logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, मचा हड़कंप ट्रैक पर काम कर रहे मजदूर की ट्रेन से कटकर मौत, मचा हड़कंप जसवंतनगर। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर स्थित बलरई रेलवे स्टेशन यार्ड में रविवार को ट्रैक पर कार्य कर रहे एक मजदूर की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के बाह थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम स्याई बटेश्वर निवासी 57 वर्षीय जयप्रकाश पुत्र बद्रीराज एक कार्यदायी संस्था के ठेकेदार के अधीन रेलवे ट्रैक पर मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बताया गया कि बलरई स्टेशन यार्ड में किलोमीटर संख्या 1181/22 के पास ट्रैक पर कार्य चल रहा था। इसी दौरान डाउन लाइन से गुजर रही 15270 मुजफ्फरपुर-साबरमती जनसाधारण एक्सप्रेस की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वहां मौजूद मजदूरों में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कार्यस्थल पर सुरक्षा संबंधी पर्याप्त संकेतक एवं सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे, जिसके चलते यह हादसा हुआ। स्टेशन से प्राप्त मेमो के आधार पर जसवंतनगर जीआरपी चौकी प्रभारी राहुल कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना देकर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं हादसे को लेकर रेलवे विभाग एवं संबंधित कार्यदायी संस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

5 hrs ago
user_M. Janib -Jaswant Nagar
M. Janib -Jaswant Nagar
पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago
aa455cd1-7a7d-47a6-b670-8f7f01f76395

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जसवंतनगर के जौनई हाईवे पर अचानक पशु सामने आने से एक बाइक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में औरैया और हमीरपुर के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
    4
    जसवंतनगर के जौनई हाईवे पर अचानक पशु सामने आने से एक बाइक पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में औरैया और हमीरपुर के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
    user_M. Janib -Jaswant Nagar
    M. Janib -Jaswant Nagar
    पत्रकार जसवंतनगर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • फरुखाबाद में पुलिस का निंदनीय कार्य सामने आया है जिसमें महिला को पुलिस कर्मी बेरहमी से पिटते नजर आ रहे हैं
    1
    फरुखाबाद में पुलिस का निंदनीय कार्य सामने आया है जिसमें महिला को पुलिस कर्मी  बेरहमी से पिटते नजर आ रहे हैं
    user_PK Crime Story
    PK Crime Story
    Media company इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की जनपद Etah के थाना पिलुआ क्षेत्र अंतर्गत गांव दरवपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद पुत्र महावीर सिंह उम्र करीब 43 वर्ष निवासी गांव दरवपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब कमरे के अंदर अरविंद का शव फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटना की सूचना तत्काल थाना पिलुआ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। घटना के बाद गांव दरवपुर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य स्वभाव का व्यक्ति था, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना — थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरवपुर, जनपद एटा की
    1
    कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला 43 वर्षीय व्यक्ति का शव, गांव में मचा हड़कंप

शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह 

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की
जनपद Etah के थाना पिलुआ क्षेत्र अंतर्गत गांव दरवपुर में उस समय सनसनी फैल गई जब एक 43 वर्षीय व्यक्ति का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान अरविंद पुत्र महावीर सिंह उम्र करीब 43 वर्ष निवासी गांव दरवपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिजनों ने जब कमरे के अंदर अरविंद का शव फंदे से लटका देखा तो घर में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।
घटना की सूचना तत्काल थाना पिलुआ पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। मृतक ने आत्महत्या की है या फिर मामला किसी अन्य वजह से जुड़ा है, इसको लेकर जांच की जा रही है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
घटना के बाद गांव दरवपुर में शोक और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सामान्य स्वभाव का व्यक्ति था, जिससे घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।
घटना — थाना पिलुआ क्षेत्र के गांव दरवपुर, जनपद एटा की
    user_Rohit Kumar
    Rohit Kumar
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•

