logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रयागराज के कौधियारा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी (पटपार) में चाचा-भतीजे की डूबने से हुई मौत..... प्रयागराज में कौधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गाँव से मूर्ति विसर्जन के लिये पहुँचे टोंस नदी हुआ बड़ा हादसा आज दिनांक 20/10/2026 दिन मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चाचा और भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गयी, मृतकों की पहचान दीवान का पूरा गांव के रहने वाले राहुल पांडेय (20 वर्ष) और उनके भतीजे अमित कुमार पांडेय (22 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल 12वीं के छात्र थे और अमित स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा कर चुके थे। यह हादसा कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतलेश्वर मंदिर के समीप स्थित देवरा पटपर घाट पर टोंस नदी में सुबह करीब 10 बजे हुआ। ग्रामीण और परिवार के लोग मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर गए थे। विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान राहुल और अमित अनजाने में नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की तरफ चले गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कौंधियारा एसीपी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों, जल पुलिस और पेशेवर गोताखोरों की मदद से नदी में नाव और जाल डालकर दोनों की तलाश के प्रयास शुरू किए गए। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, स्थानीय ग्रामीणों ने त्योहारों और विसर्जन के समय भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और स्थायी गोताखोरों की तैनाती की मांग की है।

1 day ago
user_Mohd. Haroon
Mohd. Haroon
Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 day ago

प्रयागराज के कौधियारा थाना क्षेत्र में मूर्ति विसर्जन के दौरान टोंस नदी (पटपार) में चाचा-भतीजे की डूबने से हुई मौत..... प्रयागराज में कौधियारा थाना क्षेत्र के देवरा गाँव से मूर्ति विसर्जन के लिये पहुँचे टोंस नदी हुआ बड़ा हादसा आज दिनांक 20/10/2026 दिन मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें चाचा और भतीजे की पानी में डूबने से मौत हो गयी, मृतकों की पहचान दीवान का पूरा गांव के रहने वाले राहुल पांडेय (20 वर्ष) और उनके भतीजे अमित कुमार पांडेय (22 वर्ष) के रूप में हुई है। राहुल 12वीं के छात्र थे और अमित स्नातक (ग्रेजुएशन) पूरा कर चुके थे। यह हादसा कौंधियारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पतलेश्वर मंदिर के समीप स्थित देवरा पटपर घाट पर टोंस नदी में सुबह करीब 10 बजे हुआ। ग्रामीण और परिवार के लोग मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के लिए नदी पर गए थे। विसर्जन की प्रक्रिया के दौरान राहुल और अमित अनजाने में नदी के गहरे पानी और तेज बहाव की तरफ चले गए। पानी का बहाव तेज होने के कारण वे खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाए और देखते ही देखते गहरे पानी में समा गए। घाट पर मौजूद लोगों के शोर मचाने पर कौंधियारा एसीपी पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। स्थानीय ग्रामीणों, जल पुलिस और पेशेवर गोताखोरों की मदद से नदी में नाव और जाल डालकर दोनों की तलाश के प्रयास शुरू किए गए। इस दुखद घटना के बाद से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, स्थानीय ग्रामीणों ने त्योहारों और विसर्जन के समय भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाटों पर बैरिकेडिंग और स्थायी गोताखोरों की तैनाती की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रयागराज में सिन्दूर खेला के पारम्परिक उल्लास के साथ माँ दुर्गा को दी गयी भावभीनी बिदाई... प्रयागराज : संगम नगरी में शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव का समापन बेहद भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ, विजयादशमी और एकादशी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में बंगाली समाज की पारंपरिक और सुप्रसिद्ध सिंदूर खेला रस्म का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज दिनांक 21/10/2026 दिन बुधवार सुबह से ही शहर के लूकरगंज बारवारी, भारद्वाज पार्क और दरभंगा कॉलोनी सहित कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं की भारी भीड़ जुटने लगी और पारंपरिक लाल-पार की साड़ियों में सजी महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा के चरणों और माथे पर विधि-विधान से सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडालों में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे और चेहरे पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। ढाक की थाप पर थिरकीं महिलाएं, उत्सव के दौरान पंडालों का वातावरण ढाक की थाप, शंखनाद और मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक धुनुची नृत्य और बंगाली गीतों पर थिरकते हुए खुशियां मनाईं। मां दुर्गा को बेटी के रूप में विदा करने की भावना के बीच प्रतिमाओं के विसर्जन की बेला आते ही कई भक्तों की आंखें नम हो उठीं। आमतौर पर विजयादशमी के दिन ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हो जाता है, लेकिन इस वर्ष तिथियों और विशेष मुहूर्त के प्रभाव के कारण प्रयागराज के कई पंडालों में एकादशी 21 अक्टूबर के दिन सिंदूर खेला की रस्में पूरी कर विसर्जन यात्रा निकाली जा रही है। ढोल-ताशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निर्धारित तालाबों और घाटों की ओर ले जाया गया, जिसके साथ ही पांच दिनों से चल रहे इस भव्य सांस्कृतिक महासंगम का समापन हुआ।
    1
    प्रयागराज में सिन्दूर खेला के पारम्परिक उल्लास के साथ माँ दुर्गा को दी गयी भावभीनी बिदाई...
