एरिया डोमिनेशन के तहत झुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन, एकसाथ 590 ठिकानों पर दबिश, 128 गिरफ्तार झुंझुनूं पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में 64 पुलिस टीमों के 283 अधिकारी-कर्मचारियों ने 590 स्थानों पर दबिश देकर कुल 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई में 51 गिरफ्तारी वारंटी, 12 स्थाई वारंटी/पीओ/335 बीएनएसएस, 22 विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी, एक इनामी अपराधी सहित अन्य मामलों में आरोपी पकड़े गए। आबकारी एक्ट के 13 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की गई। वहीं मंड्रेला और बगड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर 40 टन बजरी और 9 टन पत्थर सहित दो वाहन जब्त किए। कोतवाली थाना पुलिस ने सर्वाधिक 17 गिरफ्तारियां कीं। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
एरिया डोमिनेशन के तहत झुंझुनूं पुलिस का बड़ा एक्शन, एकसाथ 590 ठिकानों पर दबिश, 128 गिरफ्तार झुंझुनूं पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत जिलेभर में व्यापक कार्रवाई की। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशन में 64 पुलिस टीमों के 283 अधिकारी-कर्मचारियों ने 590 स्थानों पर दबिश देकर कुल 128 आरोपियों को गिरफ्तार किया।कार्रवाई में 51 गिरफ्तारी वारंटी, 12 स्थाई वारंटी/पीओ/335 बीएनएसएस, 22 विभिन्न मामलों में वांछित आरोपी, एक इनामी अपराधी सहित अन्य मामलों में आरोपी पकड़े गए। आबकारी एक्ट के 13 प्रकरण दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जब्त की गई। वहीं मंड्रेला और बगड़ थाना पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो प्रकरण दर्ज कर 40 टन बजरी और 9 टन पत्थर सहित दो वाहन जब्त किए। कोतवाली थाना पुलिस ने सर्वाधिक 17 गिरफ्तारियां कीं। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और आमजन में सुरक्षा का विश्वास बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।
- एसडीएम की जांच के बाद बिहाली गोशाला के प्रधान, मैनेजर व लेखाकार पर केस एक ही धर्मकांटे की पर्ची से दो बार बिल बनाने और फर्जी रसीद लगाने का आरोप मंडी अटेली। (सतीश कुमार शर्मा) बिहाली गोशाला में फर्जी बिल तैयार कर गोशाला की राशि हड़पने का मामला सामने आया है। एसडीएम की जांच के बाद अटेली थाना पुलिस ने गोशाला के प्रधान, मैनेजर व लेखाकार के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने गोशाला के पूर्व प्रधान एवं पूर्व सरपंच रोहताश सिंह की शिकायत पर बीएनएस की धारा 316(2), 318(4) सहित सात धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत के अनुसार गोशाला के मैनेजर पर आरोप है कि वीआर नंबर 196 दिनांक 29 दिसंबर 2024 में फर्जी रसीद नंबर 8818 का इस्तेमाल किया गया। आरोप है कि एक ही धर्मकांटे की पर्ची के आधार पर दो बार बिल बनाकर करीब 50 हजार रुपये की राशि का गबन किया गया। इसके अलावा सितंबर 2024 से संबंधित वीआर नंबर 82 में भी मजदूरी के रिकॉर्ड में अनियमितता का आरोप लगाया गया है। शिकायत में बताया गया कि दो मजदूरों ने क्रमश: तीन और छह दिन काम किया था, लेकिन रिकॉर्ड में तीन दिन की जगह 13 दिन तथा छह दिन की जगह 16 दिन की हाजिरी दर्ज कर दी गई। इस प्रकार कुल 20 दिन की अतिरिक्त मजदूरी दर्शाकर राशि हड़पने का आरोप है। इसी प्रकार 1450 रुपये की फूल मालाओं की खरीद के बदले 4450 रुपये का बिल लगाए जाने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गोशाला में गायों के लिए लोगों द्वारा दिए गए दान की राशि में भी अनियमितता की गई। ये सभी बिंदु एसडीएम की जांच में सामने आने की बात शिकायत में कही गई है। सभी बिलों की जांच की मांग शनिवार को पूर्व प्रधान एवं पूर्व सरपंच रोहताश सिंह तथा सुबेसिंह ने पत्रकार वार्ता कर मामले में नामजद प्रधान, मैनेजर और लेखाकार से कथित गबन की राशि की वसूली की मांग की। पूर्व प्रधान ने कहा कि यदि गोशाला के सभी बिलों और रिकॉर्ड की गहनता से जांच करवाई जाए तो लाखों रुपये की अन्य अनियमितताएं भी सामने आ सकती हैं। उन्होंने कहा कि गोशाला का रिकॉर्ड सही तरीके से मेंटेन नहीं किया गया है। उन्होंने प्रशासन से गोशाला के संचालन की व्यवस्था अपने हाथ में लेने तथा वहां जमा करोड़ों रुपये की धनराशि को सुरक्षित रखने की मांग की, ताकि गोवंश के भरण-पोषण में किसी प्रकार की परेशानी न हो। गोशाला में करीब 1400 गोवंश बिहाली गोशाला में करीब 1400 गोवंश बताए जा रहे हैं। गोशाला का नंदी हरियाणा पशु प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल कर चुका है, जिसके लिए उसे 51 हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी मिला था। वहीं, गोशाला के पूर्व प्रधान कैप्टन महाबासिंह ने अपने कार्यकाल में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि वे प्रत्येक वर्ष अपनी निजी आय से गोशाला को एक लाख रुपये की राशि दान के रूप में देते हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।1
