logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बिना परमिट स्कूल वाहनों पर सख्ती: 3 दिन में कार्रवाई, पंजीयन होगा निरस्त – आरटीओ* (दहकती खबरें) ब्यूरो नीलम सिंह अयोध्या, 02 मई 2026 — जनपद अयोध्या समेत पूरे प्रदेश में स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग अब पूरी तरह सख्त हो गया है। बिना परमिट या अधूरे दस्तावेजों के साथ चल रहे स्कूल वाहनों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी है। आरटीओ प्रशासन अयोध्या सुश्री ऋतु सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ऐसे सभी वाहनों का पंजीयन निरस्त किया जाएगा, जो नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। प्रदेश के अपर मुख्य सचिव परिवहन और परिवहन आयुक्त के निर्देशों के क्रम में यह अभियान तेज किया गया है। इसका उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और सड़क पर चल रहे वाहनों को पूरी तरह वैधानिक दायरे में लाना है। इसी के तहत अयोध्या मंडल के सभी जनपदों में एआरटीओ, प्रवर्तन अधिकारी और मोटरयान निरीक्षकों को अलर्ट किया गया है। आरटीओ द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, जिन स्कूल वाहनों का परमिट समाप्त हो चुका है या जिन्होंने अब तक परमिट नहीं लिया है, उन्हें तत्काल नोटिस जारी कर अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए। इसके लिए वाहन पोर्टल और स्कूल वाहन पोर्टल के डेटा का उपयोग किया जा रहा है। विभाग ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि नोटिस, फोन कॉल, व्यक्तिगत संपर्क और शिक्षा विभाग के माध्यम से स्कूल प्रबंधन तक पहुंच बनाई जाए और सभी जरूरी दस्तावेजों को वैध कराया जाए। इन दस्तावेजों में वाहन का पंजीयन, पुनः पंजीयन, फिटनेस प्रमाण पत्र, बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी शामिल हैं। इसके साथ ही स्कूल यान परमिट के लिए आवेदन करना भी अनिवार्य है। यदि कोई स्कूल या वाहन स्वामी इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। परिवहन विभाग ने चेतावनी दी है कि उल्लंघन की स्थिति में केवल वाहन का पंजीयन निरस्त नहीं होगा, बल्कि संबंधित स्कूल की मान्यता रद्द कराने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को भी शामिल किया गया है। आरटीओ ने बताया कि पहले भी इस संबंध में कई बार निर्देश जारी किए जा चुके हैं। मण्डलीय कार्यालय से डिफाल्टर स्कूलों और वाहन मालिकों को नोटिस भेजे गए थे। इसके अलावा संयुक्त निदेशक शिक्षा, डीआईओएस और बीएसए स्तर पर भी लगातार अनुश्रवण किया गया, लेकिन इसके बावजूद कई स्कूलों ने नियमों को नजरअंदाज किया। ताजा समीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। सुल्तानपुर में 457 वाहनों को नोटिस दिया गया, जिनमें से 174 का पंजीयन निलंबित किया गया। वहीं अमेठी में 231 नोटिस जारी हुए और 114 वाहनों पर निलंबन की कार्रवाई की गई। इसके बावजूद कई स्कूल प्रबंधन अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं। आरटीओ ने ऐसे सभी मामलों को बच्चों की सुरक्षा के लिए बेहद गंभीर और आपत्तिजनक बताया है। उन्होंने साफ कहा कि अब किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निर्देशों के अनुसार, जिन वाहनों की निलंबन अवधि पूरी हो चुकी है और जो अभी भी नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके पंजीयन प्रमाण पत्र को अगले तीन दिनों के भीतर निरस्त किया जाएगा। साथ ही, जिन वाहनों की आयु 15 वर्ष पूरी हो चुकी है, उन्हें भी परमिट नहीं दिया जाएगा और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। सुल्तानपुर और अमेठी के एआरटीओ को इस मामले में विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है कि वे जल्द से जल्द कार्रवाई पूरी कर रिपोर्ट मण्डलीय कार्यालय को भेजें। यदि इसमें किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। परिवहन विभाग की जांच में कुछ ऐसे स्कूलों के नाम भी सामने आए हैं, जिन्होंने निरीक्षण के बाद भी अपने दस्तावेज वैध नहीं कराए। इनमें इकरा मुस्लिम गर्ल्स इंटर कॉलेज, हौसला प्रसाद शिक्षण संस्थान, एलएमडी शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान, फार्मेशन एजुकेशनल सोसायटी, श्री राम सिंह मेमोरियल, सेंट थॉमस प्राथमिक विद्यालय, मुमताज एजुकेशनल एकेडमी, माहेश्वरम इंटरनेशनल कॉलेज, एसजेएस पब्लिक स्कूल, दिशा कॉन्वेंट स्कूल, डीपीएस पब्लिक स्कूल लम्भुआ और एडीके पब्लिक स्कूल जैसे संस्थान शामिल हैं। बैठक में अयोध्या, अम्बेडकरनगर, अमेठी और सुल्तानपुर के एआरटीओ अधिकारियों ने भाग लिया। अयोध्या में बैठक भौतिक रूप से हुई, जबकि अन्य जनपदों के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। परिवहन विभाग ने अंत में सभी स्कूल प्रबंधन और वाहन स्वामियों से अपील की है कि वे तत्काल अपने सभी दस्तावेज अपडेट कर नियमों का पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके। यह अभियान बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अब भारी पड़ सकती है।

3 hrs ago
user_पत्रकार नीलम सिंह
पत्रकार नीलम सिंह
Faizabad, Ayodhya•
3 hrs ago
82510976-cbcc-4fa4-bdeb-464218671059

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    1