प्रयागराज : संगम नगरी में शारदीय दुर्गा पूजा उत्सव का समापन बेहद भावुक और उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ, विजयादशमी और एकादशी के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न पूजा पंडालों में बंगाली समाज की पारंपरिक और सुप्रसिद्ध सिंदूर खेला रस्म का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आज दिनांक 21/10/2026 दिन बुधवार सुबह से ही शहर के लूकरगंज बारवारी, भारद्वाज पार्क और दरभंगा कॉलोनी सहित कई प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में महिलाओं की भारी भीड़ जुटने लगी और पारंपरिक लाल-पार की साड़ियों में सजी महिलाओं ने सबसे पहले मां दुर्गा के चरणों और माथे पर विधि-विधान से सिंदूर अर्पित कर पूजा-अर्चना की। इसके बाद पंडालों में उपस्थित महिलाओं ने एक-दूसरे के माथे और चेहरे पर सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। ढाक की थाप पर थिरकीं महिलाएं, उत्सव के दौरान पंडालों का वातावरण ढाक की थाप, शंखनाद और मां दुर्गा के जयकारों से गुंजायमान रहा। सुहागिन महिलाओं ने पारंपरिक धुनुची नृत्य और बंगाली गीतों पर थिरकते हुए खुशियां मनाईं। मां दुर्गा को बेटी के रूप में विदा करने की भावना के बीच प्रतिमाओं के विसर्जन की बेला आते ही कई भक्तों की आंखें नम हो उठीं। आमतौर पर विजयादशमी के दिन ही देवी प्रतिमाओं का विसर्जन संपन्न हो जाता है, लेकिन इस वर्ष तिथियों और विशेष मुहूर्त के प्रभाव के कारण प्रयागराज के कई पंडालों में एकादशी 21 अक्टूबर के दिन सिंदूर खेला की रस्में पूरी कर विसर्जन यात्रा निकाली जा रही है। ढोल-ताशों के साथ भव्य शोभायात्रा निकालते हुए मां दुर्गा की प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए निर्धारित तालाबों और घाटों की ओर ले जाया गया, जिसके साथ ही पांच दिनों से चल रहे इस भव्य सांस्कृतिक महासंगम का समापन हुआ।
    user_Mohd. Haroon
    Mohd. Haroon
    Local News Reporter करछना, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ट्रेलर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत: प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और 3 माह की बच्ची सुरक्षित प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बारा पावर प्लांट नहर के पास देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे थे। इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में उनकी पत्नी और 3माह की बच्ची सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पत्नी और बच्ची के साथ आ रहे थे इंजीनियर पीपीसीएल चौकी प्रभारी देवेंद्र देव के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह (35) बारा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब दो बजे बारा पावर प्लांट नहर से लगभग 100 मीटर पहले बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
    2
    ट्रेलर की चपेट में आने से इंजीनियर की मौत:

प्रयागराज में इलाज के दौरान तोड़ा दम, पत्नी और 3 माह की बच्ची सुरक्षित
प्रयागराज के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में बारा पावर प्लांट नहर के पास देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय इंजीनियर धर्मेंद्र सिंह की मौत हो गई। वह पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से आ रहे थे।
इसी दौरान बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में उनकी पत्नी और 3माह की बच्ची सुरक्षित हैं। घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
पत्नी और बच्ची के साथ आ रहे थे इंजीनियर
पीपीसीएल चौकी प्रभारी देवेंद्र देव के अनुसार, धर्मेंद्र सिंह (35) बारा पावर प्लांट में इंजीनियर के पद पर कार्यरत थे। वह अपनी पत्नी वर्षा सिंह और तीन माह की बच्ची के साथ मोटरसाइकिल से जा रहे थे। रात करीब दो बजे बारा पावर प्लांट नहर से लगभग 100 मीटर पहले बांदा की ओर से आ रहे ट्रेलर से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
    user_Shishir gupta
    Shishir gupta
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के बरईपुर में रामलीला का भव्य मंचन, राम-रावण युद्ध देख रोमांचित हुए श्रद्धालु प्रयागराज। हनुमानगंज क्षेत्र के बरईपुर में श्री राम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंचन के दौरान कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का जीवंत चित्रण किया। धनुष-बाण की टंकार और संवादों की गूंज के बीच पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। दर्शक पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा। आयोजकों के अनुसार, रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सत्य की असत्य पर विजय के संदेश से जोड़ना है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं। कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे। मंचन के समापन पर आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया। स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    1
