आजाद मार्शल आर्ट एकेडमी भरतपुर के 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन --- *दिनांक: 15/09/2026* *स्थान: भरतपुर (राज.)* आजाद मार्शल आर्ट एकेडमी भरतपुर के 2 खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड, जिले का नाम किया रोशन *भरतपुर।* हाल ही में 13 सितंबर 2026 को दौसा में आयोजित 8वीं राजस्थान कराटे चैंपियनशिप में आजाद मार्शल आर्ट एकेडमी, भरतपुर के 2 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल पर कब्जा किया है। एकेडमी के खिलाड़ी *मोहित कुमार सिंह ने 12-13 वर्ष आयु वर्ग के 60 Kg भार वर्ग में* और *कृष्वा ने 14-15 वर्ष आयु वर्ग के 70 Kg+ भार वर्ग में* गोल्ड मेडल जीतकर एकेडमी के साथ-साथ भरतपुर जिले का नाम रोशन किया है। भरतपुर लौटने पर दोनों विजेता खिलाड़ियों का एकेडमी में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर एकेडमी के सचिव एवं नेशनल कराटे रेफरी *सेंसई नरेन्द्र कुमार आजाद* ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो दिसंबर माह में नई दिल्ली में आयोजित होगी। दोनों खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे। संजय चौहान रूपवास भरतपुर उन्होंने यह भी बताया कि आजाद मार्शल आर्ट एकेडमी के तीन खिलाड़ी वर्ष 2024-2025 में फरीदाबाद में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीत चुके हैं। भव्य स्वागत समारोह के मौके पर सैनसई नरेंद्र कुमार आजाद बीरेन्द्र कुमार, दुर्गेश आजाद, नितिन कुमार, सपनाअंबेश आदि मौजूद रहे।

- रुपवास: अवैध_शराब_बिक्री_से_परेशान नट बस्ती के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,,, रूपवास कस्बे के सिरसोंदा मार्ग स्थित नट बस्ती में लंबे समय से हो रही अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। नट बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि बस्ती में काफी समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि नट बस्ती में खुलेआम शराब बिकने से युवाओं और अन्य लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन विवाद और अन्य सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण महिलाओं और परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित निगरानी और छापामार कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर _मानसिंह, धीरज, शंकर, निम्बू, सोमेश, शिवा, लता_ सहित नट बस्ती के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1
- बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के नकसोदा गांव में झगड़ा, देवताओं की जगह ओर पेड़ को लेकर हुई लाठी-भाटा जंग, एक पक्ष की एक महिला और सहित तीन लोगों को बाड़ी अस्पताल में कराया भर्ती, दूसरे पक्ष के लोग धौलपुर भर्ती, सदर थाना पुलिस कर रही मामले की जांच, थाना अधिकारी मोहर सिंह ने दी जानकारी।1
- आगरा में शिक्षकों के सम्मान का भव्य समारोह, आप्टा के शिक्षक रत्न-2026 कार्यक्रम में 23 शिक्षकों को सम्मानित किया गया1
- जितनी ज्यादा टेक्नोलॉजी उतनी ज्यादा आफ़त.. लुधियाना में MG कंपनी की Windsor EV अपने आप लॉक होकर बिना चालक के चल पड़ी... गाड़ी पर चालक का कोई कंट्रोल नहीं रहा...1
- आगरा व्यूरो रिपोर्ट आगरा में मंगलवार सुबह ताजमहल घूमने पहुंची यूके की महिला टूरिस्ट बंदर ने हमला कर दिया1
- 20 साल से न सड़क, न बिजली! नरक में जीने को मजबूर परिवार | Banda News वीडियो का विवरण: बांदा जिले के इस गांव के लोगों का दर्द देखकर आपकी आंखें नम हो जाएंगी। पिछले 20 सालों से यहां न तो पक्की सड़क है, न पीने का पानी और न ही बिजली। 10-15 परिवार आज भी बुनियादी सुविधाओं के बिना नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। प्रशासन और सरकार कब जागेगी? देखिए हमारी खास ग्राउंड रिपोर्ट। Related Search Queries: Banda news today Banda ground report road electricity problem उत्तर प्रदेश बांदा की खबर गांव में 20 साल से नहीं है सड़क और बिजली Tathyadharmi Bharat news UP Banda village problem news1
- राजस्थान_की_भाजपा_सरकार में भाजपा की महिला पदाधिकारी न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर, महिला भावुक होकर बोली जब मुझे न्याय नहीं मिल रहा तो आमजनता को क्या मिलेगा न्याय,,,सुनिए,, रूपवास कस्बे में एक जमीन विवाद को लेकर भाजपा से जुड़ी महिला पदाधिकारी पिछले करीब 25 वर्षों से न्याय के लिए भटकने को मजबूर होने का आरोप लगाते हुए उपखंड अधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि न्यायालय के कई आदेशों के बावजूद उनकी भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है और दबंग लगातार जमीन पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। रूपवास निवासी माया पत्नी बीरी नाई ने उपखंड अधिकारी दिनेश कुमार को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी भूमि को लेकर लंबे समय से न्यायालय में मामला विचाराधीन रहा है। उन्होंने दावा किया कि न्यायालय द्वारा अनेक बार आदेश पारित किए जाने के बावजूद विरोधी पक्ष भूमि से कब्जा नहीं हटा रहा है। इसके विपरीत समय-समय पर जमीन पर अतिक्रमण कर निर्माण कार्य और अन्य गतिविधियां की जा रही हैं। माया ने आरोप लगाया कि हाल ही में निकाय चुनाव के दौरान प्रशासनिक अमला चुनावी कार्यों में व्यस्त था, जिसका फायदा उठाते हुए कुछ लोगों ने उनकी भूमि पर हैंडपंप स्थापित कर दिया तथा कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी संबंधित लोगों द्वारा भूमि पर कच्चा एवं पक्का निर्माण किया जा चुका है। पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा कि जब उनके पति ने अतिक्रमण का विरोध किया तो आरोपितों ने मोटरसाइकिल से टक्कर मार दी, जिससे उनके पति, पुत्र और वह स्वयं गिरकर घायल हो गए। उनका कहना है कि यदि टक्कर अधिक तेज होती तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। इस संबंध में पुलिस से शिकायत किए जाने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं होने का आरोप भी उन्होंने लगाया है। महिला ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी आरोप लगाया कि संबंधित लोगों ने सरकारी भूमि पर भी कब्जा कर रखा है। उन्होंने कहा कि भूमि पर न्यायालय का स्थगन आदेश (स्टे) होने के बावजूद बार-बार अतिक्रमण किया जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता ने उपखंड अधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटवाने तथा उनकी भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें शीघ्र न्याय नहीं मिला तो वह मजबूर होकर भूख हड़ताल का रास्ता अपनाएंगी। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वहीं प्रशासन की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त होने के बाद नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।1