जनता दर्शन में जिलाधिकारी सख्त, अन्य को शिकायतों का मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आज भूमि विवाद एंव भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित शिकायतों पर अधिक फोकस रहा, जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान जनपद में गर्मी के दृष्टिगत जनमानस को पर्याप्त विद्युत एवं पेयजला पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए और निस्तारण संवेदनशील होकर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुष्पा पत्नी, स्वर्गीय नरेंद्र यादव निवासी बबीना ने शिकायती पत्र देते हुए निवेदन किया कि प्रार्थिया आराजी स०- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329मि0 रकवा 0,033 हे0 स्थित ग्राम बबीना परगना व जिला झाँसी की संक्रमणीय भूमिधर काविज व दाखिल है, उक्त आराजी मे प्रार्थिया का पुराना बाड़ा बना है। जिसमे आम व शीशम के पेड़ लगे हुये है जिसमे प्रार्थिया की चारो ओर से बारी लगी हुई है। जिसे ग्राम प्रधान ताकत के बल पर प्रार्थिया की परिस्थिति का फायदा उठाकर जे०सी०बी० से बारी तोड़कर व पेड़ गिराकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर प्रार्थिया से गाली गलौज व धमकी देता है तथा कहता है कि यह भूमि पत्थर की है, तुम्हारी आराजी की आकृति कम है। इस कारण यह बाड़ा पत्थर भूमि में पड़ता है जिसे हटाने का मुझे अधिकार है। प्रार्थिया द्वारा बहुत विनम्रता से प्रार्थना करते हुये वारी हटाने से रोका किन्तु वह नही माना तथा कहता है कि तुमसे जमीन खाली कराकर दूसरे को देना है व मुझे रूपये दे रहे है तुम्हे लेना हो तो मुझे रूपये दो। मै कई व्यक्तियों को जमीन दे चुका हूँ। जिससे प्रार्थिया काफी 'भयभीत व परेशान है प्रार्थिया का उक्त बाड़ा व पेड, पत्थर भूमि पर नही है तथा आकृति दुरूस्ती का वाद प्रार्थिया कर रही है तब तक ग्राम प्रधान को जबरन पेड गिराने व बाडे को जे०सी०बी० से हटाकर कब्जा किये जाने से रोका जाना आवश्यक है । अतः जी से निवेदन है कि प्रार्थिया जो एक गरीब विधवा महिला है का बाडा गाटा सं0- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329 मि0 स्कवा 0,033 हे0 के जुजभाग मे स्थित है को जबरन ताकत के बल पर ग्राम प्रधान दीनदयाल अहिरवार ग्राम बबीना को जबरन जे सी बी से बाडे की बारी व पेड को गिराने व प्रार्थिया के शांन्तिपूर्ण कब्जे मे दखल करने से रोके जाने तथा प्रधान के खिलाफ रूपये लेकर फर्जी जमीन पटटा देने के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करे । जिलाधिकारी ने शिकायत की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपजलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि संलग्न अभिलेखों के आधार पर जांच करते हुए प्रार्थी की विधिक भूमि पर अवैध कब्जा न हो।इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सोमवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, एसीएम अजय कुमार यादव एवं संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जनता दर्शन में जिलाधिकारी सख्त, अन्य को शिकायतों का मौके पर निस्तारण के दिए निर्देश जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज कलेक्ट्रेट कक्ष में जनता दर्शन के दौरान आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना। आज भूमि विवाद एंव भूमि पर अवैध कब्जा संबंधित शिकायतों पर अधिक फोकस रहा, जिलाधिकारी ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान जनपद में गर्मी के दृष्टिगत जनमानस को पर्याप्त विद्युत एवं पेयजला पूर्ति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए निर्देश दिए कि जहां भी पेयजल आपूर्ति बाधित है, वहां तत्काल टैंकर के माध्यम से पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान तहसीलदारों, खण्ड विकास अधिकारियों एवं