logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी सड़कों पर उतरकर करेगी तीव्र आंदोलन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आश्वासन को ठुकराया मुंबई : महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी अब राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। कमिटी के पदाधिकारियों ने राज्य के परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। नागपुर से ऑनलाइन जुड़े उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आंदोलन वापस लेने के आश्वासन को भी ट्रांसपोर्ट एक्शन कमिटी ने स्वीकार नहीं किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले आठ महीनों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम कर रही है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी कारण अब यह आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया गया है। कमिटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट सेवाओं का वितरण तंत्र पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे राज्य की करीब आठ करोड़ जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रसार माध्यमों से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चालान के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रही है। कई मामलों में वाहनों पर लगाया गया चालान वाहन की कीमत से भी अधिक हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल बड़े ट्रांसपोर्टर ही नहीं, बल्कि टैक्सी, ऑटो और बाइक चालक जैसे निचले तबके के वाहन चालक भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से परेशान हैं। एक आंदोलनकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में और सिद्धारमैया की सरकार कर्नाटक में हजारों करोड़ रुपये के ऑनलाइन चालान माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। इस अवसर पर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी के अध्यक्ष अक्षय प्रसन्ना पटवर्धन, उपाध्यक्ष प्रकाश गवली, सचिव हर्ष कोटक, सदस्य प्रवीण पैठणकर, मलकीत सिंह और रमन खोसला उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन नेताओं में अभिजीत राणे और मनसे वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

3 hrs ago
user_Shriyam News Network
Shriyam News Network
Local News Reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी सड़कों पर उतरकर करेगी तीव्र आंदोलन, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आश्वासन को ठुकराया मुंबई : महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी अब राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में नजर आ रही है। कमिटी के पदाधिकारियों ने राज्य के परिवहन मंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री तक की अपील को सिरे से खारिज कर दिया है। नागपुर से ऑनलाइन जुड़े उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा आंदोलन वापस लेने के आश्वासन को भी ट्रांसपोर्ट एक्शन कमिटी ने स्वीकार नहीं किया। आंदोलनकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पिछले आठ महीनों से केवल आश्वासन देकर मामले को टालने का काम कर रही है, जबकि उनकी समस्याओं पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। इसी कारण अब यह आंदोलन और तेज करने का निर्णय लिया गया है। कमिटी के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो ट्रांसपोर्ट सेवाओं का वितरण तंत्र पूरी तरह ठप हो सकता है। इससे राज्य की करीब आठ करोड़ जनता पर महंगाई का अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। उनका कहना है कि पहले से ही अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और खाड़ी क्षेत्र में तनाव के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें कभी भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में परिवहन व्यवस्था बाधित होने से आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होगी। प्रसार माध्यमों से बातचीत करते हुए पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि सरकार चालान के नाम पर बड़े पैमाने पर अवैध वसूली कर रही है। कई मामलों में वाहनों पर लगाया गया चालान वाहन की कीमत से भी अधिक हो गया है, जिससे ट्रांसपोर्ट मालिकों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। उन्होंने कहा कि केवल बड़े ट्रांसपोर्टर ही नहीं, बल्कि टैक्सी, ऑटो और बाइक चालक जैसे निचले तबके के वाहन चालक भी ऑनलाइन चालान की व्यवस्था से परेशान हैं। एक आंदोलनकारी ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब योगी आदित्यनाथ की सरकार उत्तर प्रदेश में और सिद्धारमैया की सरकार कर्नाटक में हजारों करोड़ रुपये के ऑनलाइन चालान माफ कर सकती है, तो महाराष्ट्र की सरकार ऐसा क्यों नहीं कर सकती। इस अवसर पर महाराष्ट्र ट्रांसपोर्टर एक्शन कमिटी के अध्यक्ष अक्षय प्रसन्ना पटवर्धन, उपाध्यक्ष प्रकाश गवली, सचिव हर्ष कोटक, सदस्य प्रवीण पैठणकर, मलकीत सिंह और रमन खोसला उपस्थित रहे। इसके अलावा यूनियन नेताओं में अभिजीत राणे और मनसे वाहतुक सेना के अध्यक्ष संजय नाइक ने भी विशेष रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • चौरसिया चाय की दुकान पर मात्र 5 रुपए में प्योर दूध की चाय शुद्धता की गारंटी जीटी रोड गोपीगंज भदोही
