर्म जाति की राजनीति देश को कमजोर कर रही है
    user_कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    कैरियर मार्ग दर्शन@falitmantra
    Career guidance service Kotdwara, Pauri Garhwal•
    9 hrs ago
  • Post by Dpk Chauhan
    1
    Post by Dpk Chauhan
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.