छीपाबड़ौद: राजस्व विभाग में कार्यरत वरिष्ठ पटवारी सुरेंद्र कुमार शर्मा को पदोन्नति देते हुए भू-अभिलेख निरीक्षक (रेवेन्यू इंस्पेक्टर) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति राजस्व मंडल अजमेर द्वारा आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में प्रदान की गई। सुरेंद्र कुमार शर्मा पिछले करीब 12 वर्षों से पटवारी पद पर कार्य करते हुए अपनी सेवाएं दे रहे थे। पदोन्नति की खबर मिलते ही क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। उनके सहकर्मियों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर सुरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि इस उपलब्धि का श्रेय वे क्षेत्र के किसान भाइयों के आशीर्वाद, माता-पिता, पत्नी, परिवारजनों तथा मित्रों के सहयोग को देते हैं। उन्होंने प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से उन्हें अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि नए पद पर भी वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ राजकीय सेवा के दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- अटरू: राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस बारां के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने मंगलवार को उपखंड अधिकारी अटरू से मुलाकात कर एक दलित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। मीणा ने एसडीओ को अवगत कराया कि अटरू के प्रभावशाली व्यक्ति कमल गौतम द्वारा आम रास्ते पर गेट लगाकर अटरू निवासी हेमराज मेघवाल का रास्ता रोक दिया गया है, जिससे वह लंबे समय से परेशान हो रहा है।मीणा ने बताया कि हेमराज मेघवाल, जो दलित वर्ग से संबंध रखता है, इस मामले की शिकायत पहले भी प्रशासन को दे चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पीड़ित परिवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह मीणा ने उपखंड अधिकारी से मामले में निष्पक्ष जांच कर पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की। इस पर उपखंड अधिकारी ने आश्वासन दिया कि वे स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करेंगे और उचित कार्रवाई करेंगे। मीणा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 8 दिनों के भीतर पीड़ित को न्याय नहीं मिला तो राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के नेतृत्व में एसडीओ कार्यालय के सामने धरना दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।2
- खानपुर क्षेत्र के लडानिया गांव में किसान मन्नालाल नागर की अज्ञात बोलेरो की टक्कर से मौत के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने नागोरिया टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर शव रखकर सड़क जाम कर दिया और जोरदार प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से समझाइश कर मामला शांत कराने की कोशिश की।1
- झालावाड़। समाज में सेवा और संस्कारों की भावना को बढ़ावा देने वाली एक प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। गौपुत्र सेना द्वारा संचालित नवीन गौशाला में नरेंद्र जी स्वामी की पुत्री जीविका स्वामी का जन्मदिन सादगी और गौसेवा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिवारजनों और गौसेवकों की मौजूदगी में गौमाताओं को हरी सब्जियां और चारा खिलाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। जन्मदिन के इस खास अवसर पर जीविका स्वामी अपने परिवार के साथ गौशाला पहुंचीं, जहां उन्होंने गौमाताओं की सेवा कर उन्हें हरी सब्जियां और पौष्टिक चारा खिलाया। इस दौरान गौशाला का वातावरण भक्ति और सेवा भावना से ओत-प्रोत नजर आया। गौसेवकों और उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज के समय में जहां जन्मदिन अक्सर केवल केक और पार्टियों तक सीमित रह गए हैं, वहीं इस तरह के आयोजन समाज को एक सकारात्मक और संस्कारपूर्ण संदेश देते हैं।कार्यक्रम के दौरान गौपुत्र सेना से जुड़े गौसेवकों ने गौसंरक्षण और गौसेवा के महत्व पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गौशाला में गौमाताओं की सेवा करना न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी की भावना को भी मजबूत करता है।इस मौके पर गौपुत्र विनीत पोरवाल ने सभी अभिभावकों से भावपूर्ण अपील करते हुए कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों के जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों को समाजसेवा से जोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि बच्चे बचपन से ही गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंदों की सहायता जैसे कार्यों से जुड़ते हैं तो उनके भीतर अच्छे संस्कार और संवेदनशीलता का विकास होता है।उन्होंने कहा कि जन्मदिन केवल उत्सव का दिन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर हो सकता है। यदि अधिक से अधिक लोग अपने बच्चों का जन्मदिन गौशालाओं, अनाथालयों, वृद्धाश्रमों या अन्य सेवा कार्यों के साथ मनाएं तो इससे समाज में सकारात्मक बदलाव आ सकता है और आने वाली पीढ़ी संस्कारवान बन सकती है।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने जीविका स्वामी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही गौसेवा और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया। संदेश: आइए, हम भी अपने बच्चों का जन्मदिन केवल उत्सव तक सीमित न रखकर सेवा, संस्कार और समाजहित के कार्यों के साथ मनाने की परंपरा को आगे बढ़ाएं।1
- जनसुनवाई में कलेक्टर साहब ने सुनी लोगों की समस्या गुना के कलेक्ट कार्यालय में मंगलवार के चलते कई आवेदन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे1
- गुना रूठियाई से धरनावदा मार्ग के बीच हरिपुरा गांव के पास हुआ एक्सीडेंट खेत की कटाई पर मजदूरी करने जा रही महिलाओं से भरा ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। ऑटो में 15 से अधिक महिलाएं थी, एक की मौके पर ही मौत। मौके से ऑटो चालक जो खुद अपने ही खेत पर मजदूर लेकर जा रहा था हुआ फरार।1
- कोटा पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट कोटा के नयापुरा स्थित पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस हरकत में आ गईं और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल धमकी की सत्यता को वेरीफाई किया जा रहा है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।1