Shuru
Apke Nagar Ki App…
*सतना शहर के ऊपर लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) के लग रहे चक्कर, लोगों में कौतूहल।*
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
*सतना शहर के ऊपर लड़ाकू विमान (फाइटर जेट्स) के लग रहे चक्कर, लोगों में कौतूहल।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- विंध्याचल (मिर्जापुर): नवरात्र के पावन पर्व पर मां जगतारिणी सेवा संस्था ट्रस्ट की ओर से मां विंध्यवासिनी मंदिर के दरबार में भक्तों के लिए जलपान एवं प्रसाद वितरण की विशेष व्यवस्था की गई। इस सेवा कार्य का उद्देश्य मां के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को सहूलियत प्रदान करना और सेवा भावना को बढ़ावा देना है। संस्था के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से विनम्र अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रसाद ग्रहण करें और इस पुनीत कार्य का हिस्सा बनें। कार्यक्रम के दौरान भक्तों में विशेष उत्साह देखा गया और बड़ी संख्या में लोगों ने जलपान सेवा का लाभ उठाया। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक अध्यक्ष आकाश सिंह, सचिव अमन मिश्रा, मनीष प्रजापति, विशाल चौरसिया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर सेवा कार्य को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। संस्था द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक प्रशंसा हो रही है। नवरात्र के दौरान इस तरह की सेवाएं श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही हैं2
- हमारी एसपी मैं को मान सम्मान करिए हमारे मिर्जापुर शहर का एक अच्छी मैडम जी है1
- Mumbai धनगर समाज की बड़ी चेतावनी: दीपक भाऊ बोहार्डे का आमरण अनशन, 'वादा निभाओ या मौत का तमाशा देखो'!1
- अदा की गई अलविदा की नमाज मस्जिदो मे उमड़ी भीड़ ईद का चाद नजर न आने पर इस जुमा को भी गोपीगंज नगर व ग्रामीण क्षेत्रों रमजान माह की आखिरी जुमा (अलविदा) की नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज के साथ मदीना मस्जिद,शाही मस्जिद, मुजाहिद मस्जिद,फैजाने मदीना सहित अन्य मस्जिदो मे अकीदत व एहतराम के साथ सुरक्षा व्यवस्था के बीच नमाज अदा की गईl जामा मस्जिद गोपीगंज मे पेश इमाम हाफिज अनिशुल कादरी,मदीना मस्जिद में हाफिज गुलाम मुर्तुजा,शाही मसजिद सराय मोहाल मे हाफीज मोहम्मद अवैश,अलीनगर फैजाने मदीना मस्जिद मो अता अत्तारी,मुजाहिद मस्जिद नई बस्ती में पेश इमाम वैश मिस्बाही ने नमाज अदा कराईlग्रामीण क्षेत्र पूरे गुलाब मेवड़ापुर मे गुलाम जिलानी, जामा मस्जिद चकसहाब मे हाफिज फजल व मौलाना हफीज ,बरजी खुर्द मे मौलाना दिलावर,खानापुर गांधी मे मौलाना फतेह मोहम्मद के इमामत मे अलविदा की नमाज अदा की गईlइसके साथ ही भगवतपुर,गहरपुर, गिराई, अमवा,लालानगर मे भी अलविदा की नमाज पढ़ी गईl सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय,प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ,चौकी प्रभारी कुलदीप मिश्रा बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल के साथ मौजूद रहेl नगर पालिका परिषद द्वारा सफाई पेयजल आदि की विशेष व्यवस्था की गई थीl2
- Post by Rajesh Tiwari1
- भदोही जिले की औराई थाना पुलिस ने मंगलवार को अवैध गांजा तस्करी के एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से **28 किलो 362 ग्राम** अवैध गांजा, 6,000 रुपये नकद, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एक मारुति सुजुकी कार बरामद की। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर सख्ती के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत मुखबिरी सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लालानगर टोल प्लाजा से चकवा मार्ग पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध कार को रोका। कार चालक आलोक कुमार पटेल (निवासी चकहौदा, सराय ममरेज) भागने की कोशिश में कामयाब रहा, जबकि अन्य तीन आरोपी अरुण, विशाल और अरविंद पटेल पकड़े गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे छत्तीसगढ़ से सस्ते दामों पर गांजा खरीदकर लाते थे, उसे पुड़ियों में बांटकर स्थानीय स्तर पर बेचते थे और शौक पूरा करते थे। गिरोह में दो अभियुक्त ऐसे भी थे, जिन पर पुलिस द्वारा 5,000 और 25,000 रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। यह कार्रवाई नशा तस्करी पर लगाम कसने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जिले में मादक पदार्थों के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाने में मदद मिले1
- जय मां विंध्याचल वाली आप लोगों की कृपा से हमारे नवरात्र का मेला शुभ अवसर पर अच्छे से मनाया जाए1
- Mumbai सायन कोलीवाड़ा में 77 परिवारों का आशियाना अधर में, कॉसमॉस ग्रुप पर तानाशाही का आरोप! मुंबई के जीटीबी नगर में कॉसमॉस ग्रुप की लापरवाही और अधिकारियों की कथित 'हिटलरशाही' के कारण 77 परिवार सड़कों पर आने को मजबूर हैं। सालों से प्रोजेक्ट अधूरा है, जिससे 1200 लोग प्रभावित हैं। पीड़ितों का कहना है कि बिल्डर और एसआरए (SRA) अधिकारियों के तानाशाही रवैये की वजह से वे आर्थिक और मानसिक रूप से टूट चुके हैं। अब उनकी अंतिम उम्मीद महाराष्ट्र सरकार से है।1
- हेडलाइन: भदोही में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और गरज-चमक से किसानों की बढ़ी चिंता समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र अंतर्गत कलनुआ गांव में आज अचानक मौसम के करवट लेने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। जहां एक ओर खेतों में खड़ी सरसों और गेहूं की फसल अभी पूरी तरह कट नहीं पाई है, वहीं दूसरी ओर प्रकृति के इस बदलते रुख ने किसानों को असमंजस में डाल दिया है। दोपहर बाद अचानक आसमान में काले बादल छा गए और बूंदाबांदी के साथ गरज-चमक शुरू हो गई। मौसम के इस बदलाव को देखकर किसान अपनी तैयार खड़ी फसल को लेकर चिंतित नजर आए। गेहूं की फसल पककर तैयार है, लेकिन बारिश होने की स्थिति में फसल को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय किसानों का कहना है कि अगर मौसम इसी तरह बना रहा तो कटाई में देरी होने के साथ-साथ फसल की गुणवत्ता पर भी असर पड़ सकता है। पहले से ही मेहनत और लागत लगाने के बाद अब प्राकृतिक आपदा का खतरा किसानों के सामने खड़ा हो गया है। फिलहाल आसमान में बादल छाए हुए हैं और मौसम का रुख अनिश्चित बना हुआ है, जिससे किसान काफी चिंतित हैं और मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।1