Shuru
Apke Nagar Ki App…
@PappuKumar-ky6qb you tube my channel
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महीने दिन से सोलन पड़ा हुआ है शीतला मंदिर से रामचंद्र के घर तक गांव में जिस गांव वालों को इस रोड पर आने-जाने में दिक्कत होती है मैं ग्राम प्रधान और सरकार से आग्रह करना चाहता हूं इस रोड पर जल्द से जल्द आगे की कार्रवाई करने की कृपा करें ।।1
- Post by पत्रकार अमान खान1
- *जनपद – सोनभद्र* *✨ मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं साइबर सतर्कता अभियान सफलतापूर्वक सम्पन्न-* जनपद सोनभद्र में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से मिशन शक्ति 5.0 के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य फोकस महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा प्रशिक्षण, विधिक अधिकारों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से बचाव रहा। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी यातायात डॉ. चारु द्विवेदी (सहायक नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति 5.0) के नेतृत्व में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में महिलाओं एवं बालिकाओं के साथ संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। अभियान के दौरान गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के सरल उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित विधिक प्रावधानों, हेल्पलाइन सेवाओं एवं साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड, फर्जी कॉल/लिंक, सोशल मीडिया दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने के संबंध में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई। पुलिस द्वारा यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न, घरेलू हिंसा या साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल पुलिस या संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। *📢 महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर-* 📞 112 – आपातकालीन सेवा 📞 1090 / 1091 – महिला सुरक्षा हेल्पलाइन 📞 181 – महिला हेल्पलाइन 📞 1930 – साइबर अपराध हेल्पलाइन 📞 1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन *सोनभद्र पुलिस महिला सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध है एवं मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत यह अभियान सतत रूप से संचालित किया जाता रहेगा।*4
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- सोनभद्र में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा है। माध्यमिक भारतीय रसोईया वेलफेयर एसोसिएशन उ०प्र० ने वर्ष 2004 से लंबित न्यूनतम मानदेय के अंतर बकाया, स्थायीकरण और रसोइयों के कल्याण से जुड़ी मांगों के शीघ्र निस्तारण की मांग की है। एसोसिएशन ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत रसोइये प्रधानमंत्री पोषण योजना के तहत बहुत कम मानदेय पर कार्य कर रहे हैं, जिससे उनका जीविकोपार्जन कठिन हो रहा है। संगठन का कहना है कि इतने कम मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है। ज्ञापन में प्रमुख मांगें रखी गई हैं, जिनमें रसोइयों से 11 माह के बजाय पूरे 12 माह कार्य लिए जाने और तदनुसार मानदेय देने की बात शामिल है। इसके अतिरिक्त, रसोइयों का नवीनीकरण स्वतः करने, प्रस्तावित प्रतिबंधों को समाप्त करने, मातृत्व अवकाश, मेडिकल सुविधा और 14 आकस्मिक अवकाश प्रदान करने की भी मांग की गई है। मृतक रसोइयों के स्थान पर उनके परिवार के सदस्य को नियुक्ति तथा न्याय पंचायत स्तर पर स्थानांतरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी अपील की गई है।1
- पिपरी थाना क्षेत्र के बेलवादह गांव में बने ऐश डेम को ट्यूब के सहारे पार करते समय चाची-भतीजी की डूबकर मौत हो गई। महिला उषा (24) अपने पति राहुल और 4 वर्षीय भतीजी रिंकी के साथ ऐश डेम पार कर रही थी, तभी बीच धारा में संतुलन बिगड़ने से बच्ची पानी में गिर गई। उसे बचाने के लिए उषा भी कूद गई और दोनों बह गईं, जबकि पति तैरकर बाहर निकल आया। सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने देर शाम तक तलाश की, लेकिन अंधेरा और झाड़ियों के कारण सफलता नहीं मिली। अगले दिन वाराणसी से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने करीब 20 घंटे की मशक्कत के बाद झाड़ियों में फंसे दोनों शव बरामद कर लिए। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। उनका कहना है कि पार करने के लिए कोई पुल न होने के कारण लोग मजबूरी में ट्यूब के सहारे आवागमन करते हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल निर्माण की मांग की है।4
- Post by @PappuKumar-ky6qb you tube my channel1
- Post by Buro chief Sonbhadra Kameshwar Buro Chief1
- धुरकरी घोरावल सोनभद्र मैंन तिराहे पर हैंड पंप पड़ा है इसका देखभाल कोई नहीं कर रहा है नहीं प्रधान नहीं वीडियो नए सेक्रेटरी सरकार से गुजारिश है इस हैंड पंप को जल्द से जल्द ठीक किया जाए ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है क्योंकि दो-तीन साल से बंद पड़ा है लोगों को पानी पीने की बहुत तकलीफ हो रही है सरकार से हमारी गुजारिश है जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए और आकर के जांच पड़ताल की जाए आपका दिनेश कुमार स्मार्ट ब्लॉगर।2