    प्रयागराज के बरईपुर में रामलीला का भव्य मंचन, राम-रावण युद्ध देख रोमांचित हुए श्रद्धालु
प्रयागराज। हनुमानगंज क्षेत्र के बरईपुर में श्री राम रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला का मंचन हुआ। इस दौरान भगवान श्रीराम और लंकापति रावण के बीच हुए युद्ध का दृश्य प्रस्तुत किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
मंचन के दौरान कलाकारों ने राम-रावण युद्ध का जीवंत चित्रण किया। धनुष-बाण की टंकार और संवादों की गूंज के बीच पूरा पंडाल "जय श्रीराम" के नारों से गूंज उठा। दर्शक पूरे समय मंत्रमुग्ध होकर लीला का आनंद लेते नजर आए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह दिखा।
आयोजकों के अनुसार, रामलीला का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और सत्य की असत्य पर विजय के संदेश से जोड़ना है। कमेटी के सदस्यों ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं।
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कमेटी के सदस्य और स्वयंसेवक व्यवस्था संभालते रहे। मंचन के समापन पर आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।
स्थानीय लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आपसी एकता, भाईचारे और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करते हैं।
    user_SUNIL KUMAR YADAV
    SUNIL KUMAR YADAV
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज के एलनगंज में रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजीः प्रयागराज के वार्ड 32 में एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा चौराहा प्रयागराज के एलनगंज स्थित वार्ड नंबर 32 के चौराहे पर विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। मंगलवार, 20 अक्टूबर की देर रात हुए इस कार्यक्रम को एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत आयोजनकर्ता दीपू साहू ने की।इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। पटाखों की रोशनी और रावण दहन के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा। स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। रावण दहन देखने के लिए लोग चौराहे पर जमा हुए। इस परंपरागत आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
    2
    प्रयागराज के एलनगंज में रावण दहन, जमकर हुई आतिशबाजीः प्रयागराज के वार्ड 32 में एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया रावण दहन, आतिशबाजी से गूंजा चौराहा
प्रयागराज के एलनगंज स्थित वार्ड नंबर 32 के चौराहे पर विजयदशमी के अवसर पर रावण दहन का आयोजन किया गया। मंगलवार, 20 अक्टूबर की देर रात हुए इस कार्यक्रम को एलनगंज व्यापार मंडल ने कराया था। इस कार्यक्रम की शुरुआत आयोजनकर्ता दीपू साहू ने की।इस मौके पर रावण के पुतले का दहन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जमकर आतिशबाजी हुई, जिससे पूरा माहौल उत्सवमय हो गया। पटाखों की रोशनी और रावण दहन के दृश्य ने लोगों का ध्यान खींचा।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन में उत्साह के साथ भाग लिया। रावण दहन देखने के लिए लोग चौराहे पर जमा हुए। इस परंपरागत आयोजन के जरिए बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया।
    user_SHISHIR GUPTA
    SHISHIR GUPTA
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • चीनी आविष्कारक ने 'ग्रीन गॉब्लिन' जैसा असली फ्लाइंग बोर्ड बनाया! स्पाइडर-मैन फिल्म से प्रेरित होकर, चीन के एक स्व-शिक्षित आविष्कारक सन ज़िंग्यू ने एक ऐसा प्रायोगिक फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जो बिल्कुल किसी सुपरहीरो फिल्म की चीज़ जैसा लगता है। फुटेज में उन्हें उड़ान भरते, हवा में तैरते और कम ऊंचाई से आसानी से ज़मीन पर उतरते हुए देखा जा सकता है। क्या यह व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहनों के हकीकत बनने की दिशा में एक शुरुआती कदम हो सकता है?
    1
    चीनी आविष्कारक ने 'ग्रीन गॉब्लिन' जैसा असली फ्लाइंग बोर्ड बनाया!

स्पाइडर-मैन फिल्म से प्रेरित होकर, चीन के एक स्व-शिक्षित आविष्कारक सन ज़िंग्यू ने एक ऐसा प्रायोगिक फ्लाइंग होवरबोर्ड तैयार किया है, जो बिल्कुल किसी सुपरहीरो फिल्म की चीज़ जैसा लगता है।

फुटेज में उन्हें उड़ान भरते, हवा में तैरते और कम ऊंचाई से आसानी से ज़मीन पर उतरते हुए देखा जा सकता है।

क्या यह व्यक्तिगत उड़ने वाले वाहनों के हकीकत बनने की दिशा में एक शुरुआती कदम हो सकता है?