    1
    चौरसिया चाय की दुकान पर मात्र 5 रुपए में प्योर दूध की चाय शुद्धता की गारंटी जीटी रोड गोपीगंज भदोही
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • फांसी के फंदे पर झूला पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी हुई मौत। परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां पर जताई हत्या की आशंका गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट गांव में बीती रात एक युवक रहस्यमय स्थिति में फांसी के फंदे पर झूला हुई मौत। घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा 30 वर्ष पुत्र स्व लल्लन जो पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी बताया जाता है। देर रात गांव के बाहर उसके खुद के मकान के एक कमरे में फांसी के फंदे पर उसका शव झूलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक मृत घोषित किए। भाई जितेंद्र वर्मा ने मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात्रि के लगभग 12:30 बजे के करीब पड़ोसी से उसे जानकारी मिली कि उसका भाई अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूला है पड़ोसियों से उसे ज्ञात हुआ कि गांव की ही एक युवती जिससे उसके भाई का प्रेम प्रपंच चल रहा था वह और उसकी मां उसके भाई के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके भाई की प्रेमिका और उसकी मां के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल कर प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने में लग गया है। बताया जाता है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक की शादी भी अभी नही हुई थी। उसकी माँ भी आँख से दिव्यांग है परिवार की जीविका उसी के रुपयों से चलती थी।
    1
    फांसी के फंदे पर झूला पीडब्ल्यूडी का कर्मचारी हुई मौत।
परिजनों ने प्रेमिका और उसकी मां पर जताई हत्या की आशंका
गोपीगंज कोतवाली के रामपुर घाट गांव में बीती रात एक युवक रहस्यमय स्थिति में फांसी के फंदे पर झूला हुई मौत। घटना के बारे में बताया जाता है कि गांव निवासी सुरेंद्र वर्मा 30 वर्ष पुत्र स्व लल्लन जो पीडब्ल्यूडी में कर्मचारी बताया जाता है। देर रात गांव के बाहर उसके खुद के मकान के एक कमरे में फांसी के फंदे पर उसका शव  झूलने की सूचना पर परिजन पहुंचे और आनन फानन में उसे फंदे से उतार कर निजी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक मृत घोषित किए। भाई जितेंद्र वर्मा ने मामले में कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि रात्रि के लगभग 12:30 बजे के करीब पड़ोसी से उसे जानकारी मिली कि उसका भाई अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूला है पड़ोसियों से उसे ज्ञात हुआ कि गांव की ही एक युवती जिससे उसके भाई का प्रेम प्रपंच चल रहा था वह और उसकी मां उसके भाई के फांसी के फंदे पर झूलने की सूचना पड़ोसियों को देकर चली गई थी। भाई ने आरोप लगाया कि उसे आशंका है कि उसके भाई की प्रेमिका और उसकी मां के द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया है। भाई ने तहरीर देकर मामले की जांच पड़ताल कर प्रेमिका और उसकी मां के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई है। वहीं पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच पड़ताल करने में लग गया है। बताया जाता है मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था मृतक की शादी भी अभी नही हुई थी। उसकी माँ भी आँख से दिव्यांग है परिवार की जीविका उसी के रुपयों से चलती थी।
    user_शेरू दुबे
    शेरू दुबे
    Local News Reporter ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Javed C News
    1
    Post by Javed C News
    user_Javed C News
    Javed C News
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Rajesh Tiwari
    1
    Post by Rajesh Tiwari
    user_Rajesh Tiwari
    Rajesh Tiwari
    Local News Reporter Gyanpur, Bhadohi•
    8 hrs ago
  • थाना व जनपद भदोही पर दिनांक 05.03.2026 को वादी मुकदमा सुरेंद्र प्रताप सरोज निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही ने लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 04.03.2026 को मेरा पुत्र विशाल उर्फ सोनू सरोज होली के दिन अपनी मोटरसाइकिल से विनय सरोज पुत्र सत्य प्रकाश सरोज निवासी बरमोहिनी के साथ करियांव रोड पर स्थित मोढ़ बाजार में शराब लेने गया था वही पर विशाल उर्फ सोनू का झगड़ा भोनू और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात्रि समय 9 से 10 के बीच हो गया जिससे विनय मौके से डर के कारण अपने घर (बरमोहनी) भाग गया तथा विशाल उर्फ सोनू को अकेला पाकर भोनू और सोनू ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई मारपीट से हुई मृत्यु के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में मु0अ0सं0 93/26, धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई । *श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गैर इरादतन हत्या के घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को भदोही पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना भदोही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/26 धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण भोनू हलवाई उम्र 35 वर्ष और सोनू हलवाई उम्र 40 वर्ष पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही को सुरियावां भदोही रोड़ मकनपुर तिराहे से भदोही पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। सम्बन्धित अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान कर मा0 न्यायालय भेजा गया। *बरामदगी* 01अदद आलाकत्ल डण्डा । *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सोनू पुत्र गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही का अपराधिक इतिहास* 1.मु0अ0स0 785/2003 थाना व जनपद भदोही *गिरफ्तारी करने वाली टीम* उ0नि0 शशांक बाजपेयी मय हमराह हे0का0 रमेश चन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश यादव थाना व जनपद भदोही