    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।
    1
    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में दिनदहाड़े भाजपा नेता चेतन तिवारी को गोली मार दी गई। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में दहशत फैल गई और कानून व्यवस्था पर सवाल उठ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी वैभव वाजपेई को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर ली है।
    user_रजत यादव
    रजत यादव
    Voice of people इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र में 1 मई को हुई ऑटो लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा हुआ ऑटो और एक तमंचा बरामद किया।
    1
    इटावा के लवेदी थाना क्षेत्र में 1 मई को हुई ऑटो लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा हुआ ऑटो और एक तमंचा बरामद किया।
    user_Manoj kumar
    Manoj kumar
    पत्रकार इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • इटावा के जिला उद्योग केंद्र के पास 34 मढ़ैया ख्याली राम गली में नाली गंदगी से भरी पड़ी है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    1
    इटावा के जिला उद्योग केंद्र के पास 34 मढ़ैया ख्याली राम गली में नाली गंदगी से भरी पड़ी है। इससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।
    user_Amir attari
    Amir attari
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जनपद एटा के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी से डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच कमेटी गठित शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह दांत के इलाज के दौरान ‘बैड टच’ का आरोप, पिता ने CMS से की लिखित शिकायत — मेडिकल प्रशासन पर मामला दबाने के आरोप जनपद Etah स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। यहां दांत का इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी ने ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर पर उपचार के दौरान छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ करने का आरोप लगाया है। पीड़िता के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की है, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं। इलाज के दौरान हुई कथित हरकत, होश आने पर परिजनों को बताई पूरी बात जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी (काल्पनिक नाम दुर्गा) अपने पिता रामपाल (काल्पनिक नाम) के साथ दांत का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर ने दांत सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद किशोरी अचेत जैसी स्थिति में पहुंच गई। पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके सीने पर हाथ लगाया और अनुचित हरकत की। होश में आने के बाद वह घबराई हुई हालत में उपचार कक्ष से बाहर निकली और अपने पिता को पूरी घटना बताई। पिता बोले — “बेटी घबराकर बाहर आई और रोते हुए बताई पूरी बात” पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी इलाज के बाद घबराई हुई हालत में बाहर आई और रोने लगी। उसने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से छुआ। पिता के अनुसार, उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कई लोगों से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में उन्हें CMS कार्यालय जाने की सलाह दी गई, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि बदनामी के डर से अभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में किसी अन्य बच्ची के साथ ऐसी घटना न हो इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है। CMS ने बैठाई जांच कमेटी मामले को गंभीर मानते हुए CMS डॉ. सुरेश चंद्रा द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम में डॉ. शिवम, मीरा बघेल और डॉ. अनंत व्यास को शामिल किया गया है। हालांकि, CMS और मेडिकल कॉलेज प्रशासन आरोपी डॉक्टर का नाम बताने से बचता नजर आया। प्राचार्य बोले — “बच्ची गलतफहमी का शिकार हो सकती है” मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उपचार के दौरान वार्ड में महिला डॉक्टर और नर्स भी मौजूद रहती हैं। उनके अनुसार डॉक्टर का ऐसा कोई इरादा नहीं हो सकता और संभव है कि बच्ची गलतफहमी का शिकार हो गई हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से कराई जा रही है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उठ रहे सवाल — क्या सिर्फ विभागीय जांच काफी है? घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक नाबालिग छात्रा की शिकायत को “गलतफहमी” बताकर हल्के में लेने की कोशिश पर लोग सवाल उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि मामले की जांच केवल विभागीय स्तर तक सीमित न रहकर महिला थाना और स्थानीय पुलिस द्वारा भी की जानी चाहिए, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।
    1
    जनपद एटा के मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी से डॉक्टर पर छेड़छाड़ का आरोप, जांच कमेटी गठित

शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह 

दांत के इलाज के दौरान ‘बैड टच’ का आरोप, पिता ने CMS से की लिखित शिकायत — मेडिकल प्रशासन पर मामला दबाने के आरोप
जनपद Etah स्थित वीरांगना अवंतीबाई मेडिकल कॉलेज एक बार फिर गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में है। यहां दांत का इलाज कराने आई 15 वर्षीय किशोरी ने ड्यूटी पर तैनात एक डॉक्टर पर उपचार के दौरान छेड़छाड़ और ‘बैड टच’ करने का आरोप लगाया है।
पीड़िता के परिजनों ने मामले की लिखित शिकायत मेडिकल कॉलेज प्रशासन से की है, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर मेडिकल प्रशासन पर मामले को दबाने के आरोप भी लग रहे हैं।
इलाज के दौरान हुई कथित हरकत, होश आने पर परिजनों को बताई पूरी बात
जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय किशोरी (काल्पनिक नाम दुर्गा) अपने पिता रामपाल (काल्पनिक नाम) के साथ दांत का इलाज कराने मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। आरोप है कि उपचार के दौरान डॉक्टर ने दांत सुन्न करने के लिए इंजेक्शन लगाया, जिसके बाद किशोरी अचेत जैसी स्थिति में पहुंच गई।
पीड़िता का आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर ने उसके सीने पर हाथ लगाया और अनुचित हरकत की। होश में आने के बाद वह घबराई हुई हालत में उपचार कक्ष से बाहर निकली और अपने पिता को पूरी घटना बताई।
पिता बोले — “बेटी घबराकर बाहर आई और रोते हुए बताई पूरी बात”
पीड़िता के पिता ने बताया कि बेटी इलाज के बाद घबराई हुई हालत में बाहर आई और रोने लगी। उसने बताया कि डॉक्टर ने इलाज के दौरान गलत तरीके से छुआ।
पिता के अनुसार, उन्होंने मेडिकल कॉलेज में कई लोगों से शिकायत करने की कोशिश की लेकिन कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। बाद में उन्हें CMS कार्यालय जाने की सलाह दी गई, जहां उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई।
उन्होंने कहा कि बदनामी के डर से अभी पुलिस में शिकायत नहीं की गई है, लेकिन भविष्य में किसी अन्य बच्ची के साथ ऐसी घटना न हो इसलिए कार्रवाई की मांग की गई है।
CMS ने बैठाई जांच कमेटी
मामले को गंभीर मानते हुए CMS डॉ. सुरेश चंद्रा द्वारा तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है। जांच टीम में डॉ. शिवम, मीरा बघेल और डॉ. अनंत व्यास को शामिल किया गया है।
हालांकि, CMS और मेडिकल कॉलेज प्रशासन आरोपी डॉक्टर का नाम बताने से बचता नजर आया।
प्राचार्य बोले — “बच्ची गलतफहमी का शिकार हो सकती है”
मामले पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि उपचार के दौरान वार्ड में महिला डॉक्टर और नर्स भी मौजूद रहती हैं। उनके अनुसार डॉक्टर का ऐसा कोई इरादा नहीं हो सकता और संभव है कि बच्ची गलतफहमी का शिकार हो गई हो।
हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि जांच पूरी पारदर्शिता से कराई जा रही है और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
उठ रहे सवाल — क्या सिर्फ विभागीय जांच काफी है?
घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। एक ओर शासन द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को ‘गुड टच-बैड टच’ के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर एक नाबालिग छात्रा की शिकायत को “गलतफहमी” बताकर हल्के में लेने की कोशिश पर लोग सवाल उठा रहे हैं।
स्थानीय लोगों और परिजनों का कहना है कि मामले की जांच केवल विभागीय स्तर तक सीमित न रहकर महिला थाना और स्थानीय पुलिस द्वारा भी की जानी चाहिए, ताकि घटना की निष्पक्ष जांच हो सके और सच्चाई सामने आ सके।
    user_Urvashi singh
    Urvashi singh
    इटावा, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.