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    2 hrs ago
  • मोबाइल फटने से युवक की मौत ! मुजफ्फरनगर। जेब में रखा मोबाइल फटने से विकास नामक युवक की हुई मौत ! बाइक से मां को मामा के घर छोड़कर लौट रहा था। विकास ने कुछ महीने पहले ही खरीदा था नया मोबाइल। विकास के दो मासूम बच्चे हैं, हादसे से परिवार में मातम। मोबाइल फटने से युवक की मौत ! मुजफ्फरनगर। जेब में रखा मोबाइल फटने से विकास नामक युवक की हुई मौत ! बाइक से मां को मामा के घर छोड़कर लौट रहा था। विकास ने कुछ महीने पहले ही खरीदा था नया मोबाइल। विकास के दो मासूम बच्चे हैं, हादसे से परिवार में मातम।
    1
    मोबाइल फटने से युवक की मौत !
   मुजफ्फरनगर। जेब में रखा मोबाइल फटने से विकास नामक युवक की हुई मौत ! बाइक से मां को मामा के घर छोड़कर लौट रहा था। विकास ने कुछ महीने पहले ही खरीदा था नया मोबाइल। विकास के दो मासूम बच्चे हैं, हादसे से परिवार में मातम।
मोबाइल फटने से युवक की मौत !
मुजफ्फरनगर। जेब में रखा मोबाइल फटने से विकास नामक युवक की हुई मौत ! बाइक से मां को मामा के घर छोड़कर लौट रहा था। विकास ने कुछ महीने पहले ही खरीदा था नया मोबाइल। विकास के दो मासूम बच्चे हैं, हादसे से परिवार में मातम।
    user_Rajesh Kumar
    Rajesh Kumar
    रिपोर्टर मेजा, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा, चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह प्रयागराज। रेलवे की ओर से विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कोच-टू-कोच चलित डस्टबिन व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल के तहत स्वच्छता मित्र ट्रेनों के प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों से कचरा एकत्र कर रहे हैं, जिससे ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिल सके। इस व्यवस्था की खास बात यह है कि एकत्र किए गए कचरे को सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जा रहा है। इससे कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ट्रेनों में इधर-उधर कचरा फेंकने की आदत पर रोक लगाना है। इस व्यवस्था के सफल प्रयोग के बाद इसे सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है। इससे रेल यात्रा को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
    1
    प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह
प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता की नई पहल, ट्रेनों में शुरू हुई कोच-टू-कोच डस्टबिन व्यवस्था
विशेष अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता मित्र यात्रियों से एकत्र कर रहे कचरा, चार श्रेणियों में किया जा रहा अलग-अलग संग्रह
प्रयागराज। रेलवे की ओर से विशेष अभियान 6.0 के तहत प्रयागराज जंक्शन पर स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए कोच-टू-कोच चलित डस्टबिन व्यवस्था शुरू की गई है। इस पहल के तहत स्वच्छता मित्र ट्रेनों के प्रत्येक कोच में जाकर यात्रियों से कचरा एकत्र कर रहे हैं, जिससे ट्रेन और रेलवे परिसर को साफ-सुथरा रखने में मदद मिल सके।
इस व्यवस्था की खास बात यह है कि एकत्र किए गए कचरे को सूखा, गीला, सेनेटरी और घरेलू हानिकारक कचरे की अलग-अलग श्रेणियों में बांटा जा रहा है। इससे कचरे के उचित निस्तारण और स्वच्छता प्रबंधन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
रेलवे की इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और ट्रेनों में इधर-उधर कचरा फेंकने की आदत पर रोक लगाना है। इस व्यवस्था के सफल प्रयोग के बाद इसे सभी ट्रेनों में लागू करने की योजना है। इससे रेल यात्रा को अधिक स्वच्छ और सुविधाजनक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया जा सकेगा।
    user_Rajik
    Rajik
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान SI विष्णु शर्मा पर श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात मारने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक ने SI को लाइन हाजिर किया।
    1
    बाराबंकी के माती थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान SI विष्णु शर्मा पर श्रद्धालुओं को थप्पड़ और लात मारने का आरोप, वायरल वीडियो के बाद पुलिस अधीक्षक ने SI को लाइन हाजिर किया।
    user_Sanjay Lal
    Sanjay Lal
    Local News Reporter Allahabad, Prayagraj•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.