*कन्नौज में गुंडागर्दी का मामला, भाकियू भानू नेता पर हमला* कन्नौज। जनपद कन्नौज के थाना इंदरगढ़ क्षेत्र में गुंडागर्दी और लूट का सिलसिला चरम पर पहुंच गया है। आज शाम 7 बजे सुनीता चौहान (पत्नी सर्वेश चौहान) एवं उनके पुत्र दीपक चौहान (भाकियू भानू कन्नौज जिला संयोजक) पर उनके निजी निवास पर अत्यधिक बेरहमी से हमला किया गया। हमलावरों ने उन्हें बुरी तरह पीटा और लूटपाट की सूचना के मुताबिक जहां उनकी मां का मंगलसूत्र और दीपक जी की चेन लूटी गई है। दीपक चौहान जी भाकियू भानू के जिला संयोजक हैं, जो किसानों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहते हैं। यह घटना न केवल एक परिवार पर हमला है, बल्कि किसान नेतृत्व और कानून-व्यवस्था पर सीधा प्रहार है। भाकियू भानू ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग की है। साथ ही पीड़ित परिवार को उचित सुरक्षा और मुआवजा देने की भी मांग की है। भाकियू भानू के जिला संयोजक दीपक चौहान ने बताया कि वे अपने घर पर थे, तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उनके घर में घुसकर हमला किया। उन्होंने बताया कि हमलावरों ने उनकी मां को भी बुरी तरह पीटा और उनके मंगलसूत्र और उनकी चेन लूट ली। दीपक चौहान ने बताया कि वे इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगे और दोषियों को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि वे किसानों के हक के लिए हमेशा संघर्षरत रहे हैं और आगे भी रहेंगे। भाकियू भानू के कार्यकर्ताओं ने इस घटना की निंदा की है और दोषियों को सजा दिलाने के लिए आंदोलन करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि यदि दोषियों को सजा नहीं मिली, तो वे सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

- 🚨 ब्रेकिंग: अमरोहा पुलिस की बड़ी कामयाबी 🚨 📍 थाना नौगावां सादात, अमरोहा 🔍 सिर्फ 2 घंटे में चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात पुलिस ने तेजी दिखाते हुए चोरी की घटना का महज 2 घंटे में सफल अनावरण कर दिया। पुलिस ने 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए पूरे ₹73,000/- रुपये नगद बरामद कर लिए। 💰 जानकारी के अनुसार, मोहल्ला पापड़ी निवासी इमरान ने डायल 112 पर सूचना दी थी कि उसके घर का ताला तोड़कर नगदी चोरी कर ली गई है। 👮♂️ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए CCTV कैमरों (ऑपरेशन त्रिनेत्र) और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। ➡️ गिरफ्तार अभियुक्त जुबैर अब्बास ने पूछताछ में बताया कि उसने पहले पीड़ित के घर में पेंट का काम किया था, जिससे उसे घर की पूरी जानकारी थी। पैसों की जरूरत के चलते उसने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। ⚖️ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। 🎥 बाइट: पुलिस अधीक्षक लखन सिंह यादव, अमरोहा1
- चर्चित ओमवीर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मामले के तीसरे आरोपी देवेंद्र यादव (42) पुत्र जाहर सिंह यादव निवासी हुसैनपुर राजपुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मुकदमा संख्या 140/25 में कार्रवाई करते हुए आरोपी को सुसंगत धाराओं मे (आपराधिक साजिश) के तहत मेडिकल परीक्षण के बाद जेल भेज दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी देवेंद्र यादव पर थाना अमृतपुर में मारपीट और झगड़े के तीन मुकदमे तथा एक विद्युत विभाग से संबंधित मामला पहले से दर्ज है। इसके अलावा अन्य थानों में भी उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमे पंजीकृत बताए जा रहे हैं। इससे पहले पुलिस दो आरोपियों रामू यादव और सुरजीत यादव पुत्रगण अजयपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने रामू यादव की निशानदेही पर ही हत्या का खुलासा किया था। वहीं सुरजीत यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ था, जिसमें एक सिपाही भी जख्मी हो गया था। इलाज के बाद उसे भी जेल भेज दिया गया। सुनियोजित थी हत्या, पहले ही खोद लिया गया था गड्ढा मृतक की पत्नी धरमशीला ने आरोप लगाया है कि उनके पति ओमवीर की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई। उन्होंने बताया कि हत्या से पहले ही रामू यादव के खेत में करीब 7 फीट गहरा गड्ढा खोद लिया गया था, जिसे बोरिंग के नाम पर लोगों को बताया गया। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है। पीड़िता का कहना है कि महीनों तक पुलिस के चक्कर लगाने के बावजूद भी इस गड्ढे की ओर ध्यान नहीं गया। उन्होंने मांग की है कि जब तक सभी आरोपियों को सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक उनके पति को न्याय नहीं मिलेगा। गांव में सन्नाटा, सुरक्षा कड़ी बीते 1 अप्रैल को मृतक का कंकाल मिलने के बाद से गुजरपुर पमारान गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़िता के घर पर पुलिस और पीएसी बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- *थाना पाली क्षेत्रान्तर्गत गर्रा नदी में एक युवक के डूब जाने के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सर्किल शाहाबाद श्री आलोक राजनारायण1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग हथियारों के साथ युवकों का शक्ति प्रदर्शन युवकों का हथियारों के साथ शक्ति प्रदर्शन का वीडियो ,फोटो वायरल युवक का पिस्टल के साथ प्रदर्शन गांव में दहशत फैलाने की नियत से किया जा रहा शक्ति प्रदर्शन थाना कमालगंज क्षेत्र के गौसपुर के बताए जा रहे युवक4
- जनपद शाहजहांपुर के अंतर्गत तहसील तिलहर कापसहेड़ा मेला बैसाखी पूर्णिमा को भारी मेला लगता है आपको बताते चलें श्री जानकी महाराज की प्रतिमा भक्त लोग प्रसाद चढ़ते हैं और अपनी मनोकामनाएं मांगते हैं दूर-दूर से भक्त लोग और होली की चौपाइयां भी आती हैं और होली भी गई जाती हैं श्री जानकी जी महाराज के मंदिर पर चौपाई होली भी गई जाती हैं भक्त लोगों की लंबी-लंबी कतार लगती है वहां पर भंडारे का भी आयोजन किया जाता है लगभग 100 वर्ष पुराना श्री जानकी महाराज जी का मेला ग्राम कपसेड़ा में लगता चल रहा है1
- Post by CITY NEWS1
- ब्रेकिंग: बहराइच में जाली नोट गिरोह का पर्दाफाश 🚨 बहराइच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जाली नोट छापने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है। थाना खैरीघाट पुलिस ने 500-500 रुपये के नकली नोट बाजार में खपाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 💸 आरोपियों के पास से 23 अदद 500 रुपये के जाली नोट और एक कलर प्रिंटर बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और लोगों को ठगने का काम कर रहा था। 👮♂️ क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार के मुताबिक, मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बरामद नोटों की जांच कराई जा रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। ⚠️ सावधान रहें! बाजार में लेन-देन करते समय नोटों की अच्छी तरह जांच जरूर करें। 🎥 बाइट: पवन कुमार (क्षेत्राधिकारी महसी) 👉 ऐसे ही अपडेट के लिए पेज को फॉलो करें 👍 पोस्ट को लाइक और शेयर जरूर करें #Bahraich #BreakingNews #FakeCurrency #UPPolice #CrimeNews1