logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आमस के बनाही स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

on 13 March
user_Dhananjay kumar Yadav
Dhananjay kumar Yadav
पत्रकार अमास, गया, बिहार•
on 13 March

आमस के बनाही स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को मिली आठवीं तक की मान्यता आमस प्रखंड के बनाही हाट बाजार स्थित डीएमएस अंबेडकर पब्लिक स्कूल को 11 मार्च 2026 को बिहार सरकार द्वारा आठवीं कक्षा तक की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है। इस उपलब्धि के साथ ही विद्यालय प्रशासन, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा समस्त स्थानीय लोगों के बीच खुशी और गर्व का माहौल है। विद्यालय के निर्देशक श्री देवनारायण चौधरी एवं प्रधानाचार्य विकास चहल ने भावुक होते हुए कहा कि यह मान्यता हमारे वर्षों के परिश्रम, संघर्ष और विश्वास की जीत है। उन्होंने कहा कि हमने शिक्षा को सेवा का माध्यम माना है और आज सरकार द्वारा मिली स्वीकृति ने हमें और अधिक मजबूती प्रदान की है। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षक डब्लू बॉस, राकेश कुमार, दिलीप कुमार, पुष्पा कुमारी, आकृति कुमारी, दिव्यांका कुमारी, शीतल कुमारी, तनिया कुमारी, सानिया कुमारी, प्रीति कुमारी, पिंटू कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और अर्चना कुमारी सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

More news from बिहार and nearby areas
  • बिहार में इलाज के नाम पर खुला लुट । भोले भाले जनता हो रहे शिकार । वैद्य श्री साहेब सभी लोग नाम सुने होंगे प्रत्येक जिले में इनका लगता है इलाज करने के लिए भीड़ ये दावा करते है सभी प्रकार का बीमारी का इलाज आर्युवेद से ठीक करते है । जो कि बिल्कुल गलत है इनके प्रचार के लिए दो चार यूट्यूबर न्यूज वाले की मिली भगत है जहां जहां इनकी कैप लगती है वहां साए के साथ रहते है ये बैध जहां भी कैप करते है वहां बहुत संख्या में लड़के रखते है जो सभी आए हुए इलाज कराने रोगियों पर पैनी नजर रखते है कौन क्या बोल रहा है न जो भी विरोध में बोलता है उसे बल से छल से जैसे भी हो समझा सके.... इस मामले को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रही है । इन्हीं बैद जी का शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल जाम से जाम टकराते ऐसे आ रहे हैं। नज़र। इधर उनके पुत्र रवि यादव ने कहा पापा कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे! कुछ यूट्यूब पर के पास बयान देते नजर आ रहे हैं कि यह एक दवा थी जो सादे पानी में चार से छह बूंद डालते हैं पिता पुत्र का नया बयान आ रहा है सामने। लेकिन पूरे वीडियो में सिर्फ गिलास में दिखने वाला शराब के जैसा लग रहा था लेकिन पूरे वीडियो में गौर से देखें तो शराब की बोतल भी नजर आ रही है क्या वैद्य जी शराब की बोतल की तरह दिखने वाला कफ सिरप का भी निर्माण कर दिए हैं क्या, शायद पिता पुत्र को पता नहीं यह बिहार है यहां हर कोई पैसे पर नहीं बिकता है
    1
    बिहार में इलाज के नाम पर खुला लुट ।
भोले भाले जनता हो रहे शिकार ।
वैद्य श्री साहेब सभी लोग नाम सुने होंगे प्रत्येक जिले में इनका लगता है इलाज करने के लिए भीड़ ये दावा करते है सभी प्रकार का बीमारी का इलाज आर्युवेद से ठीक करते है ।
जो कि बिल्कुल गलत है 
इनके प्रचार के लिए दो चार यूट्यूबर न्यूज वाले की मिली भगत है जहां जहां इनकी कैप लगती है वहां साए के साथ रहते है ये बैध जहां भी कैप करते है वहां बहुत संख्या में लड़के रखते है जो सभी आए हुए इलाज कराने रोगियों पर पैनी नजर रखते है कौन क्या बोल रहा है न जो भी विरोध में बोलता है उसे बल से छल से जैसे भी हो समझा सके....