    अंबेडकर नगर जिले में थाना अकबरपुर अंतर्गत मुरादाबाद मोहल्ले में चार बच्चों की जघन्य हत्या के बाद इलाके में दिखी हलचल,मृतक बच्चों की मां पर ही हत्या का लगा आरोप,जो घटना के बाद से फरार बताई जा रही है,सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा चारों बच्चों के शवों को पीएम हेतु भेजवाया गया,मृतक बच्चों का पिता बताया जा रहा है कि एक साल से रोजी रोटी के सिलसिले में सऊदी में है,मृतकों के शव अंदर से बंद कमरे में पाए जाने की खबर है,वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया गया,वरिष्ठ पुलिस अधिकारी द्वारा घटना के मामले में मीडिया को जानकारी दी गई।
    user_हलचल अयोध्या समाचार
    हलचल अयोध्या समाचार
    Actor फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा गोसाईगंज/अयोध्या गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई। सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    1
    लव मैरिज के लिए 150 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक शोले जैसा नजारा 
गोसाईगंज/अयोध्या 
गोसाईंगंज से सटे अंबेडकर नगर के यादव नगर क्षेत्र में 2 मई 2026 की सुबह करीब 8:30 बजे उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक खेत में लगे हाईटेंशन बिजली टावर पर चढ़ गया बताया जा रहा है कि युवक प्रेम विवाह की जिद को लेकर यह खतरनाक कदम उठा बैठा।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया जो तेजी से वायरल हो गया नीचे मौजूद लोग युवक को समझाने और नीचे उतरने की अपील करते रहे लेकिन वह लगातार ऊपर चढ़ता गया जिससे स्थिति और गंभीर होती चली गई।
सूचना मिलते ही अहरौली थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और काफी देर तक समझाइश तथा प्रयास के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारने की कार्रवाई की गई इस दौरान पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बना रहा और लोग इस दृश्य को देखकर हैरान रह गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही पुलिस या स्थानीय लोग उसे पकड़ने के लिए आगे बढ़ते युवक और ऊपर चढ़ जाता था जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण हो गया।
    user_Ambikanand Tripathi
    Ambikanand Tripathi
    City Star फैजाबाद, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर 4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    1
    झूठी खबरों पर कोर्ट का हंटर! 6 यूट्यूबर  4 अन्य पर 10 लाख परिवाद 12 मई सुनवाई, राम सिंह हत्याकांड 14 मई‌
    user_पत्रकार नीलम सिंह
    पत्रकार नीलम सिंह
    Faizabad, Ayodhya•
    5 hrs ago
  • किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।। अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    1
    किसान भाई हमारे भगवान है रात दिन कड़ी मेहनत के साथ हमारे लिए अन्न पैदा करते हैं हम सब को इनको कोटि कोटि प्रणाम नमन करते रहना चाहिए डॉ राजेश गुप्ता।।।।।
अब भारत आधुनिक युग में ओर आगे बढ़ रहा है जो जहाज रन वे पर दौड़ते थे अब पानी के ऊपर दौड़ेंगे कितना आसान हो रहा है लक्षद्वीप के लोगों के लिए .डॉ राजेश गुप्ता ।।।
    user_Aaj Subah Times
    Aaj Subah Times
    पत्रकार Ayodhya, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है। @⁨all⁩
    1
    अयोध्या जनपद के बाबा बाजार थाना क्षेत्र में इस समय ठेकेदारो व वन कर्मचारियों की मिलीभगत से प्रतिबंधित हरे पेड़ों का अवैध कटान चरम पर है। और पुलिस कार्यवाही से ठेकेदारो को बचाने के लिए वन विभाग ही जुर्माने की रसीद थमा देता है।
@⁨all⁩
    user_Awadh Speed news
    Awadh Speed news
    Faizabad, Ayodhya•
    7 hrs ago
  • मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई (#हापुड़) लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है। एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही। अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    मामला जनपद के तहसील गढ़मुक्तेश्वर के ग्राम दोताई में स्थिति एचपी गैस एजेन्सी का है, जहां पर पांच सौ मीटर से किलोमीटर तक लगभग लाइन लगी हुई 
(#हापुड़) 
लेकिन इसके बावजूद लोगों को समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वही ग्रामीणों का कहना है कि 10–15 दिन पहले बुकिंग कराने के बाद भी सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो रहे। 
हालत यह है कि कई घरों में समय पर खाना नहीं बन पा रहा, जिससे बच्चों के स्कूल जाने पर भी असर पड़ रहा है।
एक तरफ सरकार दावा करती है कि देश में गैस की कोई कमी नहीं है, वहीं दूसरी तरफ ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। 
लोगों ने यह भी आशंका जताई है कि कहीं एजेंसियों के स्तर पर गड़बड़ी या कालाबज़ारी तो नहीं हो रही।
अब सवाल यह है कि संबंधित अधिकारी कब जागेंगे और आम जनता को इस समस्या से राहत कब मिलेगी? 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    11 hrs ago
  • *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या* अंबेडकर नगर (अकबरपुर)। मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!