अन्य अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि केवल औपचारिकता पूर्ण करने से काम नहीं चलेगा, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जहां संभव हो, दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर आपसी सुलह-समझौते के माध्यम से विवादों का समाधान कराया जाए, जिससे अनावश्यक मुकदमेबाजी एवं तनाव से बचा जा सके। जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की शिकायत सुनते हुए चेतावनी दी कि लापरवाही अथवा शिकायतों के निस्तारण में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब जनसुनवाई की सीधी मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जा रही है।अतः जनता दर्शन के समय प्राप्त शिकायतों को संवेदनशील और गंभीरता से सुना जाए और निस्तारण संवेदनशील होकर किया जाना सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुष्पा पत्नी, स्वर्गीय नरेंद्र यादव निवासी बबीना ने शिकायती पत्र देते हुए निवेदन किया कि प्रार्थिया आराजी स०- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329मि0 रकवा 0,033 हे0 स्थित ग्राम बबीना परगना व जिला झाँसी की संक्रमणीय भूमिधर काविज व दाखिल है, उक्त आराजी मे प्रार्थिया का पुराना बाड़ा बना है। जिसमे आम व शीशम के पेड़ लगे हुये है जिसमे प्रार्थिया की चारो ओर से बारी लगी हुई है। जिसे ग्राम प्रधान ताकत के बल पर प्रार्थिया की परिस्थिति का फायदा उठाकर
जे०सी०बी० से बारी तोड़कर व पेड़ गिराकर जबरन कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। प्रार्थिया द्वारा मना करने पर प्रार्थिया से गाली गलौज व धमकी देता है तथा कहता है कि यह भूमि पत्थर की है, तुम्हारी आराजी की आकृति कम है। इस कारण यह बाड़ा पत्थर भूमि में पड़ता है जिसे हटाने का मुझे अधिकार है। प्रार्थिया द्वारा बहुत विनम्रता से प्रार्थना करते हुये वारी हटाने से रोका किन्तु वह नही माना तथा कहता है कि तुमसे जमीन खाली कराकर दूसरे को देना है व मुझे रूपये दे रहे है तुम्हे लेना हो तो मुझे रूपये दो। मै कई व्यक्तियों को जमीन दे चुका हूँ। जिससे प्रार्थिया काफी 'भयभीत व परेशान है प्रार्थिया का उक्त बाड़ा व पेड, पत्थर भूमि पर नही है तथा आकृति दुरूस्ती का वाद प्रार्थिया कर रही है तब तक ग्राम प्रधान को जबरन पेड गिराने व बाडे को जे०सी०बी० से हटाकर कब्जा किये जाने से रोका जाना आवश्यक है । अतः जी से निवेदन है कि प्रार्थिया जो एक गरीब विधवा महिला है का बाडा गाटा सं0- 2328 मि0 रकवा 0,228 एवं 2329 मि0 स्कवा 0,033 हे0 के जुजभाग मे स्थित है को जबरन ताकत के बल पर ग्राम प्रधान दीनदयाल अहिरवार ग्राम बबीना को जबरन जे सी बी से बाडे की बारी व पेड को गिराने व प्रार्थिया के शांन्तिपूर्ण कब्जे मे दखल करने से रोके जाने तथा प्रधान के खिलाफ रूपये लेकर फर्जी जमीन पटटा देने के खिलाफ कार्यवाही करने की कृपा करे । जिलाधिकारी ने शिकायत की गंभीरता को समझते हुए तत्काल उपजलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि संलग्न अभिलेखों के आधार पर जांच करते हुए प्रार्थी की विधिक भूमि पर अवैध कब्जा न हो।इसे कड़ाई से सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने सोमवार कलेक्ट्रेट चैंबर में जनता दर्शन के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि अब जनसुनवाई की लाइव मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय से की जाएगी। सुनवाई से पूर्व प्रदेश के समस्त जनपदों के डीएम की मौजूदगी को देखा गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल, एडीएम न्याय अरुण कुमार गौड़, एसीएम अजय कुमार यादव एवं संबंधित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
- झांसी। बीते दिनों छात्र के साथ मारपोटकरने वाले गार्ड .... के खिलाफ कार्यवाही नहीं होने पर कई छात्र संगठनों ने मिलकर विश्विद्यालय के गेट पर किया प्रदर्शन, छात्रों का भारी आक्रोश देख गार्ड को निलंबित कर दिया है।1
- पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज का शहर में हुआ मंगल प्रवेश निकली शोभायात्रा....पलक पांवड़े बिछाकर श्रद्धालुओं ने की आगवानी1
- बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनवाने में सहयोग नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नौ सांसदों एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला फूंका गया बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनवाने में सहयोग नहीं करने पर अखण्ड बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी नौ सांसदों एवं छप्पन विधायकों के सामूहिक पुतला फूंका गया1
- जालौन : मायके आई महिला की अस्मत पर हमला,प्रधान पुत्र ने किया दुष्कर्म, धमकी देकर हुआ फरार, पहुंचा जेल जालौन जनपद के कोंच कोतवाली क्षेत्र में रिश्तों और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मायके आई एक विवाहिता के साथ गांव के प्रधान पुत्र द्वारा पशुबाड़े में दुष्कर्म किए जाने का सनसनीखेज आरोप लगा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा शनिवार सुबह करीब 10 बजे कोंच पुलिस द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार, पीड़िता इंदरगढ़ क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, जिसकी शादी वहीं हुई है। कुछ दिन पहले वह अपने पति के साथ मायके आई हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह महिला घर के सामने बने पशुबाड़े में नहाने गई थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला प्रधान का पुत्र वहां पहुंच गया। आरोप है कि महिला के नहाने की तैयारी करते समय आरोपी ने उसे जबरन दबोच लिया और पशुबाड़े में बने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला द्वारा विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि अगर उसने किसी को घटना के बारे में बताया तो वह उसके पति को फोटो भेज देगा। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना से सहमी पीड़िता ने परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उसी दिन आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही थी। कोंच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।1
- पड़ोसी, प्यार और फिर चैप्टर क्लोज! ,, 23 का छात्र और 34 की शादीशुदा प्रेमिका ने जहर खाकर मौत को लगाया गले.1
- झांसी के 'होटल रॉयल इन' के कमरा नंबर 205 में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। झांसी के 'होटल रॉयल इन' के कमरा नंबर 205 में एक प्रेमी युगल ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। 23 वर्षीय युवराज यादव, जो टहरौली के खिलवारी गांव का निवासी था और SSC की तैयारी कर रहा था। 35 वर्षीय भारती उर्फ सिम्मी, जो युवराज की पड़ोसन और विवाहित थी। स्दोनों चिरगांव के रमपुरा गांव से झांसी आए थे। होटल स्टाफ के दरवाजा खटखटाने पर जवाब न मिलने पर पुलिस बुलाई गई, जहां दोनों अचेत मिले। पारिवारिक पृष्ठभूमि: युवराज के पिता के पास 50 बीघे जमीन है; उसका छोटा भाई विनय यूपी पुलिस में सिपाही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है; दोनों के बीच उम्र का काफी फासला था।3
- झाँसी के एक BJP नेता ने बिल्लो रानी वीडियो को AI-जनरेटेड बताया है। हालांकि, बाद में नेताजी ने खुद ही इस वीडियो से जुड़ी कई चौंकाने वाली बातें उगल दीं।1
- झाँसी जिला अस्पताल में मरीजों को साथ लेकर जाने में दो दलालों की हुई आपस में मारपीट झाँसी जिला अस्पताल में मरीजों को साथ लेकर जाने में दो दलालों की हुई आपस में मारपीट जिला अस्पताल में दलालों का आतंक जारी है। नेत्र विभाग एक बार फिर सुर्खियों के घेरे में बना रहता है। वीडियो वायरल1