इस मामले को प्रशासन भी नजरअंदाज कर रही है । इन्हीं बैद जी का शराब पार्टी का वीडियो हुआ वायरल जाम से जाम टकराते ऐसे आ रहे हैं। नज़र। इधर उनके पुत्र रवि यादव ने कहा पापा कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे! कुछ यूट्यूब पर के पास बयान देते नजर आ रहे हैं कि यह एक दवा थी जो सादे पानी में चार से छह बूंद डालते हैं पिता पुत्र का नया बयान आ रहा है सामने। लेकिन पूरे वीडियो में सिर्फ गिलास में दिखने वाला शराब के जैसा लग रहा था लेकिन पूरे वीडियो में गौर से देखें तो शराब की बोतल भी नजर आ रही है क्या वैद्य जी शराब की बोतल की तरह दिखने वाला कफ सिरप का भी निर्माण कर दिए हैं क्या, शायद पिता पुत्र को पता नहीं यह बिहार  है यहां हर कोई पैसे पर नहीं बिकता है
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • snkdkvngmntbynsmjcmfmfm
    1
    snkdkvngmntbynsmjcmfmfm
    user_Beuti Kumari
    Beuti Kumari
    औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    10 hrs ago
  • Post by Hindustan Express News
    1
    Post by Hindustan Express News
    user_Hindustan Express News
    Hindustan Express News
    Media house शेरघाटी, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ द्वारा बाबा धर्मदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्वासा नगरी भूरहा धाम स्थित बाबा धर्मदास जी के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा धर्मदास जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के माध्यम से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय भी लिया गया। इस मौके पर संतोष कुमार निराला, राफा राम ठाकुर, अजय ठाकुर, लालदेव ठाकुर, टुनटुन शर्मा उर्फ ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
    1
    गया जिले के गुरुआ प्रखंड में मंगलवार को अखिल भारतीय नाई संघ द्वारा बाबा धर्मदास जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम का आयोजन दुर्वासा नगरी भूरहा धाम स्थित बाबा धर्मदास जी के प्रांगण में किया गया, जहां बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता नंदकिशोर प्रसाद ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बाबा धर्मदास जी के जीवन और उनके आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने समाज के लोगों से संगठित और शिक्षित बनने का आह्वान करते हुए कहा कि संघर्ष के माध्यम से ही समाज का समुचित विकास संभव है। उन्होंने संगठन को मजबूत करने और समाज के उत्थान के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा धर्मदास जी को पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद उपस्थित बुद्धिजीवियों और समाज के प्रमुख लोगों ने समाज के विकास, संगठन की मजबूती तथा विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, बेरोजगार युवकों को स्वरोजगार से जोड़ने और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। साथ ही संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को तेज करने का निर्णय भी लिया गया।
इस मौके पर संतोष कुमार निराला, राफा राम ठाकुर, अजय ठाकुर, लालदेव ठाकुर, टुनटुन शर्मा उर्फ ओमप्रकाश सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने और संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया।
    user_Prem Kr. Mishra
    Prem Kr. Mishra
    Astrologer गुरुआ, गया, बिहार•
    11 hrs ago
  • मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती मनाई गई / परैया : प्रखण्ड के मंझीयावा पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार के नाम पर की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कमलदाह निवासी समाजसेवी बिजली पासवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण प्रारूप सिपाही शिववचन दास द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर शिववचन रविदास ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अमोखर, सोनवर्षा, मंझार, दखनेर, परैया बाजार और परैया थाना होते हुए +2 अशोक उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।समारोह में अजय दास, प्रेमचंद पासवान, मदन दास, विजय दास, रौशन कुमार, छोटू चिंगारी, समाजसेवी अजित कुमार उर्फ पूजा यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रमुख जितेंद्र नारायण, अजित मलाकार, सत्येंद्र दांगी, शिवकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन +2 अशोक उच्च विद्यालय परिसर में सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
    1
    मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर के 135वीं जयंती मनाई गई /