    1
    *अंबेडकर नगर (अकबरपुर): मीरानपुर मोहल्ले में चार बच्चों की हत्या*
अंबेडकर नगर (अकबरपुर)।
मीरानपुर मोहल्ले में दिल दहला देने वाली घटना, चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्याअंबेडकर नगर जनपद मुख्यालय अकबरपुर के मीरानपुर मोहल्ले में शनिवार दोपहर तीन बजे एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक घर के अंदर बिस्तर पर चार छोटे बच्चों के खून से लथपथ शव मिले। घर का दरवाजा अंदर से बंद था और बच्चों की मां घर से गायब बताई जा रही है।मृतक बच्चों की पहचान महरुआ निवासी नियाज की पत्नी के पुत्र शफीक, सऊद, उमर तथा पुत्री बयान के रूप में हुई है। परिवार मीरानपुर मोहल्ले में रहता था। नियाज पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में नौकरी कर रहे हैं और उन्होंने वहां एक पाकिस्तानी महिला से निकाह भी कर लिया था।पुलिस जांच मे हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पति के दूसरे निकाह की बात जानकर महिला तनावग्रस्त रहती थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। मामले की गहन छानबीन की जा रही है, घटनास्थल पर पहुंचे डीआईजी अयोध्या रेंज सोमेन वर्मा !!
    user_शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    शिव नारायण मिश्र उर्फ मोनू
    Local Politician बीकापुर, अयोध्या, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग (जौनपुर खेतासराय) शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी। जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। ब्यूरो रिपोर्ट
    1
    अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने नेशनल हाईवे पर की ताबड़तोड़ फायरिंग 
(जौनपुर खेतासराय)
शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दुल्हन के अधूरे रह गए सपने 
बताते चलें कि शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर खेतासराय थाना क्षेत्र के बादशाही के पास कल शुक्रवार की देर रात दिल दहला देने वाली वारदात में अपाची सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बारात लेकर जा रहे दूल्हे को सरेआम गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल दूल्हे को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है, वहीं शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़ऊर गांव निवासी रामलखन बिंद के पुत्र आजाद बिंद (22) की शादी खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा अंतर्गत बीबीपुर गांव निवासी गोरखनाथ बिंद की पुत्री सोनी के साथ तय थी। शुक्रवार को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बारात धूमधाम से खेतासराय के लिए रवाना हुई थी।
जानकारी के मुताबिक जैसे ही दूल्हे की गाड़ी शाहगंज-जौनपुर नेशनल हाईवे पर बादशाही मनेछा गांव के पास पहुंची, तभी पीछे से आए अपाची बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने दूल्हे की कार को ओवरटेक कर कार रुकवा ली। और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली दूल्हे के पेट और मुंह में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन और बाराती घायल दूल्हे को आनन-फानन में खेतासराय स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही खेतासराय, खुटहन और शाहगंज थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गई है। हालांकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।
उधर, बीबीपुर गांव में जहां बारात पहुंचनी थी, वहां खुशियों का माहौल अचानक मातम में बदल गया। डीजे की आवाज थम गई और दुल्हन के रूप में सजी सोनी बिंद के अरमान अधूरे रह गए। पूरे गांव में शोक का माहौल है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा। 
ब्यूरो रिपोर्ट
    user_Sarveshpandey
    Sarveshpandey
    Faizabad, Ayodhya•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.