    2
    थाना व जनपद भदोही पर दिनांक 05.03.2026 को वादी मुकदमा सुरेंद्र प्रताप सरोज निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही ने लिखित तहरीर दिया कि दिनांक 04.03.2026 को मेरा पुत्र विशाल उर्फ सोनू सरोज होली के दिन अपनी मोटरसाइकिल से विनय सरोज पुत्र सत्य प्रकाश सरोज निवासी बरमोहिनी के साथ करियांव रोड पर स्थित मोढ़ बाजार में शराब लेने गया था वही पर विशाल उर्फ सोनू का झगड़ा भोनू और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात्रि समय 9 से 10 के बीच हो गया जिससे विनय मौके से डर के कारण अपने घर (बरमोहनी) भाग गया तथा विशाल उर्फ सोनू को अकेला पाकर भोनू और सोनू ने उसे बुरी तरह से मारा पीटा जिससे उसकी मृत्यु हो गई मारपीट से हुई मृत्यु के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में मु0अ0सं0 93/26, धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई ।
*श्री अभिमन्यु मांगलिक*,पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपद में चुस्त दुरुस्त कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गैर इरादतन हत्या के घटनाओं के शीघ्र अनावरण व पंजीकृत अभियोगों से सम्बंधित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु निर्देश के क्रम में श्री *शुभम अग्रवाल,* अपर पुलिस अधीक्षक भदोही के पर्यवेक्षण में आज दिनांक 05.03.2026 को भदोही पुलिस द्वारा देखभाल क्षेत्र के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना भदोही पर पंजीकृत मु0अ0सं0 93/26 धारा 105 बीएनएस एवं 3(2)5 SC/ST Act से सम्बन्धित अभियुक्तगण भोनू हलवाई उम्र 35 वर्ष और सोनू हलवाई उम्र 40 वर्ष पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही को सुरियावां भदोही रोड़ मकनपुर तिराहे से भदोही पुलिस की तत्परता से चंद घंटों में गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया गया। सम्बन्धित अभियुक्तों को विधिक कार्यवाही के उपरांत चालान कर मा0 न्यायालय भेजा गया।
*बरामदगी* 01अदद आलाकत्ल डण्डा ।
*गिरफ्तारशुदा अभियुक्त सोनू पुत्र गौरीशंकर निवासी सियरहा थाना व जनपद भदोही का अपराधिक इतिहास*
1.मु0अ0स0 785/2003 थाना व जनपद भदोही
*गिरफ्तारी करने वाली टीम*
उ0नि0 शशांक बाजपेयी मय हमराह हे0का0 रमेश चन्द्र सिंह, हे0का0 दिनेश यादव थाना व जनपद भदोही
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • होली के  दिन हुई मारपीट में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम सियरहा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान विशाल उर्फ सोनू (28) पुत्र सुरेंद्र प्रताप निवासी सियरहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन मोढ़ बाजार स्थित शराब ठेके के पास विशाल उर्फ सोनू का भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से विशाल की मृत्यु हो गई। घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। थाना भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त गैर इरादतन हत्या के आरोपी भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    1
    होली के  दिन हुई मारपीट में युवक की मौत, दो आरोपी गिरफ्तार
भदोही। थाना भदोही क्षेत्र के ग्राम सियरहा में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने जांच की तो मृतक की पहचान विशाल उर्फ सोनू (28) पुत्र सुरेंद्र प्रताप निवासी सियरहा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चोटों के निशान पाए गए।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि दिनांक 04 मार्च 2026 को होली के दिन मोढ़ बाजार स्थित शराब ठेके के पास विशाल उर्फ सोनू का भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी मोढ़ थाना भदोही जनपद भदोही से रात लगभग 9 से 10 बजे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से विशाल की मृत्यु हो गई।
घटना के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना भदोही में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थाना भदोही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त गैर इरादतन हत्या के आरोपी भोनू हलवाई और सोनू हलवाई पुत्रगण गौरीशंकर निवासी सियरहा को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Javed C News
    1
    Post by Javed C News
    user_Javed C News
    Javed C News
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by B Republic News
    1
    Post by B Republic News
    user_B Republic News
    B Republic News
    News भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.