परैया : प्रखण्ड के मंझीयावा पंचायत अंतर्गत ग्राम मंझीयावा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार के नाम पर की गई, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कमलदाह निवासी समाजसेवी बिजली पासवान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संपूर्ण प्रारूप सिपाही शिववचन दास द्वारा तैयार किया गया। इस मौके पर शिववचन रविदास ने बताया कि संविधान निर्माता डॉ. अम्बेडकर की जयंती को धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके तहत एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अमोखर, सोनवर्षा, मंझार, दखनेर, परैया बाजार और परैया थाना होते हुए +2 अशोक उच्च विद्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई।समारोह में अजय दास, प्रेमचंद पासवान, मदन दास, विजय दास, रौशन कुमार, छोटू चिंगारी, समाजसेवी अजित कुमार उर्फ पूजा यादव, चंद्रशेखर आजाद, प्रमुख जितेंद्र नारायण, अजित मलाकार, सत्येंद्र दांगी, शिवकुमार पासवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। शोभायात्रा में शामिल लोगों ने डॉ. अम्बेडकर के विचारों को अपनाने और समाज में समानता व शिक्षा के प्रसार का संदेश दिया।कार्यक्रम का समापन +2 अशोक उच्च विद्यालय परिसर में सभा के साथ हुआ, जहां वक्ताओं ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
    user_PREM KUMAR PRESS REPORTOR
    PREM KUMAR PRESS REPORTOR
    परैया, गया, बिहार•
    10 hrs ago
  • रफीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रफीगंज इकाई के नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक पर्व के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, जिसका योगदान आज भी प्रेरणादायी है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर राजू चौहान, वार्डन अनुराधा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) रफीगंज इकाई के नगर मंत्री राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखा गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हार्दिक सिंह राजपूत ने कहा कि बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे भारत ही नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर एक पर्व के रूप में मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, जिसका योगदान आज भी प्रेरणादायी है।
कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने बाबासाहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
इस मौके पर राजू चौहान, वार्डन अनुराधा कुमारी, नेहा कुमारी, प्रियंका कुमारी, खुशी कुमारी, राहुल कुमार, रोहित कुमार, प्रिंस कुमार, मोहित कुमार, रोहित कुमार सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    16 hrs ago
  • प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप भीम आर्मी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री रेशमी प्रकाश व वशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र अर्जक सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। भीम आर्मी की ओर से नेतृत्व युगेश दास ने संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की तथा संचालन मिस्टर आलम असर्फी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस मौके पर भोला प्रसाद, खेदु यादव, रकीबुल ईमाम, किशोर यादव, चंदन दास, जितेंद्र सार्थक, विशुनदेव अंगार, जवाहर यादव, युगेश दास, मिस्टर आलम सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामचंद्र दास, मुखिया प्रत्याशी मनोज दास, संजय प्रसाद, डॉ. उपेंद्र दास, मिश्री भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव, योगेंद्र मिस्त्री, मिथिलेश ठाकुर, कलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर गोलंबर के समीप भीम आर्मी के बैनर तले भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेत्री रेशमी प्रकाश व वशिष्ठ अतिथि वीरेंद्र अर्जक सहित सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनके जीवन, संघर्ष व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब न केवल महान समाज सुधारक थे, बल्कि एक कुशल अर्थशास्त्री और भारतीय संविधान के शिल्पकार भी थे। भीम आर्मी की ओर से नेतृत्व युगेश दास ने संभाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी भोला प्रसाद ने की तथा संचालन मिस्टर आलम असर्फी ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राजद की प्रदेश स्तरीय नेत्री सह चतरा विधानसभा की प्रत्याशी रश्मि प्रकाश एवं मुकेश भोक्ता ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहेब ने दलितों, महिलाओं और मजदूरों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। उन्होंने समाज में व्याप्त छुआछूत को समाप्त करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री के रूप में देश को नई दिशा दी। इस मौके पर भोला प्रसाद, खेदु यादव, रकीबुल ईमाम, किशोर यादव, चंदन दास, जितेंद्र सार्थक, विशुनदेव अंगार, जवाहर यादव, युगेश दास, मिस्टर आलम सहित कई वक्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। कार्यक्रम में रामचंद्र दास, मुखिया प्रत्याशी मनोज दास, संजय प्रसाद, डॉ. उपेंद्र दास, मिश्री भारती समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। वहीं भाजपा के कार्यक्रम में रामस्वरूप यादव, योगेंद्र मिस्त्री, मिथिलेश ठाकुर, कलेन्द्र कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Headline jharkhand
    Headline jharkhand
    Press-Media Pratappur, Chatra•
    9 hrs ago
  • Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    1
    Post by भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    user_भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    भास्कर न्यूज़ औरंगाबाद बिहार
    Press advisory औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.