- हरियाणा की 50 बड़ी तमाम खबरें देखें सिर्फ 10 मिनट में एक ही वीडियो में पूरा हरियाणा1
- बहरोड़ के गोकुलपुर निवासी सीआरपीएफ हवलदार रामनिवास चोरड़िया का निधन, बटालियन ने दी अंतिम सलामी बहरोड़, कस्बे के गांव गोकुलपुर निवासी सीआरपीएफ हवलदार रामनिवास 55 वर्ष चोरड़िया का जयपुर अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। पैतृक गांव गोकुलपुर में उनका सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। बटालियन द्वारा उन्हें सलामी दी गई। इस दौरान पत्नी व बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया, गांव में शोक की लहर दौड़ गई। रामनिवास पत्नी धर्मा पांच बच्चों के पिता थे, जिनमें तीन बेटियां शादीशुदा हैं वहीं दो बेटे हैं, जिनमें बड़ा बेटा अमित शादीशुदा है। छोटा बेटा देवेन्द्र अविवाहित है। हाल ही में अमित ने कांग्रेस की टिकट पर नगर परिषद वार्ड पार्षद के चुनाव लड़े थे। इस मौके पर कांग्रेस नेता संजय यादव, पूर्व प्रधान बस्तीराम यादव, डीएसपी सचिन शर्मा, एसएचओ रविन्द्र सहित अन्य मौजूद रहे।1
- आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चुनाव आयोग ने की वोटो की डकैती बीजेपी को पहुंचा फायदा #मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने की प्रेस कॉन्फ्रेस1
- भिवानी के गांव बामला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र #bhiwani #bamla #congress #trending #viralvideoreels भिवानी के गांव बामला पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र #bhiwani #bamla #congress #trending #viralvideoreels1
- Post by सतीश कुमार1
- कोटपुतली-बहरोड़ जिले के ग्राम पंचायत नीझर में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय कराटे एवं रोलर स्केटिंग प्रतियोगिता का आज भव्य समापन समारोह संपन्न हुआ । खेल भावना और उत्साह से लबरेज़ इस समापन समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने शिरकत की । विधायक ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक कुलदीप धनखड़ रहे । उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन में अनुशासन और टीम भावना का संचार करते हैं। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाएं अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रही हैं, जो बेहद गर्व की बात है । शिक्षा विभाग के अधिकारी रहे मौजूद,समारोह की अध्यक्षता मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामेश्वर प्रसाद जाट ने अतिथियों ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की ग्रामीणों की उपस्थिति में सभी का आभार व्यक्त किया गया।बी डी गुर्जर (रिटायर्ड शिक्षा विभाग राजस्थान),जगदीश गुरु,प्रधानाध्यापक प्रधानाध्यापक जयराम बघालिया, अशोक वर्मा, राहुल बुनकर सरपंच प्रत्याशी,अमरचंद चौधरी, कमल चौधरी,देवेंद्र शर्मा, रूडमल जाट, महेंद्र पलसानिया,कालुराम मंदोलिया, श्रवण लाल जाट, शंकरलाल पलसानिया, छीतरमल लांबा,गजानंद जाट,बाबुलाल गुप्ता, शिवकुमार टेलर, श्याम ककोडिया,रमराज जाट,बाबुलाल मीणा,छीतर लाल कंपाउंडर,आदि लोग मौजूद थे1
- महेंद्रगढ़ में खड़े ट्रेल से टकराया सब्जी से भरा हुआ कैंटर: बहुत बुरी हालत में है युवक मरने के कागार। *मृतक रोहित का फाइल फोटो।* हरियाणा के महेंद्रगढ़ में हाईवे 152 डी पर खेड़ी तलवाना के पास शनिवार तड़के एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक पेट्रोल पंप के नजदीक रेस्ट एरिया में खड़े ट्राले से सब्जियों से भरा एक कैंटर पीछे से टकरा गया। टक्कर में कैंटर में सवार रेवाड़ी के कारोली गांव निवासी 29 साल के रोहित शर्मा की मौत हो गई, जबकि कैंटर चला रहे उनके चाचा प्रमोद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर रोहित को मृत घोषित कर दिया गया।1
- धनाना गांव में हो गई बड़ी घटना जमीनी विवाद को लेकर वृद्ध महिला को ट्रैक्टर से कुशल कर कर दी हत्या #धनाना गांव में हो गया कांड #ट्रेक्टर से कुचलकर कर दी 80 वर्षीय बुजुर्ग की ह*त्या1