*हरी शेवा उदासीन आश्रम में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब; हनुमान जन्मोत्सव और बाबा शेवाराम साहेब का मासिक उत्सव सम्पन्न* भीलवाड़ा। श्री हरी शेवा उदासीन आश्रम सनातन मन्दिर में आज गुरुवार को भक्ति और श्रद्धा का अनूठा संगम देखने को मिला। महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन के पावन सानिध्य में आश्रम में हनुमान जन्मोत्सव और परम पूज्य बाबा शेवाराम साहेब जी का मासिक प्राकट्य उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर सुबह से ही आश्रम में धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम शुरू हो गया। विद्वान पंडित सत्यनारायण शर्मा द्वारा श्री हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड के संगीतमय पाठ किए गए। भक्तिरस से सराबोर इन पाठों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। पूरे मंदिर परिसर में ''राम राम'', "जय श्री राम" और "जय हनुमान" के जयघोष गूंजते रहे। चैत्र पूर्णिमा के शुभ अवसर पर आश्रम के संस्थापक परम पूज्य बाबा शेवाराम साहेब जी का मासिक प्राकट्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान विशेष सत्संग का आयोजन हुआ, जिसमें महामण्डलेश्वर स्वामी हंसराम महाराज ने बाबा साहेब के जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाओं पर प्रकाश डाला। धार्मिक मर्यादाओं के अनुसार हनुमान जयंती के उपलक्ष में बजरंग बली को विशेष 'रोट' का भोग लगाया गया। महाआरती के पश्चात आश्रम में विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ, जहाँ हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धापूर्वक प्रसादी ग्रहण की। महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन ने कहा कि "संतों के सानिध्य और भक्ति के मार्ग से ही जीवन में शांति और आनंद की प्राप्ति संभव है। आज का यह आयोजन हनुमान जी की शक्ति और बाबा शेवाराम साहेब के आशीर्वाद का प्रतीक है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर सनातन धर्म और संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए श्रद्धालुओं को हनुमान चालीसा और श्रीरामचरितमानस ग्रंथों का वितरण किया गया। इस दौरान संत मायाराम, राजाराम, गोविंदराम, ब्रह्मचारी मिहिर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु गण उपस्थित थे।

- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by Lucky sukhwal1
- चित्तौड़गढ़ के चंदेरिया क्षेत्र में प्रस्तावित फर्टिलाइज़र प्लांट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। जनसुनवाई के बाद अब ग्रामीणों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। हनुमान जयंती के दिन सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन और कंपनी के खिलाफ विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से पर्यावरण, पानी और स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ेगा, जबकि कंपनी इसे विकास और रोजगार का माध्यम बता रही है। 👉 क्या यह विकास बनाम पर्यावरण की लड़ाई है? 👉 क्या प्रशासन करेगा हस्तक्षेप? पूरी रिपोर्ट देखें इस वीडियो में। #Chittorgarh #RajasthanNews #Protest #FertilizerPlant #HanumanJayanti #Environment #GroundReport #rajasthannews #IndiaNews #VillagersProtest #Pollution #SaveEnvironment #LocalNews #HindiNews #AlertNationNews #BreakingNews1
- रामाखेड़ा, भूपालसागर मे मोब्लिचिंग का मामला आया सामने शिकार पर गए युवकों पर ग्रामीणों ने किया हमला एक की गंभीर चोटे से मौत अन्य तीन घायल, पुलिस ने अज्ञात लोगो पर मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया1
- 🌹🙏SRI Lakshminath Bhagvan Siv Sankar Ji Vasakraj 🙏🏽 Maharaj GOVIND SAWARIYA SETH JI Aapki JAY Ho ♥️ 🌷 🌺 🔥1
- Post by (ND NEWS CHITTORGARH)Laxman Si1
- Hanuman Mandir Bhajan Sandhya ka program Rakha gaya hai1