logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर निषेधाज्ञा आदेश जारी :- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं के मद्देनजर निषेधाज्ञा आदेश जारी :- - जिलाधीश सचिन गुप्ता ने जारी किए आदेश रोहतक, 18 फरवरी : जिलाधीश सचिन गुप्ता ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आगामी 11 अप्रैल 2026 तक आयोजित करवाई जा रही माध्यमिक एवं वरिष्ठ माध्यमिक परीक्षाओं के दृष्टिगत भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में स्थित परीक्षा केंद्रों के नजदीक निषेधाज्ञा आदेश जारी किए हैं। जिलाधीश सचिन गुप्ता द्वारा यह आदेश बोर्ड परीक्षाओं को निष्पक्ष, नकल रहित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के दृष्टिगत जारी किये गए है। जारी आदेश के तहत परीक्षा केंद्रों की 100 मीटर की परिधि में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने, परीक्षा केंद्रों के आसपास किसी भी प्रकार के हथियार जैसे आग्नेयास्त्र, तलवार, गंडासा, लाठी, बरछा, कुल्हाड़ी, चाकू अथवा अन्य घातक वस्तुएं ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने एवं नकल की संभावना को समाप्त करने के उद्देश्य से परीक्षा अवधि के दौरान परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में संचालित फोटोस्टेट/जेरॉक्स की दुकानें, डुप्लीकेटिंग सुविधा केंद्र, साइबर कैफे एवं संबंधित प्रतिष्ठान भी बंद रहेंगे। आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 अथवा अन्य लागू अधिनियमों के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों एवं अन्य लोक सेवकों पर लागू नहीं होगा।

2 hrs ago
user_महम चौबीसी न्यूज़
महम चौबीसी न्यूज़
Local News Reporter महम, रोहतक, हरियाणा•

More news from हरियाणा and nearby areas
  • सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था। सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके। सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।
    2
    सत जीन्दा कल्याणा (एस.जे.के.) कॉलेज में आज एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार उद्यमिता विकास क्लब और रोजगार प्लेसमेंट एवं सूचना प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में एसएमईसी ट्रस्ट तथा भारत केयर्स के सहयोग से हुआ। इसका मुख्य विषय 'कौशल का निर्माण, उज्ज्वल भविष्य का निर्माण' था।
सेमिनार की रूपरेखा डॉ. पूनम अधलखा ने प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य यूजी और पीजी के विद्यार्थियों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप कौशल प्रशिक्षण प्रदान करना था। इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर सिक्योरिटी और डेटा एनालिटिक्स जैसे उभरते क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया, ताकि छात्रों की रोजगार क्षमता और उद्यमिता कौशल का विकास हो सके।
सेमिनार के मुख्य वक्ता श्री राहुल राजपूत ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वर्तमान समय में कौशल आधारित शिक्षा ही सफलता की कुंजी है। श्री राजपूत ने बताया कि इस प्रकार के सेमिनार विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस कार्यक्रम का सफल आयोजन डॉ. पूनम अधलखा और डॉ. मानसा रॉय के निर्देशन में हुआ। सेमिनार में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। इनमें डॉ. रीतूलाल और डॉ. शालिनी शर्मा प्रमुख रूप से शामिल थे। कार्यक्रम के संचालन में डॉ. हरीश चंद्र का विशेष सहयोग रहा।
    user_Reporter
    Reporter
    Local News Reporter कलानौर, रोहतक, हरियाणा•
    1 hr ago
  • Post by Haripal Haripal
    1
    Post by Haripal Haripal
    user_Haripal Haripal
    Haripal Haripal
    Haryana•
    23 hrs ago
  • #चरखी दादरी के होटल सम्राट एंड गेस्ट हॉउस ने की होली पर स्पेशल छूट
    1
    #चरखी दादरी के होटल सम्राट एंड गेस्ट हॉउस ने की होली पर स्पेशल छूट
    user_Dhakad hai haryana
    Dhakad hai haryana
    Journalist भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया। मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है। बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। फोटो केप्शन: 18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।
    1
    जुलाना: कस्बे के मालवी रोड पर बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब एक मकान पर अचानक आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से मकान में लगे लाखों रुपये के बिजली के उपकरण जलकर नष्ट हो गए। हालांकि गनीमत यह रही कि घर में मौजूद परिवार के सदस्य और पास में बंधे घोड़े सुरक्षित बच गए, जिससे एक बड़ा नुकसान टल गया।
मकान मालिक रमेश लाठर ने बताया कि बुधवार सुबह लगभग 10 बजकर 50 मिनट पर उनके मकान परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर तेज धमाके के साथ आसमानी बिजली गिरी। धमाका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में कंपन महसूस हुआ और दीवारों में दरारें तक आ गईं। बिजली गिरते ही तेज रोशनी और जोरदार आवाज से परिवार के लोग घबरा गए। कुछ क्षणों के लिए उन्हें लगा कि रसोई में गैस सिलेंडर फट गया है।
बिजली गिरने के तुरंत बाद घर में लगे सीसीटीवी कैमरे, एलईडी टीवी, फ्रिज, सिलिंग फैन और पूरी वायरिंग जलकर खराब हो गई। घर में लगे कई स्विच बोर्ड भी पिघल गए। घटना के बाद पूरे मकान की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। रमेश लाठर के अनुसार, नुकसान लाखों रुपये में आंका जा रहा है।
उन्होंने बताया कि वे घोड़ा पालन का कार्य करते हैं और उनका फार्म मकान के पास ही स्थित है। घटना के समय घोड़े भी वहीं बंधे हुए थे। तेज धमाके से घोड़े बुरी तरह घबरा गए, लेकिन किसी प्रकार की शारीरिक चोट नहीं आई। यदि बिजली सीधे मकान या अस्तबल पर गिरती तो जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था।
फोटो केप्शन: 
18 जुलाना 01: आसमानी बिजली गिरने से जले बिजली के उपकरण।
    user_कर्मवीर
    कर्मवीर
    जुलाना, जींद, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • Bhiwani
    1
    Bhiwani
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    5 hrs ago
  • Grewal Car Protection Hub लोहरू | पुरानी गाड़ियों की शानदार रेंज आसान फाइनेंस पर बेहतरीन प्राइज
    1
    Grewal Car Protection Hub लोहरू | पुरानी गाड़ियों की शानदार रेंज आसान फाइनेंस पर बेहतरीन प्राइज
    user_Bhajan Lal
    Bhajan Lal
    भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    7 hrs ago
  • लीवर की बड़ी से बड़ी बीमारी अब ठीक होगी
    1
    लीवर की बड़ी से बड़ी बीमारी अब ठीक होगी
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Bawani Khera, Bhiwani•
    18 hrs ago
  • Bhiwani
    1
    Bhiwani
    user_JONY KUMAR
    JONY KUMAR
    Local News Reporter भिवानी, भिवानी, हरियाणा•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.