logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गोला गोकर्णनाथ में DM-SP ने संभाला मोर्चा सावन मेले की तैयारियों का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोला गोकर्णनाथ में सावन माह की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सावन के पहले सोमवार से पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने नीलकंठ मैदान पहुंचकर बैठक की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोला विधायक अमन गिरी और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' भी मौजूद रहे। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गोला गोकर्णनाथ धाम में सावन के महीने में लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

4 hrs ago
user_Sandeep kumar gupta
Sandeep kumar gupta
Electrician लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
09fff2bd-b5d2-4a18-882e-9c54f7f638e4

गोला गोकर्णनाथ में DM-SP ने संभाला मोर्चा सावन मेले की तैयारियों का जायजा लिया, दिए आवश्यक निर्देश लखीमपुर खीरी के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोला गोकर्णनाथ में सावन माह की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। सावन के पहले सोमवार से पूर्व शनिवार को जिलाधिकारी अंजनी कुमार और पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग ने नीलकंठ मैदान पहुंचकर बैठक की और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान गोला विधायक अमन गिरी और नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला 'रिंकू' भी मौजूद रहे। बैठक में श्रद्धालुओं की भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा, साफ-सफाई, पेयजल, लाइटिंग और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सावन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गोला गोकर्णनाथ धाम में सावन के महीने में लाखों की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में आने वाली भीड़ को देखते हुए मेले में अतिरिक्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी, बैरिकेडिंग, खोया-पाया केंद्र और एंबुलेंस की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका को क्षेत्र में साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    1
    जंतर-मंतर की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो संदेश समस्त देश वासियों के लिये 
बीते दिनों जंतर-मंतर पर हुई घटना से आहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वीडियो संदेश जारी कर अपनी प्रतिक्रिया दी। प्रधानमंत्री ने पूरे घटनाक्रम को बच्चों से अनजाने में हो जाने वाली भूल की तरह बताते हुए कहा कि उन्होंने संबंधित लोगों को माफ कर दिया है।
    user_Ajay  जोश सच का
    Ajay जोश सच का
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    1
    *अज्ञात बेखौफ चोरों ने चोरी की घटना को दिया को अंजाम लाखों की ज्वेलरी पर किया हाथ साफ*
    user_Ram Jeevan Raj
    Ram Jeevan Raj
    Photographer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    1
    पप्पू यादव के साधु वेश पर हरिद्वार के संतों की नाराजगी, धार्मिक प्रतीकों के राजनीतिक इस्तेमाल पर जताई आपत्ति
हरिद्वार। संसद परिसर में सांसद पप्पू यादव द्वारा भगवा वस्त्र पहनकर पुजारी के रूप में किए गए प्रदर्शन पर हरिद्वार के संत समाज ने कड़ी आपत्ति जताई है। संत राम विशाल दास महाराज ने कहा कि राजनीतिक विरोध दर्ज कराने के लिए साधु-संतों की वेशभूषा और धार्मिक प्रतीकों का उपयोग उचित नहीं है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दलों ने अन्य धार्मिक मुद्दों, धर्मांतरण और धार्मिक स्थलों से जुड़े मामलों पर कभी मुखर विरोध नहीं किया। साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका राम मंदिर निर्माण में कोई योगदान नहीं रहा और वे इस विषय पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं रखते। संत समाज ने धार्मिक आस्था और संत परंपरा का सम्मान बनाए रखने की अपील की है।
    user_संजय चौहान
    संजय चौहान
    लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    1
    सरकारी काम चल रहा है हापुर बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास यहां पर मजदूरों की मजदूरी ₹500 है इसको बढ़ाने के लिए कृपया करें
सरकारी काम चल रहा है हापुड़ बुलंदशहर में सिकंदराबाद के पास में चल रहा है यहां पर लोगों की मजदूरी साडे ₹500 है यहां पर मजदूर की जरूरत है कोई हो तो बताना
    user_Rohitsingh
    Rohitsingh
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है। यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है। इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    1
    लखीमपुर - शहर में एक लंगूर के हमलों से लोगों में दहशत है।
यह बंदर अब तक कई लोगों को काट चुका है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लंगूर पहले एक व्यक्ति के सिर पर हाथ रखता है, फिर अचानक गर्दन पर हमला कर देता है। एक अन्य वीडियो में भी वह राहगीर पर झपटता दिखाई देता है।
इसके अलावा लंगूर सड़क पर चल रही एक कार की छत पर बैठकर सफर करता भी नजर आया। शहर के छाऊछ चौराहे से सामने आए इस वीडियो के बाद लोगों में भय का माहौल है
    user_Dileep Tripathi
    Dileep Tripathi
    Farmer लखीमपुर, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.